राष्ट्रपति के संबोधन में हाल के वर्षों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति की झलक मिलती है और भविष्य के लिए स्पष्ट दिशा की तस्वीर उभरती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयु्क्त बैठक में राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत अभिभाषण की सराहना की। उन्होंने इसे व्यापक और ज्ञानवर्धक बताया। श्री मोदी ने कहा कि इस भाषण ने हाल के वर्षों में भारत की शानदार प्रगति को उजागर किया है और आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्देशित किया है।

श्री मोदी ने कहा कि आज के अभिभाषण में विकसित भारत के निर्माण पर दिया गया विशेष ध्यान स्पष्ट रूप से झलकता है जो एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की हमारी साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे सुधार की प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ नवाचार और सुशासन को प्राथमिकता देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति जी के दोनों सदनों को दिए गए प्रेरणादायक संबोधन के साथ शुरू हुआ। हमारी संसदीय परंपराओं में इस अभिभाषण का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल नीतिगत दिशा को स्पष्ट करता है, बल्कि सामूहिक संकल्प को भी उजागर करता है जो आने वाले महीनों में हमारे राष्ट्र के विकास की दिशा तय करेगा।

आज का संबोधन व्यापक और ज्ञानवर्धक था। इसने हाल के वर्षों में भारत की शानदार प्रगति को दर्शाया है और आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्देशित किया है। विकसित भारत के निर्माण पर दिए गए जोर ने हमारे एक दृढ़ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की सामूहिक आकांक्षा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। संबोधन में विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया, जिसमें किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जारी प्रयासों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इसने सुधार की प्रक्रिया को तेज करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और सुशासन पर ध्यान केंद्रित बनाए रखने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express

Media Coverage

Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे
August 01, 2026
इसका उद्देश्‍य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस शुभारंभ के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेलों का आयोजन, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।

इस पहल का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध एक सामूहिक आंदोलन के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे। माय भारत वॉलिंटियर्स, माय भारत नेशनल सर्विस स्‍कीम वॉलिंटियर्स, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन, उद्योग संघों के युवा विंग और 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे।