रक्षा क्षेत्र में स्‍वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 जनवरी, 2020 को रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (डीआरडीओ) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह कार्यक्रम बेंगलुरु में डीआरडीओ के एरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट में आयोजित किया जाएगा। प्रयोगशलाएं राष्‍ट्र को समर्पित करने के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री वहां एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। डीआरडीओ इस अवसर पर एक प्रदर्शनी के माध्‍यम से प्रधानमंत्री को अपने कुछ नवोन्‍मेष उत्‍पाद भी दिखाएगा। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा और डीआरडीओ के अध्‍यक्ष डा. जी सतीश रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि 2014 में डीआरडीओ पुरस्‍कार वितरित करने के बाद रक्षा क्षेत्र के वरिष्‍ठ और जाने माने वैज्ञानिकों तथा सशस्‍त्र सेनाओं के बड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में डीआरडीओ की पांच युवा वैज्ञानकि प्रयोगशलाएं बनाए जाने का सुझाव दिया था। उन्‍होंने कहा था कि ये प्रयोगशालाएं ऐसी होनी चाहिए जिसमें 35 वर्ष तक की आयु वाले युवा वैज्ञानिकों द्वारा कुछ अनूठे शोध कार्य किए जाएं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रक्षा अनुसंधान गतिविधियों में बड़े पैमाने पर युवाओं को शामिल करने का आह्वान भी किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत इस क्ष्‍ेात्र में वै‍श्विक तकनीकी में हो रही प्रगति के साथ कदम मिलाकर चल रहा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman

Media Coverage

Tariff cut to open door wider for exports, lift rupee, fund inflows: Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे
February 04, 2026

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर 07-08 फरवरी 2026 को मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

यह प्रधानमंत्री का मलेशिया का तीसरा दौरा होगा, और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाने के बाद पहला दौरा होगा।

इस दौरे में पीएम मोदी, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्री और बिजनेस के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही 10वां इंडिया-मलेशिया CEO फोरम भी आयोजित किया जाएगा।

भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित मित्रता के दीर्घकालिक रिश्ते हैं। मलेशिया में 29 लाख भारतीयों की मौजूदगी से यह रिश्ता और मजबूत होता है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।

भारत और मलेशिया के संबंध बहुआयामी हैं और लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम की आगामी यात्रा; दोनों नेताओं को व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा एवं समुद्री सहयोग से लेकर डिजिटल व फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन तथा लोगों के आपसी संपर्क तक, द्विपक्षीय सहयोग के हर पहलू की समीक्षा का अवसर देगी। साथ ही, आपसी लाभ के लिए भविष्य के सहयोग की दिशा भी तय की जाएगी।