नेताओं ने पारस्‍परिक रूप से लाभकारी और विश्‍वसनीय साझेदारी की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा में सहयोग को मजबूत करने संबंधी चर्चा की
प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन और अन्‍य वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया
नेताओं ने वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों नेताओं ने शीघ्र ही मिलने पर सहमति व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के राष्‍ट्रपति महामहिम डोनाल्‍ड जे. ट्रम्‍प से बात की और उन्‍हें संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

दोनों नेताओं ने पारस्‍परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने व्‍यापक द्विपक्षीय वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न पहलुओं और इसे आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की, जिसमें प्रौद्योगिकी, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र शामिल है।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढावा देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेताओं ने संपर्क में रहने तथा शीघ्र ही पारस्‍परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर मिलने की सहमति व्‍यक्‍त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह पर गर्व व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

"2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि।"

अनाहत सिंह को स्वर्ण पदक जीतने और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।

@Anahat_Singh13"