प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को शाम साढ़े 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केमाध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन -2021 का उद्घाटन करेंगे। इस शिखरसम्मेलन का विषय है'हमारे सामान्य भविष्य को पुनर्परिभाषित करना: सभी के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण'। गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ मोहम्मद इरफ़ान अली; न्यू पापुआ गिनी के माननीय प्रधानमंत्रीश्री जेम्स मारपे; मालदीव गणराज्य में पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष श्रीमोहम्मद नशीद; संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव सुश्री अमीना जे. मोहम्मद औरभारत सरकार में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्रीप्रकाश जावडेकर इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सम्मलेन के बारे में

ऊर्जाऔर संसाधन संस्थान -द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के प्रमुखकार्यक्रम विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का 20वां संस्करण 10 से 12 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में कई देशों कीसरकारें, बिजनेस लीडर्स, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, युवा और सामाजिक संगठनजलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होंगे। भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथापृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इस शिखर सम्मेलन के प्रमुख भागीदार हैं। इससम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में ऊर्जा एवं उद्योगपरिवर्तन, अनुकूलन तथा लचीलापन, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु वित्त, चक्रीय अर्थव्यवस्था, स्वच्छ महासागर और वायु प्रदूषण शामिल हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists

Media Coverage

Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 अगस्त 2026
August 10, 2026

History, Heritage & High Growth: Why India’s Youth Feel Unstoppable Under PM Modi’s Leadership