माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान की प्रधानमंत्री महामहिम साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 29 अक्टूबर 2025 को टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की प्रधानमंत्री ताकाइची से यह पहली मुलाकात थी।

दोनों नेताओं ने सभ्यतागत जुड़ाव, साझा मूल्यों, पारस्परिक सद्भावना तथा मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति वचनबद्धता पर आधारित भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के महत्व की पुनः पुष्टि की। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भारत-जापान साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया।

नेताओं ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई सतत् प्रगति को स्वीकार किया और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, लघु तथा मध्यम उद्योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, महत्वपूर्ण खनिज, सेमीकंडक्टर, अवसंरचना विकास, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार और लोगों के परस्‍पर संपर्क जैसे व्यापक क्षेत्रों में जिन परिणामों पर सहमति बनी थी उनके त्वरित क्रियान्वयन का आह्वान किया। उन्होंने रणनीतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच सहयोगात्मक अवसरों पर भी चर्चा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ताकाइची ने फरवरी 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई शिखर सम्मेलन के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान मूल्यवान साझेदार और विश्वसनीय मित्र बने रहें।

दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अपरिहार्य हैं।

नेताओं ने संपर्क में बने रहने और जल्द से जल्द अगली मुलाकात करने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi

Media Coverage

PM-KUSUM 2.0 aims to help farmers generate RE alongside crops: Joshi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुख, समृद्धि और ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी के कल्याण, शुभता, सुरक्षा, शांति, ज्ञान और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम में भगवान इंद्र, भगवान सूर्य, भगवान गरुड़ और भगवान बृहस्पति से आशीर्वाद की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया-

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”

सुभाषित का अर्थ है कि वैभवशाली भगवान इंद्र हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। संपूर्ण ब्रह्मांड के ज्ञाता और सबका पालन-पोषण करने वाले भगवान सूर्य हमारे लिए मंगलकारी हों। विघ्‍नों का नाश करने वाले भगवान गरुड़ हम सबकी रक्षा करें। ज्ञान के देवता भगवान बृहस्पति हमें शांति सद्बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”