प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक यात्रा की झलकियां साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र स्थल देश की शाश्वत आध्यात्मिक भावना तथा सेवा एवं ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने ज्वाला पीठ का भी दौरा किया और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्री मोदी ने जगद्गुरु परमपूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें आध्यात्मिकता और सेवा का प्रतीत बताते हुए कहा कि महास्वामीजी के समाज के सशक्तिकरण के सराहनीय प्रयासों ने पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में लिखा;

आज सुबह कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुआ।

यह पवित्र स्थल हमारी भूमि के शाश्वत आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा तथा ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।

"श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में, ज्वाला पीठ के दर्शन किए और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।"

“परम पूज्य जगद्गुरु श्री श्री श्री डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आध्यात्मिकता और सेवा के प्रतीक महास्वामी जी ने समाज के सशक्तिकरण के सराहनीय प्रयास किए। उनके कार्यों ने पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour