बीते वर्षों में देश करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की एप्रोच के साथ आगे बढ़ा है: प्रधानमंत्री मोदी
विकास के लिए जरूरी है कि हमारी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पारदर्शी, जिम्मेदार, उत्तरदायी और जनता के प्रति जवाबदेह हों: प्रधानमंत्री
अकेले डीबीटी की वजह से 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा गलत हाथों में जाने से बच रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि ‘भारत बनाम भ्रष्टाचार’ की लड़ाई में भ्रष्टाचार को परास्त करते रहें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी एक राष्ट्रीय सम्मेनल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की एप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि हमारी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पारदर्शी, जिम्मेदार, उत्तरदायी और जनता के प्रति जवाबदेह हों। पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी का सबसे बड़ा शत्रु भ्रष्टाचार है, जिसका डटकर मुकाबला करना सिर्फ एक एजेंसी का दायित्व नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए