Your Excellency, Prime Minister मेलोनी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!
बोनजोर्नो!

मेरे और मेरे delegation के भव्य स्वागत के लिए मैं Prime Minister मेलोनी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

रोम को विश्व में Eternal City के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरी लोकसभा constituency काशी, उसको को भी अनादि और शाश्वत नगर माना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत केवल अजेन्डा तक सीमित नहीं होती। इसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की दृष्टि और मित्रता की सहजता, तीनों साथ दिखाई देते हैं।

Friends,

पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में मुझे कयी बार Prime Minister मेलोनी से मिलने का अवसर मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्म-विश्वास मिला है। मुझे ख़ुशी है कि हम अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए Special Strategic Partnership की घोषणा कर रहे हैं।

Friends,

आज की बैठक में हमने हमारी भावी साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। भारत-इटली Joint Strategic Action Plan 2025-29 हमारी साझेदारी को एक practical और futuristic ढांचा प्रदान करता है। हम इस पर समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे है। हमारे साझा प्रयासों में द्विपक्षीय व्यापार बीस बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

भारत में मौजूद आठ सौ से अधिक Italian companies भारत की growth story में सक्रिय भागीदार बन रही हैं। आज आयोजित किया जा रहा business फोरम से यह स्पष्ट है कि दोनों देशों के business लीडर्स में एक नया उत्साह, नया confidence और नया ambition है। इटली विश्व में design और precision के लिए जाना जाता है।

भारत की पहचान scale, talent और affordable innovation के powerhouse की है। इसलिए हम Design and Develop in India and Italy, and Deliver for the World के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे। Fashion से लेकर fintech तक, leather से लेकर logistics तक, mobility से लेकर manufacturing तक, हर क्षेत्र में हम अपनी ताकतों को जोड़कर पूरी मानवता की भलाई के लिए काम करेंगे।

India-EU FTA के समापन में इटली से मिले सहयोग के लिए मैं Prime Minister मेलोनी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। हम मिलकर इसके जल्द से जल्द implementation के लिए काम करेंगे जिससे business communities इसका पूरा लाभ उठा सकें।

Friends,

Technology और innovation हमारी partnership का engine है। AI, quantum, space और civil nuclear energy जैसे क्षेत्रों में हमारे सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देशों के startups, research centres और उद्योगों को आपस में जोड़ने के लिए हम India-Italy Innovation Centre पर काम कर रहे हैं।

Friends,

रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हमारी सेनाओं के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। हमारे Defence Industrial Roadmap से co-development और co-production का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Maritime powers के रूप में भारत और इटली के बीच Connectivity के क्षेत्र में करीबी सहयोग स्वाभाविक है। हम मिलकर shipping, ports modernisation, logistics और blue economy पर काम करेंगे।

हमने अपनी win win साझेदारी को तीसरे देशों तक ले जाने पर भी चर्चा की। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम अफ्रीका में ठोस प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए सहमत हुए।

Friends,

भारत और इटली एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। Terror financing के खिलाफ हमारी साझा पहल ने पूरे विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत और इटली ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि responsible democracies केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करतीं, बल्कि उसके financial networks को तोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठाती हैं। यूक्रेन, पश्चिम एशिया तथा अन्य तनावों को लेकर हम लगातार संपर्क में रहे हैं। भारत का मत स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान dialogue और diplomacy के माध्यम से होना चाहिए।

Friends,

हमारे ऐतिहासिक सांस्कृतिक और people to people संबंधों की झलक दोनों देशों में कदम-कदम पर दिखाई देती है। इटली में भारतीय कला, योग, आयुर्वेद और खान-पान के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। संस्कृत और लैटिन जैसी प्राचीन भाषाएं एक ही भाषा परिवार से आती हैं। यह दर्शाता है कि हमारा रिश्ता केवल diplomacy का नहीं, साझी धरोहर का है।

अगले वर्ष भारत और इटली के संबंधों की 80वीं anniversary के उपलक्ष्य में Year of Culture मनाया जाएगा। इससे हमारे सांस्कृतिक संबंधों को और ताकत मिलेगी। इटली में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय मूल के लोग हमारे संबंधों की जीवंत कड़ी हैं। उनकी देखरेख के लिए Prime Minister मेलोनी और इटली के लोगों का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

तीन साल पहले किए गए Migration and Mobility Partnership Agreement से दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही बढ़ी है।

Excellency,

आज की बहुत ही उपयोगी बैठक के लिए, और आपकी मित्रता के लिए, मैं एक बार फिर आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से मैं आपको भारत आने का एक बार फिर से निमंत्रण देता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।
ग्राज़िये मिले!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act

Media Coverage

'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अगस्त 2026
August 18, 2026

PM Modi’s 12 Years of Structural Power: Manufacturing, FTAs, Airports & Uncompromising Security