प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केन्‍द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-63 के मौजूदा आर्मूर-जगतियाल-मंचरियाल खंड को हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एचएम) के तहत और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-563 के जगतियाल-करीमनगर खंड को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (टोल) [बीओटी (टोल)] के तहत तीन वर्क पैकेजों के अंतर्गत चार लेन मानक तक चौड़ा करने की मंजूरी दी है। इन खंडों की कुल लंबाई 190.76 किलोमीटर और कुल पूंजीगत लागत 7597.16 करोड़ रुपये है।

आर्मूर-जगतियाल-मंचरियाल परियोजना का खंड तेलंगाना के निज़ामाबाद, जगतियाल और मंचरियाल जिलों से होकर गुजरता है, जहां राजमार्ग के किनारे स्थित अंकसापूर, कोरुटला, जगतियाल, धर्मपुरी, लक्षेट्टीपेट और मंचरियाल वर्तमान में यातायात की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसी प्रकार, जगतियाल-करीमनगर खंड भी इस मार्ग पर स्थित जगतियाल, पोथाराम, गंगाधरा और करीमनगर जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

प्रस्तावित परियोजनाओं में तेलंगाना राज्य के निज़ामाबाद, जगतियाल, मंचरियाल और करीमनगर जिलों में चार लेन वाली सड़कों के निर्माण और शहरी क्षेत्रों के लिए बाईपास तथा टोल प्रणाली से 100 किमी/घंटे की निर्धारित गति सुनिश्चित होगी और यात्रा सुविधाजनक होगी। यह परियोजना क्षेत्रीय आवागमन को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगी।

प्रधानमंत्री गतिशक्ति सिद्धांतों के अनुरूप ये परियोजनाएं पांच आर्थिक, सात सामाजिक केंद्रों और दस लॉजिस्टिक नोड्स को आपस में जोड़ेंगी। इससे देश के लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक (एलपीआई) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

परियोजना पूरी होने पर, आर्मूर और मंचरियाल के बीच यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट और जगतियाल तथा करीमनगर के बीच लगभग 45 मिनट कम होने की उम्मीद है, साथ ही यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए सुरक्षित, तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से ईंधन की खपत, कार्बन उत्सर्जन और वाहन परिचालन लागत में भी काफी कमी आएगी।

गलियारे का नक्शा

परिशिष्ट - I: परियोजना विवरण 

विवरण

राष्‍ट्रीय राजमार्ग 63 का आर्मूर- जगतियाल खंड

राष्‍ट्रीय राजमार्ग -63 का जगतियाल मंचेरियल खंड

राष्‍ट्रीय राजमार्ग -563 का जगतियाल-करीमनगर खंड

लंबाई (किमी)

63.600

68.295

58.866

ब्राउनफील्ड की लंबाई (किमी)

17.95

2.05

24.14

ग्रीनफील्ड की लंबाई (किमी)

45.65

66.10

34.96

कुल सिविल लागत (करोड़ रुपये में)

1266.58

1477.17

1455.01

भूमि एवं अन्य निर्माण-पूर्व लागत (करोड़ रुपये में)

504.26

436.93

394.53

कुल पूंजी लागत (करोड़ रुपये में)

2471.76

2730.72

2394.68

माध्‍यम

हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एचएम)

हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एचएम)

बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (टोल) [BOT (टोल)]

कुल रियायत अवधि

17.5 वर्ष (2.5 वर्ष निर्माण + 15 वर्ष संचालन एवं रखरखाव)

17.5 वर्ष (2.5 वर्ष निर्माण + 15 वर्ष संचालन एवं रखरखाव)

20 वर्ष (जिसमें 2.5 वर्ष निर्माण कार्य शामिल है)

आर्थिक / सामाजिक नोड्स

आर्थिक नोड: एसईजेड- सिद्दीपेटवारंगल शहरीमेगा फूड पार्क- निज़ामाबादसिद्दीपेटफिशिंग सी-फूड क्लस्टर- राजन्ना सिरसिला।

सामाजिक नोड्स: वेमुलावाड़ाकोंडागट्टूनागुनूर किलाधर्मपुरीकालेश्वरमनिचला मन्नेर बांध, किला।

लॉजिस्टिक नोड्स

रेलवे स्टेशन: निज़ामाबादलिंगमपेट/ जगतियालपेद्दापल्लीकोरुटलामंचेरियल,

 

रेलवे स्टेशन:लिंगमपेट/ जगतियालपोद्दुरगंगाधाराकरीमनगर,

 

रोजगार सृजन क्षमता

34.43 लाख प्रत्यक्ष मानव-दिवस और 42.7 लाख अप्रत्यक्ष मानव-दिवस

वित्तीय वर्ष 2024-25 में वार्षिक औसत दैनिक यातायात (एएडीटी)

14,949 पीसीयू/दिन

12,084 पीसीयू/दिन

20,446 पीसीयू/दिन

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How ODOP is helping Pratapgarh turn its amla into a bigger business

Media Coverage

How ODOP is helping Pratapgarh turn its amla into a bigger business
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 1 सितंबर 2026
September 01, 2026

#ModiHaiTohMumkinHai: Economy, Diplomacy and Atmanirbhar Milestones in One Social-Media Sweep