प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवडिया स्थित स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा पर लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवडिया स्थित स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा पर लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। 31 अक्टूबर को वर्ष 2014 से राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और समाज के हर वर्ग के लोग देश भर में “एकता दौड़” में भागीदारी निभाते हैं। देश भर से आए ध्वज धारकों औऱ गुजरात छात्र कैडेट कोर ने प्रधानमंत्री के समक्ष “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर ड्रिल प्रस्तुत किया। इसके साथ ही एनएस जी, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, गुजरात और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपने-अपने प्रदर्शन किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद केवडिया में प्रौद्योगिकी प्रदर्शन कार्यस्थल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का दौरा भी किया, जिसमें विमानन सुरक्षा,पुलिस बलों का आधुनिकीकरण सहित कई विषयों पर आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया था।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pariksha Pe Charcha 2026: ‘Students can take help from AI,’ PM Modi to students

Media Coverage

Pariksha Pe Charcha 2026: ‘Students can take help from AI,’ PM Modi to students
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”