प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने का बहुमूल्य अवसर बताया है।

प्रधानमंत्री ने सभी युवा नागरिकों से इस पहल से जुड़ने और विकसित भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को इस संवाद में भाग लेने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।

प्रधानमंत्री ने X पर संदेश में कहा:

“विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0 हमारे युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का शानदार अवसर है। हमारे युवाओं के विचार और अंतर्दृष्टि, विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

इस संवाद में भाग लेने का तरीका यह है कि आप सबसे पहले इस विशेष रूप से तैयार की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लें। मैं आप सभी से ऐसा करने का आग्रह करता हूँ…

https://mybharat.gov.in/quiz” 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The chip race is on: How India went from zero to three semiconductor plants in six months

Media Coverage

The chip race is on: How India went from zero to three semiconductor plants in six months
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा
July 07, 2026

समझौता ज्ञापन/समझौते

 

क्र.सं.

  शीर्षक

1.

शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग के क्षेत्र में सहयोग संबंधी ढांचागत समझौते का विस्तार

2.

चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सीडीएससीओ और बीपीओएम के बीच समझौता ज्ञापन

3.

खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

4.

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

5.

समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन और कार्यान्वयन समझौते का विस्तार

6.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच समझौता ज्ञापन

7.

दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

8.

अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर समझौता ज्ञापन

9.

स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता

10.

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और जनरल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) के बीच समझौता ज्ञापन

11।

ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली पर सहयोग

12.

वायु से वायु मिसाइल सहयोग समझौता

13.

इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) और पं. क्राकाटाऊ स्टील के बीच रणनीतिक संयुक्त उद्यम

14.

नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), मिडवेस्ट लिमिटेड और पीटी पर्मिनास के बीच रेयर अर्थ मैगनेट के विकास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)

घोषणाएं

क्र.सं.

   शीर्षक

1.

योग्याकार्ता के प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की ओर से  सहायता

2.

आईएफसी-आईओआर में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती

3.

इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले डीडब्ल्यूआर 162 गेहूं के बीजों की आपूर्ति

4.

टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष का स्मरणोत्सव

5.

सिंघासरी एसईजेड, इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर शाखा परिसर की स्थापना

6.

भारत में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) आर्किटेक्चर पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (आईओएन) का शुभारंभ