Your Excellency, राष्ट्रपति बोरिच,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार! ओला!

यह राष्ट्रपति बोरिच की पहली भारत यात्रा है। और भारत के लिए जो मित्रता का भाव, और संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता है, वह वाकयी अद्भुत है। इसके लिए मैं उनका विशेष अभिनन्दन करता हूँ। मैं उनका और उनके साथ आए विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करता हूँ।

Friends,

भारत के लिए चीले लैटिन अमेरिका में एक महत्वपूर्ण मित्र और पार्टनर देश है। आज की चर्चाओं में हमने आने वाले दशक में सहयोग बढ़ाने के लिए कई नए initiatives की पहचान की ।

आपसी व्यापार और निवेश में वृद्धि का हम स्वागत करते हैं। हम सहमत हैं, कि इसमें और अधिक सहयोग का untapped potential भी है। आज हमने एक पारस्परिक लाभकारी Comprehensive Economic Partnership Agreement पर चर्चा शुरू करने के लिए अपनी टीम्स को निर्देश दिए हैं।

Critical Minerals के क्षेत्र में साझेदारी को बल दिया जाएगा। Resilient supply और value chains को स्थापित करने के लिए काम किया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में, एक दूसरे की क्षमताओं को जोड़ कर, food security सुनिश्चित करने के लिए सहयोग किया जाएगा।

Digital Public Infrastructure, Renewable Energy, Railways, Space तथा अन्य क्षेत्रों में भारत अपना सकारात्मक अनुभव चीले के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

हम चीले को अंटार्कटिका के Gateway के रूप में देखते हैं। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज दोनों पक्षों के बीच Letter of Intent पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं।

भारत चीले की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक विश्वसनीय भागीदार रहा है। हम इस सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए। यह खुशी का विषय है कि चीले के लोगों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाया है। चीले में चार नवंबर को राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमने चीले में आयुर्वेद और traditional medicine में भी सहयोग बढ़ाने पर विचार किया।

रक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हम इस क्षेत्र में, एक दूसरे की जरूरतों के अनुसार defence इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई chains तैयार करने के लिए आगे बढ़ेंगे। Organised crime, drug trafficking, terrorism जैसी साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए हम दोनों देशों की agencies के बीच सहयोग बढ़ाएंगे।

वैश्विक स्तर पर भारत और चीले सहमत हैं, कि सभी तनावों और विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। हम एकमत हैं, कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए United Nations Security Council तथा अन्य संस्थानों में सुधार आवश्यक है। हम मिलकर वैश्विक शांति और स्थिरता में योगदान देते रहेंगे।

Friends,

विश्व के मानचित्र पर भारत और चीले भले ही अलग छोर पर हों, हमारे बीच भले ही विशाल महासागरों की दूरी हो, किन्तु प्रकृति ने हमें अनोखी समानताओं से जोड़ा है।

भारत के हिमालय और चीले के एंडीज पर्वतों ने हजारों वर्षों से दोनों देशों में जीवनधारा को आकार दिया है। भारत में हिन्द महासागर की लहरें उसी ऊर्जा से बहती हैं, जैसे प्रशांत महासागर की तरंगें चीले के तटों को छूती हैं। दोनों देश न केवल प्राकृतिक रूप से जुड़े हैं, बल्कि हमारी संस्कृतियाँ भी इसी विविधता को अपनाते हुए एक दूसरे के करीब रही हैं।

चीले की महान कवि और नोबेल लॉरीयेट "गैब्रिएला मिस्ट्रल” को रबिन्द्रनाथ टैगोर और ऑरोबिंदों घोष के विचारों में प्रेरणा मिली। उसी तरह भारत में भी चीले के साहित्य को सराहा गया। चीले के लोगों में भारत की films, cuisine, classical dances में बढ़ती रुचि हमारे सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत उदाहरण हैं।

आज चीले को अपना घर मानने वाले लगभग चार हज़ार भारतीय मूल के लोग हमारी इस साझा विरासत के संरक्षक हैं। उनकी देखरेख के लिए मैं राष्ट्रपति बोरिच और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

आज दोनों देशों के बीच cultural exchange program पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। हमने दोनों देशों के बीच वीजा प्रक्रिया को सरल करने पर भी विचार किया। हम भारत और चीले के बीच students exchange बढ़ाने के लिए भी प्रयास करते रहेंगे।

Excellency,

आपकी यात्रा से हमारे संबंधों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का सृजन हुआ है। इस ऊर्जा से हमारे द्विपक्षीय संबंधो के साथ साथ पूरे लैटिन अमेरिका क्षेत्र में हमारे सहयोग को नई गति मिलेगी और दिशा मिलेगी।

मैं भारत में आपके सुखद यात्रा और प्रवास की कामना करता हूँ।

बहुत बहुत धन्यवाद!

ग्रासियास!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's services exports rise by 12.7 pc in April despite West Asia crisis: RBI

Media Coverage

India's services exports rise by 12.7 pc in April despite West Asia crisis: RBI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 मई 2026
May 30, 2026

Viksit Bharat in Motion: How PM Modi is Building a Self-Reliant Global India”