यह कितनी दिलचस्प बात है कि दमन आज मिनी इंडिया बन गया है, देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग यहां रहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
मैं यहां के लोगों और प्रशासन को बधाई देता हूं जिनकी कोशिश से दमन खुले में शौच से मुक्त हो पाया, यह बहुत बड़ा कदम हैं: पीएम मोदी
सरकार मछुआरों की भलाई के लिए कई कदम उठा रही है: प्रधानमंत्री
हमारा ध्यान 'नीली क्रांति' पर है ताकि मछुआरों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया जा सके: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दमन और दीव में 1,000 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कार्यक्रमों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये और दमन कॉलेज ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने दमन में आयोजित जनसभा को न केवल यहां आए लोगों की संख्‍या के हिसाब से बल्कि यहां से विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ किये जाने के रूप में भी ऐति‍हासिक कार्यक्रम बताया।

प्रधानमंत्री ने दमन के लोगों से आग्रह किया कि वे स्‍वच्‍छता को सबसे अधिक महत्‍व देना जारी रखे, क्‍योंकि जहां स्‍वच्‍छता होती है, वहां पर्यटन के अवसर बढ़ते है। उन्‍होंने दमन को खुले में शौच से मुक्‍त बनाने के लिए लोगों और स्‍थानीय प्रशासन को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि ई-रिक्‍शा और सीएनजी का इस्‍तेमाल कर जन आंदोलन के रूप में स्‍वच्‍छता को अपनाने में दमन ने हम सभी के सामने एक बढि़या उदाहरण पेश किया है।

दमन की मिलीजुली संस्‍कृति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दमन एक छोटा भारत बन गया है। यहां  देश के सभी इलाकों के लोग आकर रहते और कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार मछुआरों के कल्‍याण के लिए कई कदम उठा रही है और मछुआरों के जीवन में सकारात्‍मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता के कारण उनका पूरा जोर ‘नीली क्रांति’ पर है। 

प्रधानमंत्री ने उड़ान योजना के अंतर्गत अहमदाबाद को दीव से जोड़ने के लिए एयर ओडिशा की विमान सेवा का भी उद्घाटन किया। उन्‍होंने वीडियो लिंक के जरिये दमन से दीव तक पवन हंस हेलीकॉप्‍टर सेवा का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात कन्‍याओं के लिए बधाई किट भी प्रदान की। उन्‍होंने दमन और दीव प्रशासन द्वारा निशुल्‍क ड्राईविंग प्रशिक्षण दी गई महिलाओं को प्रमाण-पत्र और स्‍कूली छात्राओं को साईकिल प्रदान कीं। प्रधानमंत्री ने सीएनजी चालित वाहनों के लिए परमिट भी वितरित किये। उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। प्रधानमंत्री ने ई-रिक्‍शा, पहली सवारी और एम्‍बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ किया।

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FPOs’ sales rise via commodity exchanges in FY26

Media Coverage

FPOs’ sales rise via commodity exchanges in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वडोदरा जाते समय सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की
May 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ से वडोदरा जाते समय ली गई सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि प्रभास पाटन के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर भक्ति, इतिहास और सभ्यतागत भावना के एक तेजस्वी प्रतीक के रूप में शान से खड़ा है। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह शाश्वत मंदिर बर्बर हमलों, आक्रमणों और सदियों के बीतने के बावजूद अडिग रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ प्रत्येक भारतीय को शक्ति, साहस और आशा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

"सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…

प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।

हर हर महादेव!"

"सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…

प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।

हर हर महादेव!"