प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे
इस गलियारे से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा
गलियारे को कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है जिनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना है
इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक है
प्रधानमंत्री वन्यजीव गलियारे का दौरा और समीक्षा भी करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 :15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।

इस परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध उच्च गति कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए यह गलियारा उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) से सुसज्जित है।

इस क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए, इस गलियारे को कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है जिनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना है। जंगली जानवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई विशेष सुविधाएं शामिल की गई हैं। इनमें 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। कॉरिडोर में आठ पशु मार्ग, 200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाकर और पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस विजन को दर्शाती है जिसमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का विकास करना शामिल है, जो उच्च गति संपर्क को पर्यावरणीय स्थिरता और नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता के साथ जोड़ता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI

Media Coverage

Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय पहलवानों को बधाई दी
May 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पहलवानों को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि हमारी पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती टीमों ने चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्‍वर्ण पदकों समेत 9 पदक जीते, जो अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक हैं।

उन्होंने कहा कि महिला कुश्ती दल ने 6 स्‍वर्ण पदकों समेत 10 पदक जीते।

प्रधानमंत्री ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ग्रीको-रोमन टीम ने 8 पदक जीतकर अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

प्रधानमंत्री ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन!

हमारी पुरुषों की फ़्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्‍वर्ण पदकों सहित 9 पदक जीते, इस तरह अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। महिला कुश्‍ती दल ने 6 स्‍वर्ण पदकों सहित 10 पदक जीते। ग्रीको-रोमन टीम ने भी 8 पदकों के साथ अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

हमारे पहलवानों को बधाई। भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”