प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की वैश्विक स्थिति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व की सराहना कर रही है। उन्हें कई देशों और संगठनों द्वारा सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल : अप्रैल 2019

हाल ही में रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने के लिए दिया है।

ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड : अप्रैल 2019

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक नया रणनीतिक संबंध बनाने में असाधारण नेतृत्व प्रदान करने के लिए अप्रैल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोगों वाले विविध देश भारत में सभी के लिए काम कर रहे हैं।

सियोल पीस प्राइज 2018 - अक्टूबर 2018

भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अक्टूबर 2018 में सियोल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया। सियोल पीस प्राइज समिति ने अमीर और गरीब के बीच सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम करने के लिए 'मोदीनॉमिक्स' की सराहना की। इसने भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के माध्यम से सरकार को स्वच्छ बनाने के लिए पीएम मोदी की पहल की भी प्रशंसा की।

इसने 'मोदी डॉक्‍ट्राइन' और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत क्षेत्रीय और वैश्विक शांति में उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री को श्रेय दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2019 में दक्षिण कोरिया गणराज्य की अपनी यात्रा के दौरान व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्राप्त किया।

 

यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ - सितंबर 2018

संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड' पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण कार्यों के लिए दिया जाता है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस और 2022 तक भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की दिशा में अग्रणी कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पिछले साल सितंबर में यूएनईपी चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 

ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन- फरवरी 2018

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन, फिलिस्तीन का सर्वोच्च अवार्ड है।

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके उत्कृष्ट राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कद देखते हुए एवं फिलिस्तीन राज्य और भारत गणराज्य के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्हें पिछले साल फरवरी में फिलिस्तीन की अपनी यात्रा के दौरान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड - जून 2016

अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड पुरस्कार जून 2016 में अफगानिस्तान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदान किया गया था।

ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री डैम के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मान से सम्मानित किया गया।

किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश अवार्ड- अप्रैल 2016

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अप्रैल 2016 में किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

आधुनिक सऊदी राज्य के संस्थापक अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद के नाम पर, प्रधानमंत्री मोदी को किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

डिस्कलेमर :

यह उन कहानियों या खबरों को इकट्ठा करने के प्रयास का हिस्सा है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव पर उपाख्यान / राय / विश्लेषण का वर्णन करती हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi pens heartfelt letter to BJP's new Thiruvananthapuram mayor; says

Media Coverage

PM Modi pens heartfelt letter to BJP's new Thiruvananthapuram mayor; says "UDF-LDF fixed match will end soon"
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
भारत की कहानी के अगले अध्याय को आकार
September 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करिश्माई उपस्थिति और संगठनात्मक नेतृत्व की खूब सराहना हुई है। लेकिन कम समझा और जाना गया पहलू है उनका पेशेवर अंदाज, जिसे उनके काम करने की शैली पहचान देती है। एक ऐसी अटूट कार्यनिष्ठा जो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए दशकों में विकसित की है।


जो उन्हें अलग बनाता है, वह दिखावे की प्रतिभा नहीं बल्कि अनुशासन है, जो आइडियाज को स्थायी सिस्टम में बदल देता है। यह कर्तव्य के आधार पर किए गए कार्य हैं, जिनकी सफलता जमीन पर महसूस की जाती है।

साझा कार्य के लिए योजना

इस साल उनके द्वारा लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के भाषण में यह भावना साफ झलकती है। प्रधानमंत्री ने सबको साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने आम लोगों, वैज्ञानिकों, स्टार्ट-अप और राज्यों को “विकसित भारत” की रचना में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। नई तकनीक, क्लीन ग्रोथ और मजबूत सप्लाई-चेन में उम्मीदों को व्यावहारिक कार्यक्रमों के रूप में पेश किया गया तथा जन भागीदारी — प्लेटफॉर्म बिल्डिंग स्टेट और उद्यमशील जनता की साझेदारी — को मेथड बताया गया।

GST स्ट्रक्चर को हाल ही में सरल बनाने की प्रक्रिया इसी तरीके को दर्शाती है। स्लैब कम करके और अड़चनों को दूर करके, जीएसटी परिषद ने छोटे कारोबारियों के लिए नियमों का पालन करने की लागत घटा दी है और घर-घर तक इसका असर जल्दी पहुंचने लगा है। प्रधानमंत्री का ध्यान किसी जटिल रेवेन्यू कैलकुलेशन पर नहीं बल्कि इस बात पर था कि आम नागरिक या छोटा व्यापारी बदलाव को तुरंत महसूस करे। यह सोच उसी cooperative federalism को दर्शाती है जिसने जीएसटी परिषद का मार्गदर्शन किया है: राज्य और केंद्र गहन डिबेट करते हैं, लेकिन सब एक ऐसे सिस्टम में काम करते हैं जो हालात के हिसाब से बदलता है, न कि स्थिर होकर जड़ रहता है। नीतियों को एक living instrument माना जाता है, जिसे अर्थव्यवस्था की गति के अनुसार ढाला जाता है, न कि कागज पर केवल संतुलन बनाए रखने के लिए रखा जाता है।

हाल ही में मैंने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए 15 मिनट का समय मांगा और उनकी चर्चा में गहराई और व्यापकता देखकर प्रभावित हुआ। छोटे-छोटे विषयों पर उनकी समझ और उस पर कार्य करने का नजरिया वाकई में गजब था। असल में, जो मुलाकात 15 मिनट के लिए तय थी वो 45 मिनट तक चली। बाद में मेरे सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने दो घंटे से अधिक तैयारी की थी; नोट्स, आंकड़े और संभावित सवाल पढ़े थे। यह तैयारी का स्तर उनके व्यक्तिगत कामकाज और पूरे सिस्टम से अपेक्षा का मानक है।

नागरिकों पर फोकस

भारत की वर्तमान तरक्की का बड़ा हिस्सा ऐसी व्यवस्था पर आधारित है जो नागरिकों की गरिमा सुनिश्चित करती है। डिजिटल पहचान, हर किसी के लिए बैंक खाता और तुरंत भुगतान जैसी सुविधाओं ने नागरिकों को सीधे जोड़ दिया है। लाभ सीधे सही नागरिकों तक पहुँचते हैं, भ्रष्टाचार घटता है और छोटे बिजनेस को नियमित पैसा मिलता है, और नीति आंकड़ों के आधार पर बनाई जाती है। “अंत्योदय” — अंतिम नागरिक का उत्थान — सिर्फ नारा नहीं बल्कि मानक बन गया है और प्रत्येक योजना, कार्यक्रम के मूल में ये देखने को मिलता है।

हाल ही में मुझे, असम के नुमालीगढ़ में भारत के पहले बांस आधारित 2G एथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ के दौरान यह अनुभव करने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री इंजीनियरों, किसानों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ खड़े होकर, सीधे सवाल पूछ रहे थे कि किसानों को पैसा उसी दिन कैसे मिलेगा, क्या ऐसा बांस बनाया जा सकता है जो जल्दी बढ़े और लंबा हो, जरूरी एंज़ाइम्स देश में ही बनाए जा सकते हैं, और बांस का हर हिस्सा डंठल, पत्ता, बचा हुआ हिस्सा काम में लाया जा रहा है या नहीं, जैसे एथेनॉल, फ्यूरफुरल या ग्रीन एसीटिक एसिड।

चर्चा केवल तकनीक तक सीमित नहीं रही। यह लॉजिस्टिक्स, सप्लाई-चेन की मजबूती और वैश्विक कार्बन उत्सर्जन तक बढ़ गई। उनके द्वारा की जा रही चर्चा के मूल केंद्र मे समाज का अंतिम व्यक्ति था कि उसको कैसे इस व्यवस्था के जरिए लाभ पहुंचाया जाए।

यही स्पष्टता भारत की आर्थिक नीतियों में भी दिखती है। हाल ही में ऊर्जा खरीद के मामलें में भी सही स्थान और संतुलित खरीद ने भारत के हित मुश्किल दौर में भी सुरक्षित रखे। विदेशों में कई अवसरों पर मैं एक बेहद सरल बात कहता हूँ कि सप्लाई सुनिश्चित करें, लागत बनाए रखें, और भारतीय उपभोक्ता केंद्र में रहें। इस स्पष्टता का सम्मान किया गया और वार्ता आसानी से आगे बढ़ी।

राष्ट्रीय सुरक्षा को भी दिखावे के बिना संभाला गया। ऐसे अभियान जो दृढ़ता और संयम के साथ संचालित किए गए। स्पष्ट लक्ष्य, सैनिकों को एक्शन लेने की स्वतंत्रता, निर्दोषों की सुरक्षा। इसी उद्देश्य के साथ हम काम करते हैं। इसके बाद हमारी मेहनत के नतीजे अपने आप दिखाई देते हैं।

कार्य संस्कृति

इन निर्णयों के पीछे एक विशेष कार्यशैली है। उनके द्वारा सबकी बात सुनी जाती है, लेकिन ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाती है। सबकी बातें सुनने के बाद जिम्मेदारी तय की जाती है, इसके साथ ये भी तय किया जाता है कि काम को कैसे करना है। और जब तक काम पूरा नहीं हो जाता है उस पर लगातार ध्यान रखा जाता है। जिसका काम बेहतर होता है उसका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।

प्रधानमंत्री का जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती, देव-शिल्पी के दिवस पर पड़ना महज़ संयोग नहीं है। यह तुलना प्रतीकात्मक भले हो, पर बोधगम्य है: सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे चिरस्थायी धरोहरें संस्थाएं, सुस्थापित मंच और आदर्श मानक ही होते हैं। आम लोगों को योजनाओं का समय से और सही तरीके से फायदा मिले, वस्तुओं के मूल्य सही रहें, व्यापारियों के लिए सही नीति और कार्य करने में आसानी हो। सरकार के लिए यह ऐसे सिस्टम हैं जो दबाव में टिकें और उपयोग से और बेहतर बनें। इसी पैमाने से नरेन्द्र मोदी को देखा जाना चाहिए, जो भारत की कहानी के अगले अध्याय को आकार दे रहे हैं।

(श्री हरदीप पुरी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार)