परियोजना पूर्ण होने की अवधि 72 महीने है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में तातो-द्वितीय जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 8146.21 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी। परियोजना पूरी होने की अनुमानित अवधि 72 महीने है।

700 मेगावॉट (4 x 175 मेगावॉट) की स्थापन क्षमता वाली यह परियोजना 2738.06 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन करेगी। परियोजना से उत्पन्न बिजली अरुणाचल प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने और राष्ट्रीय ग्रिड (भारत के विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों और उपकेन्द्रों को जोड़ने वाली उच्च वोल्टेज विद्युत शक्ति संचरण प्रणाली) के संतुलन में भी सहायक होगी।

परियोजना नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनईईपीसीओ) और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच संयुक्त उद्यम वाली कंपनी द्वारा कार्यान्वित की जाएगी। केंद्र सरकार राज्य की हिस्सेदारी के मद में 436.13 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता के अलावा, आवश्‍यक आधारभूत ढांचे - सड़क, पुल और संबंधित पारेषण लाइनों के निर्माण के लिए बजटीय सहायता के तौर पर 458.79 करोड़ रुपये देगी।

इसमें राज्य को 12 प्रतिशत निशुल्‍क बिजली और एक प्रतिशत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडीएफ) प्राप्‍त होने के अलावा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार और सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों और लक्ष्यों के अनुरूप यह परियोजना स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं/उद्यमों/सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर सहित कई प्रकार के लाभ प्रदान करेगी।

इस परियोजना के लिए लगभग 32.88 किलोमीटर सड़क और पुलों सहित बुनियादी ढांचे में व्‍यापक सुधार होगा, जिसका स्थानीय उपयोग हो सकेगा। ज़िले में 20 करोड़ रुपये की समर्पित परियोजना निधि से अस्पताल, स्कूल, बाज़ार, खेल के मैदान आदि बुनियादी ढांचे के निर्माण का भी लाभ होगा। स्थानीय आबादी कई प्रकार के मुआवज़े, रोज़गार के अवसर और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों से भी लाभान्वित होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Interim framework shows India got best US trade deal compared to others

Media Coverage

Interim framework shows India got best US trade deal compared to others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”