प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के उभरते खेल परिदृश्य का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, एथलीटों के लिए संस्थागत समर्थन को मज़बूत बनाने और देश भर में आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक्स पर पोस्ट किए गए अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा:

"राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

पिछले दशक में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। युवा प्रतिभाओं को तराशने वाले जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से लेकर विश्वस्तरीय सुविधाओं के निर्माण तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल इकोसिस्टम के साक्षी बन रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"