दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की
आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता अपनी बैठक को लेकर उत्सुक

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-ईरान संबंध जन-जन के बीच मजबूत संपर्क के साथ-साथ करीबी ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है।

दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का उपयोग करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के बारे में भी चर्चा की और वे दक्षिण अफ्रीका में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी बैठक की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists

Media Coverage

Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 09 अगस्त 2026
August 09, 2026

Vikas Bhi, Virasat Bhi: PM Modi’s Blueprint for a Rooted Yet Future-Ready Bharat