महिलाओं पर विशेष ध्यान: दो करोड़ लखपति दीदी बनाने से लेकर 15,000 महिला एसएचजी को ड्रोन से सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
जन औषधि स्टोरों का दायरा तेजी से 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की योजना पर भी काम चल रहा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण पर आधारित विभिन्न योजनाओं में हुई प्रगति पर चर्चा करने हेतु एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री ने दो करोड़ लखपति दीदी बनाने यानी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) या आंगनबाड़ियों से जुड़ी दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने की बात कही थी। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने हेतु योजनाबद्ध की गई विभिन्न आजीविका संबंधी उपायों का जायजा लिया।

अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री ने 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि एवं संबंधित उद्देश्यों के लिए ड्रोन से लैस करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के सामने इसे लागू करने की दिशा में बनाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण से लेकर गतिविधियों की निगरानी तक शामिल है।

प्रधानमंत्री ने सस्ती दवाओं की पहुंच बढ़ाने हेतु देशभर में जन औषधि स्टोरों की संख्या वर्तमान में 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की बात भी कही थी। प्रधानमंत्री ने इस विस्तार को कार्यान्वित करने से संबंधित रणनीति की समीक्षा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे और उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया।

श्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी उनकी मधुर धुनें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे। उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया। उनकी मधुर धुनें आने वाले वर्षों में भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और संपूर्ण संगीत जगत के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।’’