प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इज़राइल की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 26 फ़रवरी 2026 को यरूशलम में इज़राइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आधिकारिक वार्ता की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-इज़राइल साझेदारी के समस्‍त पहलुओं के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास और मित्रता को प्रतिबिम्बित करते हुए नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को “शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। यह उन्नयन दोनों देशों के हितों के बढ़ते सामंजस्‍य तथा सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के साझा विजन का प्रतीक है।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कृषि, जल प्रबंधन, स्टार्ट-अप, फिनटेक, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, जैव प्रौद्योगिकी तथा उन्नत औषधि निर्माण के क्षेत्रों में भारत-इज़राइल साझेदारी की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने आवागमन से संबंधित साझेदारी के विस्तार के लिए नई पहलों का स्वागत किया, जिससे लोगों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को जल्‍द अंतिम रूप दिए जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय निवेश संधि, इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज, कृषि के लिए भारत-इज़राइल नवाचार केंद्र तथा भारत-इज़राइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास और नवाचार कोष दोनों देशों के बीच आर्थिक, उद्यमशील और वैज्ञानिक सहयोग को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने भारत की प्रतिभाशाली कार्यशक्ति और इज़राइल की नवाचार क्षमता के बीच बेहतर सामंजस्‍य स्थापित करते हुए एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तथा अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में व्‍यापक सहयोग का भी आह्वान किया।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने गाज़ा शांति योजना के प्रति समर्थन व्यक्त किया और आशा जताई कि यह पहल क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएगी। दोनों नेताओं ने आईएमईसी और आई2यू2 पहलों के अंतर्गत दोनों देशों के बीच अधिक निकट सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर संघर्ष को और सशक्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के संघर्ष में इज़राइल द्वारा दिए गए समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

 

वार्ता के पश्चात कई समझौतों और सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया [Link]। राजकीय यात्रा के अवसर पर द्विपक्षीय साझेदारी की भावी कार्ययोजना को रेखांकित करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य भी अंगीकृत किया गया [Link].

प्रधानमंत्री ने सौहार्दपूर्ण स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rooftop solar, KUSUM account for 40% of Indias solar capacity additions in FY27 till July: Bernstein

Media Coverage

Rooftop solar, KUSUM account for 40% of Indias solar capacity additions in FY27 till July: Bernstein
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।