प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर में मध्य प्रदेश शहरी विकास महोत्सव में विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के विजेताओं को सम्मानित किया और शीर्ष 3 स्वच्छ शहर इंदौर, भोपाल और चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों को पुरस्कार दिए
पिछले 4 वर्षों में हमने 8 करोड़ 30 हजार से अधिक शौचालय बनाए हैं: इंदौर में प्रधानमंत्री
हमारी सरकार शहरों के लिए 5 बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है, इन योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत, एवं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शामिल हैं: प्रधानमंत्री मोदी
बापू की 150 वीं जन्म जयंती पर स्वच्छ भारत का सपना, अब बहुत दूर नहीं। ये सपना पूरा होगा और हम सब मिलकर इसे पूरा करेंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी पेय जल जलापूर्ति योजनाएं, शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी स्वच्छता, शहरी परिवहन एवं शहरी परिदृश्य परियोजनाएं शामिल हैं।

इंदौर में आयोजित एक समारोह में उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 पुरस्कार प्रदान किए एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 परिणाम डैशबोर्ड लांच किया।

इस अवसर पर एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत महात्मा गांधी का स्वप्न था जो अब 125 करोड़ भारतीयों को संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इंदौर से प्रेरणा ग्रहण कर सकता है जिसे भारत में सबसे स्वच्छ शहर के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों-झारखंड, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि किस प्रकार केंद्र सरकार भारत में शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

स्वच्छ भारत मिशन के अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत, एवं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार 2022 तक सभी के लिए आवास के विजन की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में लगभग 1.15 करोड़ घरों का निर्माण किया जा चुका है और 2022 तक लक्ष्य अर्जित करने के लिए लगभग 2 करोड़ और अधिक घरों का निर्माण किया जाना है।

प्रधानमंत्री ने विकास के अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया।

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period

Media Coverage

India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र शासित प्रदेशों- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रभुभाई पटेल की पत्नी श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इस परिवार के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ परिचय और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है।

श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;