स्वतंत्रता के 70 वर्षों के बाद भी 18,000 से अधिक गांवों में बिजली कनेक्शन का ना होना दुर्भाग्यपूर्ण था: प्रधानमंत्री मोदी
2005 में यूपीए सरकार ने 2009 तक हर गांव को विद्युतीकरण करने का वादा किया था, इतना ही कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष ने तो इससे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 2009 तक हर घर में बिजली पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए: पीएम मोदी
15 अगस्त 2015 को मैंने लालकिले के प्राचीर से कहा था, और हमने लक्ष्य तय किया कि हम एक हजार दिन के भीतर देश के हर गांव में बिजली पहुंचाएंगे, सरकार ने बिना किसी देरी के इस दिशा में काम करना शुरू किया, इसमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से विद्युतीकृत किए गए देश भर के ग्रामों के नागरिकों के साथ आज वार्तालाप किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना- 'सौभाग्य योजना’ के लाभार्थियों को शामिल किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा की गई वार्ता की यह 10वीं श्रृंखला है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में विद्युतीकृत 18000 ग्रामों के ग्रामीणों से वार्तालाप के दौरान प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ‘’जिन लोगों ने अंधेरा नहीं देखा है, वे रोशनी के अर्थ को नहीं समझ सकते हैं, जिन लोगों ने अंधेरे में अपनी जिंदगी नहीं बिताई उन्हें प्रकाश के मूल्य का एहसास नहीं है।"

प्रधानमंत्री ने इस वार्तालाप के दौरान कहा कि एनडीए सरकार के सत्‍ता में आने के बाद से हजारों ग्रामों का विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों के विपरीत, वर्तमान सरकार ने हर गांव में विद्युतीकरण के अपने वादे को पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने न केवल विद्युतीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है, बल्कि देशभर की वितरण प्रणाली में भी सुधार किया है।

उन्‍होंने कहा कि स्वतंत्रता के 70 वर्षों के बाद भी इन 18000 गांवों का विद्युतीकरण नहीं किया गया था, जिन्‍हें एनडीए सरकार ने पिछले चार वर्षों में विद्युतीकृत कर दिया। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में मणिपुर के लीसांग गांव का 28 अप्रैल, 2018 को अंतिम गांव के तौर पर विद्युतीकरण किया गया। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि इन 18000 ग्रामों का विद्युतीकरण करना थोड़ा मुश्किल था, क्‍योंकि इनमें से अधिकांश गांव दूर-दराज के इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों और खराब संपर्क वाले क्षेत्रों में थे। उन्होंने कहा कि सभी कठिनाइयों के बावजूद लोगों की एक समर्पित टीम ने हर गांव में विद्युतीकरण का सपना साकार करने को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूर्वी भारत में स्थिति बदल दी है, इस क्षेत्र में 18,000 गांवों में से 14,582 गांव गैर-विद्युतीकृत थे जबकि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में 4,590 गांवों में बिजली नहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्वी भारत के विकास और इसके पूर्ण विद्युतीकरण को प्राथमिकता दीं और अब भारत का पूर्वी क्षेत्र भारत की विकास यात्रा में भी एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना देश के हर घर में विद्युतीकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है और अब तक इस योजना के माध्यम से 86 लाख से अधिक परिवारों को विद्युतीकृत किया जा चुका है। योजना मिशन मोड पर है और यह चार करोड़ परिवारों के लिए बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करेगी।

प्रधानमंत्री के साथ वार्तालाप करते हुए दूर-दराज के गांवों के लाभार्थियों ने बताया कि बिजली ने हमेशा के लिए उनके जीवन को बदल दिया है। सूर्यास्त से पहले अपना कार्य पूर्ण करने वाले लोगों और लालटेन के माध्‍यम से अध्‍ययन के लिए मजबूर बच्चों के जीवन को विद्युतीकरण ने बहुत आसान बना दिया है। अधिकांश लाभार्थियों ने कहा कि उनके जीवन स्‍तर में काफी सुधार आया है। इन लाभार्थियों ने अपने घरों में बिजली की सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद भी दिया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-UK FTA comes into effect today, unlocking duty-free access for Indian exports

Media Coverage

India-UK FTA comes into effect today, unlocking duty-free access for Indian exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जुलाई 2026
July 14, 2026

From Local Fields to Global Recognition: PM Modi’s ‘Vocal for Local’ is Now Delivering Real Global Respect