प्रधानमंत्री मोदी ने आज नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास करते हुए एक 3डी एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। यह प्राणायाम ह्रदय रोगियों के लिए लाभदायक है और यह खांसी से संबंधित परेशानियों को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा नाड़ी शोधन प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शांति और एकाग्रता बढ़ती है और तनाव एवं चिंता कम होती है।
नाड़ी शोधन प्राणायाम पर एक वीडियो शेयर कर रहा हूं। इसके प्रतिदिन अभ्यास से आपके जीवन में अनेक फायदे होंगे। #4thYogaDay pic.twitter.com/4Esj3f40s1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2018


