आईटीईआर ऑर्गनाइजेशन आज 28 जुलाई, 2020 को फ्रांस के सैंट-पॉल-लेज-ड्यूरैंस में एक समारोह के साथ आईटीईआर टोकोमक की स्टार्ट ऑफ असेंबली मना रहा है। इसमें आईटीईआर के सभी सदस्य देशों के आमंत्रित प्रमुख व्यक्तिगत रूप से, या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भाग ले रहे हैं, या अपना संदेश दे रहे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों वर्चुअल माध्यम से इस समारोह की मेजबानी कर रहे हैं।

अपने संदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ी मेहनत और अभी तक हासिल की गई सफलता के लिए आईटीईआर ऑर्गनाइजेशन को बधाई दी। वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की वैश्विक भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आईटीईआर वास्तव में भारत की सदियों पुरानी मान्यता ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का बेहतरीन उदाहरण है, जिसका मतलब है कि मानवता की बेहतरी के लिए पूरा विश्व मिलकर काम करे और भारत आईटीईआर के लक्ष्य को हासिल करने और काम करने में सहायता के लिए क्रायोस्टेट, इन वीजल शील्ड्स, कूलिंग वाटर में महत्वपूर्ण योगदान, क्रायोजेनिक और क्रायो वितरण प्रणालियों, आरएफ और बीम प्रौद्योगिकी के उपयोग से सहायक तापीय उपकरण (ऑक्जिलरी हीटिंग डिवाइस), मल्टी मेगा वाट बिजली आपूर्ति और विभिन्न डायग्नोस्टिक्स जैसे अंशदानों के माध्यम से योगदान कर रहा है।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत श्री जावेद अशरफ द्वारा संदेश दिया गया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"One Earth, One Family": Oman lauds India's vision for peace, dialogue at BRICS Summit 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”