प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कई योग साधकों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने सभी को एकजुट किया है और यह सीमाओं, पृष्ठभूमि, उम्र तथा क्षमता से परे सभी के लिए है।

























