प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की। इन प्रतिनिधियों ने शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को आगे बढ़ाने में उनके समर्पण के लिए प्रतिनिधिमंडलों की सराहना की।
















एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। जिस तरह से उन्होंने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर हम सभी को गर्व है।”
Met members of the various delegations who represented India in different countries and elaborated on India's commitment to peace and the need to eradicate the menace of terrorism. We are all proud of the manner in which they put forward India's voice. pic.twitter.com/MZqQYgsAEp
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2025


