प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिये हमेशा याद किये जायेंगे। श्री मोदी ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2021


