देश के ऐेसे वीर वीरागनाओं को, जिन्‍हें पहले की सरकारों ने एक प्रकार से भूला दिया, मान नहीं दिया, उनको नमन करना ये हमारी सरकार ने अपना दायित्‍व समझा है: प्रधानमंत्री मोदी
समाज के आखिरी पायदान पर खड़ें व्‍यक्ति को गरिमा पूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है, अभी एक ठोस आधार बनाने में सरकार सफल हुई है: पीएम मोदी
जब सरकारें पारदर्शिता के साथ काम करती हैं, जब जनहित स्‍व:हित से ऊपर रखा जाता है, संवेदनशीलता जब साधन का स्‍वभाव होता है तो ऐसे बड़े काम स्‍वाभाविक रूप से होते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर का दौरा किया। उन्‍होंने महाराज सुहेलदेव पर स्‍मारक डाक टिकट जारी किया। उन्‍होंने गाजीपुर में एक चिकित्‍सा महाविद्यालय का शिलान्‍यास भी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विभिन्‍न कार्यक्रमों के दौरान जिन परियोजनाओं का अनावरण हुआ है, वे पूर्वांचल को एक चिकित्‍सा केंद्र तथा कृषि में अनुसंधान का केंद्र बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक बहादुर योद्धा तथा एक नायक, जो लोगों को प्रेरित करता है, के रूप में महाराजा सुहेलदेव को याद किया। उन्‍होंने महाराजा सुहेलदेव की युद्ध संबंधी एवं सामरिक क्षमतातथा प्रशासनिक कौशलों की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उन सभी लोगों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्‍होंने भारत की रक्षा एवं सुरक्षा तथा उसके सामाजिक जीवन के प्रयोजन में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एवं उत्‍तर प्रदेश की राज्‍य सरकार, दोनों ही लोगों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए सम्‍मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करना ही मिशन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस चिकित्‍सा महाविद्यालय का शिलान्‍यास किया गया है, वह क्षेत्र को आधुनिक स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगा। उन्‍होंने कहा कि यह इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है जो जल्‍द ही वास्‍तविकता में तब्‍दील हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि यह उन कई महत्‍वपूर्ण अस्‍पतालों में से एक है, जिसकी स्‍थापना क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की बेहतरी के लिए की जा रही है। इस संदर्भ में उन्‍होंने उन अस्‍पतालों का भी उल्‍लेख किया, जो गोरखपुर एवं वाराणसी में स्‍थापित किए जाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल क्षेत्र पर आजादी के बाद से पहली बार केंद्र सरकार द्वारा इतना अधिक ध्‍यान दिया जा रहा है। उन्‍होंने आयुष्‍मान भारत योजना और रोगियों को मिलने वाले उपचारों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि केवल 100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई बीमा योजनाओं का भी उल्‍लेख किया और कहा कि देशभर के 20 लाख व्‍यक्ति जीवन ज्‍योति या सुरक्षा बीमा योजनाओं के साथ जुड़ चुके हैं।     

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में चल रही कई परियोजनाओं का उल्‍लेख किया जो कृषि के साथ जुड़ी हैं। इनमें वाराणसी में अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान, वाराणसी एवं गाजीपुर में कार्गो सेंटर, गोरखपुर में उर्वरक संयंत्र और बाण सागर सिंचाई परियोजना शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसी अभिनव पहलों से किसानों को लाभ पहुंचेगा तथा उनकी आय को सुधारने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि केवल तात्‍कालिक राजनीतिक लाभ के लिए उठाए गए कदमों से देश की समस्‍याओं के समाधान में मदद नहीं मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लागत से डेढ़ गुनी कीमत के आधार पर 22 फसलों की एमएसपी निर्धारित की है। उन्‍होंने कृषि क्षेत्र के लिए उठाए गए कई अन्‍य कदमों का भी उल्‍लेख किया।

कनेक्‍टिविटी संबंधित प्रगति की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस के लिए कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि तारीघाट-गाजीपुर-मऊ पुल पर कार्य प्रगति पर है। उन्‍होंने कहा कि वारणसी एवं कोलकाता के बीच में हाल में खोले गए जलमार्ग से भी गाजीपुर को लाभ पहुंचेगा। उन्‍होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र में व्‍यापार एवं वाणिज्‍य को बढ़ावा देंगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”