आणंद में, प्रधानमंत्री अमूल के अत्याधुनिक चॉकलेट संयंत्र सहित मॉडर्न फूड प्रोसेसिंग सुविधा केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आणंद कृषि विश्वविद्यालय के फूड प्रोसेसिंग में इंक्युबेशन सेंटर कम सेंटर ऑफ एक्सेलेंस तथा मुझाकुवा गांव में सोलर कॉपरेटिव सोसाइटी का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आणंद एवं खतराज में अमूल विनिर्माण सुविधा केंद्रों के विस्तार का भी शिलान्यास करेंगे । वह वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

उसके बाद प्रधानमंत्री अंजार जाएंगे। वह वहां मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल, अंजार-मुंद्रा पाइपलाइन परियोजना तथा पालनपुर-पाली-बाड़मेर पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

उसके बाद प्रधानमंत्री राजकोट पहुंचेंगे। वह महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इस संग्रहालय का निर्माण राजकोट में अल्फ्रेड उच्च विद्यालय में किया गया है जो महात्मा गांधी के रचनात्मक वर्षों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। यह गांधीवादी संस्कृति, मूल्यों एवं दर्शन के बारे में जागरुकता फैलाएगा। प्रधानमंत्री 624 आवासों की एक सार्वजनिक आवास परियोजना के उद्घाटन को चिन्हित करने के लिए एक पट्टिका का अनावरण भी करेंगे। वह 240 लाभार्थी परिवारों के ई-गृह प्रवेश के साक्षी बनेंगे।

नई दिल्ली लौटने से पूर्व, प्रधानमंत्री महात्मा गांधी संग्रहालय जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
 FTA with New Zealand to boost India's export competitiveness, open growth avenues: India Inc

Media Coverage

FTA with New Zealand to boost India's export competitiveness, open growth avenues: India Inc
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उन्नति के मूल कारणों को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उद्यम, संयम, कुशलता, सावधानी, धैर्य, स्मृति तथा सोच-समझकर किसी भी कार्य को प्रारंभ करना उन्नति के मूल कारण हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयम और समर्पण के साथ किया गया कठिन परिश्रम असाधारण सफलता दिला सकता है; साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"संयम और समर्पण के साथ किया गया परिश्रम अद्भुत सफलता दे सकता है। इससे राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को भी एक नई ऊर्जा मिलती है।

उत्थानं संयमो दाक्ष्यमप्रमादो धृतिः स्मृतिः।

समीक्ष्य च समारम्भो विद्धिमूलं भवस्य तु॥"

उद्यम, संयम, कुशलता, सावधानी, धैर्य, स्मृति तथा सोच-समझकर किसी भी कार्य को आरंभ करना- ये सभी उन्नति के मूल कारण हैं।