पुडुचेरी के शानदार लोगों के बीच आकर बहुत खुशी हुई। आज, कई विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं जो रहन - सहन आसानी बढ़ाएंगे और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देंगे: प्रधानमंत्री
जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने बेस्ट पुडुचेरी का मंत्र दिया था; बेस्ट का मतलब है बिजनेस, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन (बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म)। पिछले साढ़े चार वर्ष में यह विजन फलीभूत हो रहा है: प्रधानमंत्री
पुडुचेरी ने सुशासन और विकास देखा है: प्रधानमंत्री
मजबूत और सशक्त युवा हमारी वृद्धि की नींव है। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री
एनआईटी कराईकल में, कई विद्यार्थियों के लिए नया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक हॉस्टल सुविधाएं तकनीकी शिक्षा को मजबूत करेंगी; पांडिचेरी विश्वविद्यालय में अवसंरचना को उन्नत किया गया है: प्रधानमंत्री
हमारा मानना ​​है कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए आसान, उपलब्ध और सस्ती होनी चाहिए; आयुष्मान भारत स्कीम पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस विजन को पूरा कर रही है: प्रधानमंत्री
मुझे पूरा विश्वास ​​है कि पुडुचेरी मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है। पुडुचेरी में पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं; जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण से स्वास्थ्य देखभाल क्षमता और बढ़ेगी: प्रधानमंत्री
आज, पीएम-एभीम के तहत गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गया है: प्रधानमंत्री

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मेरे सहयोगी श्री मनसुख मांडविया, पुडुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन, राज्य विधानसभा अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम, गृह मंत्री, श्री ए. नमस्सिवायम, अन्य नेता, मेरे प्यारे पुडुचेरी की बहनों और भाइयों, वणक्कम!

मित्रों,

पुडुचेरी में मौजूद होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिद्धरों, संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यहीं महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई। यहीं से, श्री अरविंदो और 'द मदर' ने पूरी दुनिया को एक नयी आध्यात्मिक दृष्टि दी।

मित्रों,

जब मैं पहले यहाँ आया था, मैंने बेस्ट (बीईएसटी) पुडुचेरी का मंत्र दिया था। बेस्ट का अर्थ है व्यापार (बिजनेस), शिक्षा (एजुकेशन), आध्यात्मिकता (स्पिरिचुअलिटी) और पर्यटन (टूरिज्म)। पिछले साढ़े चार वर्षों में, यह विज़न फल देने लगा है। पुडुचेरी ने अच्छे शासन और विकास का अनुभव किया है। जब केंद्र और संघ शासित क्षेत्र एक ही विज़न और समर्पण के साथ काम करते हैं, तो परिणाम तेज और बेहतर होते हैं। पुडुचेरी में प्रति व्यक्ति आय में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। इसने देश में सामाजिक प्रगति सूचकांक का सबसे उच्च पायदान भी हासिल किया है। अब, डबल-इंजन एनडीए सरकार पुडुचेरी की विकास रफ्तार को और बढ़ाएगी। आज, दो हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। ये परियोजनाएँ लोगों के जीवन को बदल देंगी।

दोस्तों,

पूरे भारत में, अत्याधुनिक अवसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। इस साल के बजट में, हमने अवसंरचना-निर्माण के लिए रिकॉर्ड बारह लाख करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं। यह पुडुचेरी के लोगों के लिए भी लाभकारी होगा। हमने पुडुचेरी को पूंजीगत निवेश योजना के लिए राज्य विशेष सहायता में शामिल किया, जो पहले केवल राज्यों के लिए ही थी। अवसंरचना के लिए अधिक धन का अर्थ है बेहतर सड़कें, जल आपूर्ति, तटीय अवसंरचना, स्कूल, अस्पताल और कई ऐसी परियोजनाएं। ये सुविधाएँ लोगों के जीवन को सीधे बेहतर बनाती हैं।

दोस्तों,

एक मजबूत और सशक्त युवा ही हमारी प्रगति की नींव है। हम उनके सपनों को समर्थन देने के लिए काम कर रहे हैं। एनआईटी करैकल में, नया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक हॉस्टल सुविधाएँ कई छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा को मजबूत करेंगी। पांडिचेरी विश्वविद्यालय में अवसंरचना का उन्नयन किया गया है। इसके नए लेक्चर हॉल, छात्राओं के हॉस्टल और अन्य अवसंरचनायें छात्रों की मदद करेंगे। मुझे बताया गया है कि पुदुचेरी सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों रिक्त पदों को भरा गया है। इन पदों में से कई के लिए दशकों से प्रत्यक्ष भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे कर दिखाया। मैं उन सभी युवाओं को बधाई देता हूँ, जिन्हें जनता की सेवा करने के लिए नियुक्ति मिली है।

दोस्तों,

आज, दुनिया उस गति की ओर केंद्रित हो रही है, जो स्वच्छ और हरित है। इलेक्ट्रिक वाहन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। पुडुचेरी जैसे पर्यटन केंद्र में, इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। पीएम ई-बस सेवा के तहत, आज इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जा रही हैं। हमारे कार्यक्रम से जुड़ी आवास परियोजनाएं परिवारों को स्थिरता और सम्मान देंगे। पुडुचेरी, करैकल, माहे और यानम में कई सौ करोड़ की परियोजनाएं लोगों की मदद करेंगी। जल शोधन संयंत्र साफ पेयजल सुनिश्चित करेंगे। नए सीवेज शोधन संयंत्र कचरे के प्रबंधन को बेहतर बनाएंगे। सरकार मानसून के दौरान बाढ़ और जलजमाव को कम करने पर भी काम कर रही है। हमारी सभी कोशिशें पुडुचेरी के लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में हैं। यहाँ कुछ बच्चे बढ़िया-बढ़िया चित्र बनाकर ले आए हैं। जरा एसपीजी के लोगों से कहूँगा, जरा उसको कलेक्ट कर लें। धन्यवाद मेरे दोस्तों, बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया सभी उपहार इकट्ठा करें।

मित्रों,

कोई भी राष्ट्र केवल तभी प्रगति कर सकता है, जब उसकी मानव पूंजी स्वस्थ हो। यही कारण है कि स्वास्थ्य देखभाल हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। हमारा मानना है कि स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और किफायती होनी चाहिए। आयुष्मान भारत योजना पहले ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस विज़न को पूरा कर रही है। पुड्डुचेरी का कोई भी नागरिक इलाज के लिए दूर यात्रा करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। इसके बजाय, हम चाहते हैं कि अन्य क्षेत्रों के लोग यहाँ उपचार के लिए आएँ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि पुड्डुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है। पुड्डुचेरी में पहले ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं। जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र का आधुनिकीकरण स्वास्थ्य देखभाल क्षमता को और बढ़ाएगा। आज, पीएम-आभिम के अंतर्गत गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स की आधारशिला रखी गई है।पुडुचेरी और करैकल में ये नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक आपातकालीन क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। पुडुचेरी सिद्ध चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए जाना जाता है। करैकल में नया एकीकृत आयुष अस्पताल लोगों की सेवा करेगा।

दोस्तों,

परिवहन-संपर्क प्रगति की रीढ़ है। हम ग्रामीण और शहरी दोनों प्रकार की अवसंरचना पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक ओर, सैकड़ों किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई जा रही हैं। ये छात्रों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यवसायों के लिए परिवहन-संपर्क को बेहतर बना रही हैं। इसके साथ ही, हम पुडुचेरी में भीड़-भाड़ को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। हमने पुडुचेरी शहर के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है। इसमें चार सौ चालीस करोड़ रुपये का फ्लाईओवर भी शामिल है।

दोस्तों,

पूर्वी तट मार्ग और ग्रैंड सदर्न ट्रंक रोड के उन्नयन के माध्यम से चेन्नई से परिवहन-संपर्क बेहतर होगा। पुडुचेरी और चेन्नई के बीच यात्रा-अवधि लगभग 1.5-2 घंटे तक कम हो जायेगी। पुडुचेरी से कड्डालोर राष्ट्रीय राजमार्ग पहले ही पूरा हो चुका है और करैकल राष्ट्रीय राजमार्ग का उन्नयन किया जा रहा है। हम कन्याकुमारी तक के पूर्वी तट कॉरिडोर की सड़क परियोजनाओं में तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहे हैं। ये परियोजनाएं पुडुचेरी के हिस्सों को चेन्नई, बेंगलुरु और कोयंबटूर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ती हैं। ऐसी परिवहन-संपर्क सुविधाएँ पर्यटन, व्यापार और उद्योग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगी।

मित्रों,

पर्यटन पुडुचेरी की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। एक सप्ताहांत गंतव्य के रूप में, यह पहले से ही हजारों लोगों को आकर्षित करता है। रेल और हवाई-जहाज हमेशा भरे रहते हैं। यह पुडुचेरी के लोगों की गर्मजोशी के कारण संभव हो पा रहा है। आध्यात्मिक पर्यटन, इको-पर्यटन और स्वास्थ्य पर्यटन में निवेश के साथ, हम इसे नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री प्रसाद योजना के तहत विभिन्न मंदिरों में तीर्थस्थल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। श्री अरविंदो और द मदर ने औरोविले को चेतना का वैश्विक शहर माना। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि औरोविले में आज एक वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे आयोजन विभिन्न क्षेत्रों और धर्मों को जोड़ते हैं।

दोस्तों,

यह महत्वपूर्ण है कि डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों का जश्न मनाया जाए। लेकिन यह भी याद रखना महत्वपूर्ण है कि पहले हालात कैसे थे। पुडुचेरी के लोगों ने कांग्रेस-डीएमके शासन के दौरान बहुत कष्ट झेले। उन वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की पीड़ा थी। राशन दुकानों में चावल नहीं था। वेतन देर से मिलते थे। सड़कें गुंडों और ड्रग माफियाओं के कब्जे में थीं।

मित्रों,

कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए एटीएम बना दिया था। जब बात डीएमके की आती है, तो आप तमिलनाडु में घोटालों की लंबी सूची को भी देख रहे हैं। कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी की विकास यात्रा में एक बाधा बन गए थे। अब वही ताकतें फिर से सत्ता की भूखी हैं। क्या पुडुचेरी को उस भ्रष्टाचार और अपराध के युग में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते हैं।

मित्रों,

पुडुचेरी हमारे स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह कई नेताओं की जन्म-भूमि है। इनमें से कुछ यहाँ आये इसे अपनी कर्मभूमि बनाया। इस भूमि ने 1947 में भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब, 2047 तक, हमें विकसित पुडुचेरी और विकसित भारत बनाना है। पुडुचेरी की डबल इंजन सरकार इस मिशन में आपके साथ है। हम बेस्ट पुडुचेरी के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

नण्ड्री!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London

Media Coverage

Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मई 2026
May 14, 2026

Kisan Kalyan to Viksit Bharat: PM Modi Delivers Jobs, Markets & Dignity Across Rural and Industrial India