Your Excellency राष्ट्रपति जी,

उप राष्ट्रपति जी,

प्रधान मंत्री जी,

नामीबिया के माननीय मंत्रीगण,

उपस्थित गणमान्य जन,

राष्ट्रपति जी द्वारा नामीबिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय अवॉर्ड "The Order of the Most Ancient वेलविचिया मिराबिलिस” से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।

मैं राष्ट्रपति जी का, नामीबिया सरकार और नामीबिया के लोगों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, विनम्रता के साथ, स्वीकार करता हूँ।

Friends,

नामीबिया का "वेलविचिया”, जिसके नाम पर इस अवार्ड का नाम रखा गया है, कोई साधारण पौधा नहीं है। यह घर के एल्डर्स की तरह है, जिन्होंने समय को करवट लेते देखा है। यह नामीबिया के लोगों के संघर्ष, साहस और संस्कृति का प्रतीक है। यह भारत और नामीबिया की अविचल दोस्ती का साक्षी है।

और, आज इससे जुड़कर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं इस सम्मान को:

नामीबिया और भारत के लोगों को,
उनकी निरंतर प्रगति और विकास को,
और, हमारी अटूट मित्रता को समर्पित करता हूँ।

Friends,

एक सच्चे मित्र की पहचान कठिन समय में ही होती है। भारत और नामीबिया अपने स्वतंत्रता संग्राम के समय से एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। हमारी मित्रता राजनीति से नहीं, बल्कि संघर्ष, सहयोग और आपसी विश्वास से जन्मी है।

साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और उज्जवल भविष्य के साझा सपनों ने इसे सींचा है। भविष्य में भी, हम एक दूसरे का हाथ थामे, विकास पथ पर साथ-साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

Friends,

नामीबिया विश्व के सबसे बड़े डायमंड producers में से है। और भारत सबसे बड़ी डायमंड polishing इंडस्ट्री। वह भी मेरे होम स्टेट गुजरात में। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी साझेदारी भी इन्हीं हीरों की तरह जगमगाती रहेगी।

तो आइए, हम सब मिलकर:

राष्ट्रपति जी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए; नामीबिया के लोगों के सुख और समृद्धि के लिए; भारत और नामीबिया की अमिट मित्रता के लिए, शुभकामनाएँ व्यक्त करें।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 09 अगस्त 2026
August 09, 2026

Vikas Bhi, Virasat Bhi: PM Modi’s Blueprint for a Rooted Yet Future-Ready Bharat