मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में गुंदवली मेट्रो स्टेशन से मोगरा तक मेट्रो की सवारी की। उन्होंने मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) भी लॉन्च किया और इस अवसर पर मेट्रो फोटो प्रदर्शनी की सैर की तथा 3डी मॉडल देखा। प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सवारी के दौरान छात्रों, दैनिक यात्रियों और मेट्रो के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों से भी बातचीत की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस भी थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

"प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मुंबई में मेट्रो में सवारी करते हुए।"

इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री ने मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित कीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास और सात सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की आधारशिला रखी। उन्होंने 20 हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखानों का उद्घाटन किया और मुंबई में 400 किलोमीटर सड़कों के लिए सड़क पक्कीकरण परियोजना को शुरू किया।

पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री ने मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) लॉन्च किया। ये ऐप यात्रा को आसान बनाएगा, इसे मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर दिखाया जा सकता है और यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए इसमें डिजिटल भुगतान किया जा सकता है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) का उपयोग शुरू में मेट्रो गलियारों में किया जाएगा और बाद में इसे स्थानीय ट्रेनों और बसों सहित बड़े पैमाने पर सार्वजनिक परिवहन के अन्य तरीकों तक बढ़ाया जा सकता है। यात्रियों को अब कई कार्ड या नकदी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी; ये एनसीएमसी कार्ड त्वरित, संपर्क रहित, डिजिटल लेनदेन को सक्षम करेगा जिससे इस सहज अनुभव के साथ पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।