प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2025 (प्रथम चरण) में शिरकत की, जहां वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रधानमंत्री ने समारोह के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:
"रक्षा अलंकरण समारोह-2025 (प्रथम चरण) में शिरकत की, जहां वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारत हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम और राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हमेशा आभारी रहेगा।"
Attended the Defence Investiture Ceremony-2025 (Phase-1), where Gallantry Awards were presented. India will always be grateful to our armed forces for their valour and commitment to safeguarding our nation. pic.twitter.com/cwT056n2e6
— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2025


