मालदीव के विदेश मंत्री श्री अब्दुल्लाह शाहिद ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री अब्दुल्लाह 6वीं भारत-मालदीव संयुक्त आयोग बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं।

अपने गठन के पहले वर्ष राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद स्वालेह के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार की उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश मंत्री श्री शाहिद को बधाई दी। श्री मोदी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत और मालदीव के बीच आदान-प्रदान में इजाफा हुआ है और पिछले एक वर्ष के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के सकारात्मक नतीजे मिले हैं। श्री मोदी ने भरोसा जताया कि 6वीं भारत-मालदीव संयुक्त आयोग की बैठक में होने वाली चर्चाओं के दौरान दोनों देश प्रगति की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर गौर करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए भारत वहां की सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्री श्री शाहिद ने भारत-मालदीव सम्बंधों को नई ऊंचाइयां देने में श्री मोदी को उनके विजन और मजबूत नेतृत्व के लिए बधाई दी। मालदीव में चलने वाली विभिन्न विकासात्मक सहयोगी पहलों को समर्थन देने के लिए श्री शाहिद ने भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर लगातार अमल करती रहेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome

Media Coverage

From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्वकल्याण की पवित्र भूमि रही है। श्री मोदी ने कामना की कि महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पवित्र भूमि सदा सभी को सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"हमारी मातृभूमि साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्व-कल्याण की पुण्यभूमि रही है। महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पावन धरती हर किसी को सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रखे, यही कामना है।

यस्यां पूर्वे पूर्वजना विचक्रिरे यस्यां देवा असुरानभ्यवर्तयन्।

गवामश्वानां वयसश्च विष्ठा भगं वर्चः पृथिवी नो दधातु।।"

जिस भूमि पर हमारे पूर्वजों ने महान और कल्याणकारी कार्य किए और जिस भूमि पर देवताओं ने अन्यायपूर्ण शक्तियों को पराजित किया, वह पशुधन और शक्ति से परिपूर्ण मातृभूमि हमें विशाल स्थान और समृद्धि प्रदान करे।