प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26-27 जून 2022 को जर्मनी की अध्‍यक्षता के तहत जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी के चांसलर माननीय श्री ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे। उम्‍मीद है कि शिखर सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला-पुरूष समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य लोकतांत्रिक देशों को भी आमंत्रित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री श्री मोदी कुछ प्रतिभागी देशों के राजनेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए यह निमंत्रण दरअसल भारत और जर्मनी के बीच मजबूत एवं घनिष्ठ साझेदारी एवं उच्चस्तरीय राजनीतिक संपर्कों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ही दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पिछली जर्मनी यात्रा 2 मई 2022 को भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण के लिए हुई थी।

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी 28 जून 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर रहेंगे, जहां वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके साथ ही इस दौरान महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर बधाई देंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी उसी रात यानी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात से प्रस्थान करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"