चीनी सोशल मीडिया नेटवर्क Weibo पर पीएम मोदी ने चीन के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की दी शुभकामनाएं
भारत और चीन के पास आज कई मायनों में एक समान आकांक्षाएं, चुनौतियां और सुनहरे अवसर हैं और एक-दूसरे की सफलता से प्रेरित हो सकते हैंः पीएम मोदी
भारत और चीन की तरक्की व समृद्धि और हमारे मध्य सहयोग में वो क्षमता है कि हम भविष्य में एक शांतिपूर्ण और स्थिरता से परिपूर्ण एशिया को प्रारूप प्रदान कर सकते हैंः पीएम मोदी

आपके राष्ट्रीय दिवस के मौके पर चीन के लोगों को मेरी शुभकामनाएं

हमारा संबंध सदियों पुराने है जो अध्यात्मवाद, शिक्षा, कला, व्यापार और एक दूसरे की सभ्यता और साझा समृद्धि का सम्मान अपने में समेटे हुए है। जैसा मैंने पहले भी कहा है, ये दोनों देश कई तरह से समान आकांक्षाओं, चुनौतियों और अवसरों को प्रतिबिंबित करते है और एक दूसरे की सफलता से प्रेरित हो सकते हैं। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया एशिया की ओर देख रही है, भारत और चीन की समृद्धि और हमारे घनिष्ट सहयोग में वह क्षमता है जो एशिया के लिए एक शांतिपूर्ण और स्थिर भविष्य का निर्माण कर सकता है। इस विजन को मैंने राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री ली के साथ साझा किया है।

हाल के समय में हमने अपने संबंधों के हर पहलुओं को और गहरा किया है और आपसी विश्वास एवं भरोसे को मजबूत बनाने के साथ ही लोगों से लोगों के बीच के संबंधों के विस्तार पर जोर दिया है। और हम इस दिशा में अपना प्रयास आगे भी जारी रखेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”