पिछले 8 सालों में हमने अपने लोकतंत्र को मजबूत और लचीला बनाया है: पीएम मोदी
भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के निर्माण में जापान एक महत्वपूर्ण पार्टनर है: पीएम मोदी
भारत तकनीक, विज्ञान, इनोवेशन और प्रतिभा आधारित भविष्य को लेकर आशावादी है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 मई 2022 को जापान में 700 से अधिक प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और उनके साथ बातचीत की।

कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री ने जापानी इंडोलॉजिस्ट, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक कलाकारों से मुलाकात की, जो भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों और एक दूसरे के देश के लोगों की आवाजाही को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जापान में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं से भी मुलाकात की। जापान में 40,000 से अधिक प्रवासी भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के कौशल, प्रतिभा और उद्यमशीलता और मातृभूमि के साथ उनके जुड़ाव की सराहना की। स्वामी विवेकानंद और रवीन्‍द्र नाथ टैगोर का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच मौजूद गहरे सांस्कृतिक संबंधों का भी विशेष तौर पर उल्‍लेख किया। उन्होंने हाल के वर्षों में भारत में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, शासन, हरित विकास, डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास और सुधार की विभिन्न पहलों की भी चर्चा की । उन्होंने भारतीय समुदाय को 'भारत चलो, भारत से जुड़ो' अभियान में शामिल होने और आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित किया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s seafood exports cross ₹72,325.82 crore in FY26 on shrimp led growth, market diversification

Media Coverage

India’s seafood exports cross ₹72,325.82 crore in FY26 on shrimp led growth, market diversification
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं
April 22, 2026
प्रधानमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति एक पत्र के माध्यम से अपने भाव व्‍यक्‍त किए

प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनांए दीं। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को लिखे गए अपने पत्र के माध्यम से अपनी भावपूर्ण अभिव्‍यक्‍ति‍ के साथ उनके कुशल मंगल के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की।

इस अवसर के आध्यात्मिक महत्व का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की अटूट आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव है। उन्होंने कहा कि इन तीर्थयात्राओं से देश की शाश्वत विरासत और आध्यात्मिक चेतना के दर्शन होते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं।

इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।

हर-हर महादेव!"