प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 29 दिसंबर, 2018 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी और गाजीपुर का दौरा करेंगे। इस दौरे के अवसर पर प्रधानमंत्री वाराणसी में छठा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र (आईएसएआरसी) परिषद राष्ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी वाराणसी में दीनदयाल हस्तकला संकुल में एक जिला, एक उत्पाद क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री गाजीपुर में महाराजा सुहेलदेव पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी में राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह दक्षिण एशिया और दक्षेस क्षेत्र में चावल अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक केन्द्र के रूप में काम करेगा। भारत के पूर्वी हिस्से में स्थापित सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र से इस क्षेत्र में चावल का उत्पादन बढ़ाने और उसे टिकाऊ बनाने में मदद मिलने की आशा है।

भारत 1960 से अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) से जुड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवंबर, 2017 में फिलीपींस के मनीला में आईआरआरआई मुख्यालय का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। वहां उन्होंने चावल के क्षेत्र में कृषिगत नवाचार और उन्नत अनुसंधान के बारे में चर्चा की थी।

श्री मोदी वाराणसी में दीनदयाल हस्तकला संकुल में एक जिला, एक उत्पाद क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य के छोटे शहरों और छोटे जिलों के स्थानीय लोगों का कौशल बढ़ाना और देशी व्यापारों, हस्तकलाओं और उत्पादों की पहुंच बढ़ाना ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना का लक्ष्य है। इनमें हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, अभियंत्रण सामग्री, दरी, सिले-सिलाए कपड़े, चमड़े के सामान आदि शामिल हैं। इनसे विदेशी मुद्रा अर्जित होने के साथ-साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'History Created In Glasgow': PM Modi Hails Indian Athletes For CWG 2026 Glory

Media Coverage

'History Created In Glasgow': PM Modi Hails Indian Athletes For CWG 2026 Glory
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

श्री मोदी ने विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

श्री मोदी ने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। हम विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”