प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से कम लागत वाली ऐसी तकनीकों को विकसित करने का आग्रह किया जो भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ देश की विकास गति को त्वरित बनाने में सहायता प्रदान कर सकें

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के वैज्ञानिकों के साथ वार्तालाप किया।

आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों ने स्वच्छ ऊर्जा अनुप्रयोग के लिए कृषि जैव प्रौद्योगिकी से लेकर प्राकृतिक संसाधन मानचित्रण तक नई सामग्रियों और उपकरणों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान, आणविक जीवविज्ञान, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु अध्ययन और गणितीय वित्त अनुसंधान के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया।

प्रधानमंत्री ने इन जानकारीपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने वैज्ञानिकों से कम लागत वाली ऐसी तकनीकों को विकसित करने का आग्रह किया जो भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ देश की विकास गति को त्वरित बनाने में सहायता प्रदान कर सकें।

इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने आईआईएसईआर, पुणे परिसर का दौरा किया और छात्रों एवं शोधकर्ताओं के साथ वार्तालाप भी किया। उन्होंने आईआईएसईआर में सी-डैक द्वारा स्थापित सुपर कंप्यूटर पीएआरएएम बीआरएएचएमए (परम ब्रहम) का भी अवलोकन किया, जिसमें 797 टेराफ्लॉप्स की चरम कंप्यूटिंग क्षमता है।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भारत में प्रमुख विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों का एक समूह है। प्रधानमंत्री डीजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पुणे के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Small towns emerge big growth driver for connected TV in India

Media Coverage

Small towns emerge big growth driver for connected TV in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत और जाम्बिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई।

भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

@HHichilema”