प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी से होने वाले जान-माल के नुकसान पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का मित्र तथा उसका समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत की तरफ से हरसंभव सहायता की पेशकश की
प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से टेलीफोन पर बातचीत की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इंडोनेशिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में हाल में आए भूकंप और त्‍सुनामी में होने वाले जान-माल के नुकसान पर अपनी और भारतवासियों की तरफ से गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने इस गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए इंडोनेशिया के लोगों की दृढ़ता और साहस की सराहना की।

अंतर्राष्‍ट्रीय सहायता के लिए इंडोनेशिया के आह्वान के प्रत्‍युत्‍तर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया का मित्र तथा उसका समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत की तरफ से हरसंभव सहायता की पेशकश की।

राष्‍ट्रपति श्री विडोडो ने प्रधानमंत्री की संवेदना और सहायता की पेशकश के लिए धन्‍यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने सहमति व्‍यक्‍त की कि राजनयिक और अन्‍य आधिकारिक स्रोतों के जरिए भारत की सहायता की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"