Today, resource mafia, drugs mafia & shooter gangs rule the roost in Punjab: PM Modi in Patiala
The state government of Punjab is debt-ridden & its CM is only CM on paper: PM Modi in Patiala
It was I.N.D.I alliance’s divisive politics which caused the partition of India and kept us away from the Kartarpur Sahib for 70 years: PM Modi in Patiala

सतश्री अकाल... मैं बहुत खुशकिस्मत हाँ, कि श्री गुरू तेग बहादुर जी दे, पावन चरण छोह स्थान, अते श्री काली माता जी दे पावन स्थान पटियाला तों, मैंनू आपणे पंजाब दौरे दी शुरूआत करण दा मौका मिलिआ है।

साथियों,

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मैंने पंजाब में बहुत समय बिताया है। यहां के खेतों में, खलिहानों में, सड़कों में खूब घूमा हूं। वो दिन मुझे बराबर याद रहते हैं, साथियों के साथ बारादरी गार्डन में सुबह-सुबह टहलना और जोड़ियां भाटिया चौक में साथियों से गप्प मारना, सारी पुरानी यादें, आज मैं देख रहा हूं, काफी पुराने-पुराने साथियों का दर्शन करने का अवसर मिला है। जब भी पंजाब आता हूं, पंजाब से ये स्नेह और बढ़ जाता है।

साथियों,

देश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। औक जनता जनार्दन मोहर लगा दी है कि फेर इक वार...मोदी सरकार ! फेर इक वार...मोदी सरकार ! फेर इक वार...मोदी सरकार ! पंजाब भी अच्छे से जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है। और आप तो जानते हैं, वोट उसे दीजिए, जो सरकार बनाए, वोट उसे दीजिए, जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो। और इसके लिए जरूरी हैफेर इक वार...मोदी सरकार ! फेर इक वार...मोदी सरकार ! फेर इक वार...मोदी सरकार !

भाइयों और बहनों,

चौबीस का ये चुनाव, देश का चुनाव है। देश को मजबूत बनाने का चुनाव है। और देश के सामने एक तरफ भाजपा और NDA है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है, इंडी-गठबंधन जिसके पास ना नेता है ना नीयत है। एक तरफ मोदी है, जो लड़ाकू विमान से लेकर एयरक्राफ्ट करियर तक भारत में बना रहा है। दूसरी तरफ इंडी-गठबंधन है। जो लिखित रूप में कहता है हमारे परमाणु हथियारों तक को समाप्त कर देना चाहिए है। आज बुद्ध पुर्णिमा है, आज ही के दिन भारत ने अणु विस्फोट कर के अपनी ताकत का परिचय करवाया था।

साथियों,

एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस है, दूसरी तरफ इंडी वाले हैं जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं। एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। वहीं दूसरी तरफ इंडी-गठबंधन है, जो कहता है कि आपकी कमाई, आपके खेत-खलिहान का आधा हिस्सा छीन लेगा। इंडी-गठबंधन समाज को, समाज को, देश को, बांटना चाहता है। लेकिन मोदी, भारत को विकसित बनाना चाहता है। इसलिए पंजाब की धरती से, पंजाब के मेरे भाई बहनों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। गुरूओं की भूमि पर सिर झुका कर आशिर्वाद मांगने आया हूं।

भाइयों और बहनों,

राष्ट्र रक्षा हो, आस्था और संस्कृति की रक्षा हो या फिर देश का विकास, पंजाब ने, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। यहां के लोगों ने खेती से लेकर उद्यमिता तक, देश के विकास को नेतृत्व दिया है। लेकिन साथियों, कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का क्या हाल बना दिया है? यहां से उद्योग-कारोबार पलायन कर रहा है और ड्रग्स का, नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। यहां राज्य सरकार का हुक्म नहीं चलता, यहां रेत खनन माफिया, ड्रग्स माफिया और शूटर गैंग की मनमानी चलती है। पूरी सरकार कर्ज पर चल रही है, सारे मंत्री-संतरी मौज कर रहे हैं। और जो कागजी सीएम हैं, उन्हें दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुरसत नहीं है। क्या ऐसे लोग, पंजाब का विकास कर सकते हैं?

भाइयों और बहनों,

यहां पंजाब में दिखावे के लिए, दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी, आमने सामने लड़ने का नाटक कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि पंजा और झाड़ू, पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही हैं। यहां ये लोग कुछ भी बयान दें, लेकिन दिल्ली में एक दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं। और मैं पंजाब के लोगो को प्रार्थना करता हूं कि इनसे सावधान रहना है। जिसको वो अपना गुरू मानते थे वो अन्ना साहेब हजारे के साथ भी जो धोखा कर सकते हैं, वो दिन में दस बार झूठ बोल सकते हैं। ऐसे लोग न पंजाब का भला कर सकते हैं औऱ न आपके बच्चों के भविष्य के लिए कुछ दे करके जा सकते हैं।

 

भाइयों और बहनों,

इंडी-गठबंधन को न विकास की परवाह है और न ही हमारी विरासत की चिंता है। आज़ादी के बाद, दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस ने मंदिर का निर्माण रोका। अब जब मंदिर बन गया तो ये मंदिर को गालियां दे रहे हैं। आज दुनियाभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत महर्षि बाल्मीकि के नाम पर बना हवाई अड्डा करता है। लेकिन इन्हें हर उस बात से नफरत है जिससे हमारी आस्था का सम्मान होता हो।

साथियों,

ये इंडी-गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक है। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं।
साथियों, यही कांग्रेस है जिसने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया। और बंटवारा भी ऐसा किया कि 70 साल तक हमें करतारपुर साहिब को दूरबीन से दर्शन करने पड़ते थे, हर कोई इंसान अपमान महसूस करता था। कांग्रेस वालों को कहता हूं कि जब बांग्लादेश की लड़ाई हुई, पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिक सरेंडर कर चुके थे। 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक हमारे कब्जे में थे। हुक्म का पत्ता हमारे हाथ में था। औऱ साथियों मैं विश्वास से कहता हूं, अगर उस समय मोदी होता, अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतार पुर साहेब लेकर रहता तब जाकर उनके जवानों को छोड़ता। वो तो नहीं कर पाए, लेकिन मुझसे जितनी सेवा हो सकी क्योंकि गुरूओं की सेवा इससे बड़ा कोई धन्य भाग्य नही होता है। आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर आपके सामने है। हमारे सभी श्रद्धालु, वहां गर्व के साथ जाते हैं।

साथियों,

हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। ये पहले की भी सरकारें कर सकती थीं। पहले श्री हरमंदिर साहब में विदेशों से भक्त चंदा नहीं दे पाते थे, बार बार यहां से मांग उठती थी, दिल्ली में बैठी हुई सरकारें सुनने को तैय़ार नहीं थीं। ये मोदी ने आ करके इसके नियमों में छूट दी। और आज हमारे हरमिंदर साहेब की सेवा, दुनिया के किसी कोने में रह करके कर सकता है। श्री फतेहगढ़ साहिब तो साहेबज़ादे के शौर्य और शहादत का साक्षी रहा है। ये मोदी सरकार है, जिसने साहेबज़ादों के शौर्य के लिए समर्पित वीर बाल दिवस घोषित किया। और कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वीर बाल दिवस घोषित करने का मतलब क्या होता है। मुझे दुःख है कि पंजाब में भी ऐसे लोग हैं जिनको इसकी कोई समझ नही है। पंजाब के अंदर इस महान त्याग तपस्या के लिए, मैं पंजाब में रहा हूं, कई दिनों तक हमारी माताऐं -बहनें , हमारा परिवार व्रत रखता है, जमीन पर सोता है, कितना महत्वपूर्ण श्रद्धा का विषय है। लेकिन हिन्दुस्तान में, केरल में जाइए उनको कुछ पता नहीं, तमिलनाडु जाइए उन्हें कुछ पता नहीं, आसाम में जाइए कुछ पता नहीं, इतना बड़ा त्याग और बलिदान औऱ मेरे देश के लोगों को पता नही है। ये मुझे बहुत खटकता था, मैं चाहता हूं, हिन्दुस्तान के हर बच्चे के दिल दिमाग में साहेबजादों का बलिदान हमेशा हमेशा रहना चाहिए। किसी भी बालक मन के लिए इससे बड़ी प्ररेणा नहीं हो सकती है।और इसलिए वीर बाल दिवस के रूप में पूरे हिन्दुस्तान में, हर स्कूल, हर कालेज, गांव कार्यक्रम करने की परंपरा शुरू हुई है। अगर पंजाब के लोग भी इस काम को न समझ पाऐं तो इससे बड़ा चिंता का विषय क्या हो सकता है?आपको याद होगा, अफगानिस्तान में हमारे सिख परिवार संकट में थे। हम सभी को सुरक्षित वापस लाए, हम गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूपों को भी अदब के साथ, मेरा मंत्री सिर पर सम्मान के साथ जा करके ले आया।

साथियों,

ये प्रधानमंत्री की बात छोड़ दीजिए, मेरा तो आपसे खून का नाता है। गुरू गोविंद सिंह जी के जो पहले पंच प्यारे थे, उसमें से मेरा द्वारका का पंच प्यारा था। मेरा आप से खून का रिश्ता है। इतना नहीं, अगर आज जामनगर में जाएगें तो वहां जो सबसे बड़ा अस्पताल है वो गुरू गोविंद सिंह जी के नाम पर है, जामनगर जिले में द्वारका पड़ता है। लेकिन आप तक यह सत्य पहुंचाया नही जाता है। आपको जानकर खुशी होगी औऱ अगर कभी फुरसत मिले तो लखपत जा कर आना, गुरूनानक साहेब वहां विश्राम किया था। वो गुरूद्वारा, भूकंप के अंदर क्षतिग्रस्त हो गया, करीब करीब ध्वस्त हो गया, मैं मुख्यमंत्री था, मैंने कहा मुझे वैसा ही गुरूद्वारा बनाना है,जो गुरूनानक देव जी के समय था। मेरे पास उसके बनाने वाले लोग नहीं थे, मैंने देश भर में खोजा, उसके लिए मैं मिट्टी लाया, उन आर्टिजन को लाया जो बना सकते थे औऱ आपको खुशी होगी, आज कच्छ के रेगिस्तान में आखिरी गांव, लखपत में मैंने वैसा ही गुरूद्वारा बना दिया जैसा पहले था। औऱ आज मैं उसका विस्तार भी कर रहा हूं। वहां कोई वोट ओट नहीं है। ये वोट के लिए मोदी नहीं करता है। श्रद्धा है इसलिए कर रहाहै। गुरूओं के त्याग औऱ बलिदान के प्रति मोदी का सिर झुकता है इसलिए मोदी ये कर रहा है। सबका साथ-सबका विकास की यही भावना BJP-NDA की पहचान है।

भाइयों और बहनों,

इंडी-गठबंधन वालों के लिए अपने वोटबैंक का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। बंटवारे से पीड़ित दलित भाई- बहनों को, सिख भाई-बहनों को मोदी भारत की नागरिकता दे रहा है। आप सोचिए, आजादी के इतने साल हुए, मेरे सैकड़ों सिक्ख परिवार हैं जिनको नागरिकता नहीं दी गई औऱ आप थोक बन वोट देते रहे। क्या पाया आप लोगों ने? सोचिए, साफ साफ बात करने वाला मिलेगा नहीं आपको। इसलिए आज मैं कह रहा हूं, ये लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। अगर ये CAA का विरोध करेंगे, तो मेरे सिक्ख भाई बहन जो अफगानिस्तान में, बांग्लादेश में अन्य देशों में प्रताड़ित होते हैं, वापिस आते हैं कौन संभालेगा उनको। मैं उसे मेरा कर्त्वय मानता हूं। इसलिए मैंने उनको नागरिकता देने का कानून बनाया है। वोट पाने के लिए नहीं बनाया है। और ये इंडी अलायंस वाले देख लिजिए CAA के नाम पर दंगे कराए, औऱ ये आज भी कह रहे हैं कि वापिस आएगें तो CAA को खत्म कर देंगे। आप मुझे बताइए, क्या बंटवारे के पीड़ित सिखों को भारत की नागरिकता देना गलत है क्या? देनी चाहिए कि नहीं देनी चाहिए? मोदी सही कर रहा है कि नहीं कर रहा है?

साथियों,

गुरुओं ने हमें सामाजिक न्याय की सीख दी है। इसलिए भाजपा, दलितों-पिछड़ों के सच्चे सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दे रहा है। मोदी ने देश और दुनिया में बाबा साहेब आंबेडकर को समर्पित पंचतीर्थ बनाए हैं। संत रविदास के अनुयायियों का तो बार-बार मुझे बनारस में स्वागत करने का अवसर मिलता है। और अभी मध्यप्रदेश में,जहां हमारी सरकार है, संत रविदास जी का भव्य मंदिर बना रहे हैं, हम। काशी में रविदास जी की जन्मस्थली का विकास किया जा रहा है। गरीब का ये बेटा,हर गरीब की चिंता करता है। हर ज़रूरतमंद को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, इसके लिए मैंने मुफ्त राशन की योजना चलाई है। मोदी 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है। मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है ताकि आपको घर में नल से शुद्ध पानी मिले। इससे प्रदूषित पानी से होने वाली अनेक घातक बीमारियों पर भी रोक लगी है।

साथियों,

पंजाब को पांच नदियों का आशीर्वाद मिला है। यहां के किसान मिट्टी से सोना पैदा करते हैं, लेकिन ये इंडी वाले किसानों से भी झूठ बोलते हैं। इन्होंने किसानों से किया एक वायदा, पूरा नहीं किया है। ये भाजपा है, जो किसान कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते 10 साल में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। 10 साल में हमने MSP में ढ़ाई गुणा वृद्धि की। यहां पंजाब के हर किसान को पीएम किसान सम्मान निधि के करीब 30 हजार रुपए, एक एक किसान को 30 हजार रूपए मिल चुके हैं। केमिकल खेती से धरती मां को बचाने के लिए हमारी सरकार नैचुरल फार्मिंग पर भी जोर दे रही है।

साथियों,

भारत तभी विकसित होगा जब पटियाला जैसे हमारे सेंटर विकसित होंगे। आने वाले 5 साल में भारत एक बड़े मैन्युफेक्चरिंग हब बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसका सीधा लाभ, पंजाब को औऱ पटियाला जैसे शहरों को होने वाला है। हमने एजुकेशन सेक्टर को विदेशी संस्थानों के लिए खोल दिया है। इससे अब विदेशी यूनिवर्सिटीज़ भी देश में कैंपस खोल रही हैं। इसका लाभ भी पटियाला जैसे एजुकेशन हब को होगा। ये तो स्पोर्ट्स का एक बड़ा सेंटर है। मोदी, का संकल्प भारत को खेल महाशक्ति बनाने का है। 2029 जब यूथ ओलंपिक होगा, 2036 जब ओलंपिक होगा, भारत तैयारी कर रहा है, ये ओलंपिक हिन्दुस्तान की धरती पर हो। और इसलिए खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना खर्च किया जा रहा है। भारत में ओलंपिक्स हों इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। इससे देश में स्पोर्ट्स इकॉनॉमी का निर्माण होगा, नई नौकरियां, नए रोजगार बनेंगे।

 

भाइयों और बहनों,

एक जून को आपको विकसित पंजाब के लिए, विकसित भारत के लिए वोट करना है। पटियाला से परणीत कौर जी, फतेहगढ़ साहिब से गेजा राज वाल्मीकि जी, संगरूर से अरविंद खन्ना जी, भटिंडा से परमपाल कौर सिद्धू जी, फरीदकोट से हंसराज हंस जी को ज्यादा से ज्यादा वोट से विजयी बनाएं। औऱ आप जब इनको वोट देते हैं न, तो वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जाता है। औऱ इसलिए मैं आज पंजाब की धरती से, मेर ये पहली चुनाव सभा से, सभी पंजाब के नागरिकों को आग्रह करता हूं कि हमें पंजाब को बदलना है। हमें पंजाब को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। हमें पंजाब को वो पुराना गौरव वापिस लौटाना है। औऱ ये काम सिर्फ औऱ सिर्फ भाजपा कर सकती है। मैं आपका साथ चाहता हूं, मैं आपका आशिर्वाद चाहता हूं, औऱ मैं आपको वादा करता हूं कि ये मोदी की गारंटी है कि आपका सपना, आफका सपना ये मोदी का संकल्प है। मेरा पल पल आपके लिए, मेरा पल पल देश के लिए। टेवेंटी फोर बाई सेवन फॉर टेवेंटी फोरटी सेवन, ये मोदी की गारंटी है। मेरे साथ बोलिए, भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद !

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists

Media Coverage

Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
You have not just increased the number of medals, you have prepared an entire generation: PM Modi to CWG Champions
August 10, 2026

प्रधानमंत्री – मेरे यहां, मुझे यहां लगभग 12-13 साल हो गए इसी मकान में, अगर मैंने regularly और हर बार किसी को रिसिव किया है, किसी को मैं मिला हूं, तो खिलाड़ी हैं। पिछले 10-12 साल हो गए, आप लोगों के पुरुषार्थ के कारण, भारत को लगातार विजय दिलाने के आपके प्रयासों के कारण और उत्तरोत्तर सफलता में नई ऊंचाईयां पार करने की परंपरा के कारण, जो काम शायद हम स्कूलों में जाकर कहें कि नहीं नहीं भई खेलना चाहिए, ये करना चाहिए, वो काम स्कूलों में जाकर के हम कर सकते थे, उससे ज्यादा आपका मेडल उनको inspire करता है।

प्रधानमंत्री – तुमने मुझे वादा किया था पिछली बार कि तुम्हारी दोनों बेटियां खिलाड़ी बन जाएंगी?

खिलाड़ी - हाँ जी अभी वे उमर की छोटी हैं, अगले कॉमनवेल्थ में एक घर में तीन मेडल लाकर दिखाएंगी।

प्रधानमंत्री – पक्का।

खिलाड़ी – हाँ जी।

खिलाड़ी – जब मैं दौड़ रहा था, जब मेरा इवेंट था 29 को, तो उस दिन गुरुपूर्णिमा थी, तो उस दिन मेरे गुरू को मैंने एक गिफ्ट दे दिया।

प्रधानमंत्री – बड़ी शान बढ़ाई आपने। इतनी आंसू टपक रहे थे, मुझे लगता है कि आंसू के हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा है।

खिलाड़ी – मैं बहुत ज्यादा खुशी थी, इमोशनल भी थे उसी दिन, खुशी ज्यादा था और मैं इसलिए रोई थी कि मेरा पेरिस आलंपिक में मेरा 1 Kg में मेडल रह गई थी और एक प्लेयर्स की लाइफ में क्या क्या हमको फेस करना पड़ता है। तो ये 4 साल के अंदर में कितना क्या क्या कुछ मैंने फेस किया था, हर टाइम injury ही चल रहे थे और family problem, वो सब हो रहा था। तो बहुत मुश्किल से मैं ये 4 साल फेस किया था। तो वो सब जब पोडियम में जब मैं खड़ी थी सर और हमारी जो फ्लैग ऊपर जाते हैं और हमारे नेशनल एंथम जब बजते हैं तो सर हम रुक नहीं सकते सर, अपना आप आंसू निकलते हैं।

प्रधानमंत्री – बहुत बहुत बढ़िया

प्रधानमंत्री – आपके इस अचीवमेंट को सिर्फ आपका अचीवमेंट मानता हूं, ऐसा नहीं है, ये आपका विजय आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन जाता है।

खिलाड़ी – सब डर रहे थे हमसे कि इंडिया के साथ फाइट आ गई, अब तो हम पहली फाइट ही हार जायेंगे, हमारा मेडल भी नहीं आयेगा।

प्रधानमंत्री – यानी मान के चलते हैं।

खिलाड़ी – हाँ सर।

प्रधानमंत्री – क्या हुआ, वो restaurant वालों से झगड़ा कर रही थी?

खिलाड़ी – हम लोगों का जो इतना अच्छा परफॉर्मेंस था, लास्ट डे था और सब जीत के गए थे और पूरा इंडिया के लोग थे। तो थोड़ा सा मुझे बुरा लग रहा। तो मैंने उनको अच्छे से बोला रिक्वेस्ट किया था सर, फिर उन्होंने मान भी लिया, अभी चेंज भी हो गया सर।

प्रधानमंत्री – इस विजय की परिस्थिति खुशी, आनंद, अपने साथियों के साथ और गेम पूरे हो चुके हैं। तो हसी मजाक मस्ती का मूड ऐसे समय उस मैप पर नजर जाना और उसको रजिस्टर करना और तुरंत सिर्फ मेडल लेते समय देश खड़ा हो जाता है ऐसा नहीं, भीतर से देश का भाव मैं सच बताता हूँ ये वीडियो सामान्य नहीं है आपका, लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। ये बॉक्सिंग वालों से भी दुनिया के खिलाड़ी अब डरने लगे हैं।

खिलाड़ी – जरूर सर, पुरे सभी डरे हुए थे। एक के बाद एक गोल्ड मेडल गोल्ड मेडल आ रहे थे और मतलब पूरा लास्ट में ऐसे धमाका जैसा हो गया बिल्कुल। जिस तरीके से हम लोगों को सपोर्ट मिल रहा है, हमें बैक टू बैक कंपटीशन मिल रहा है वो एक बहुत बड़ी बात है और हमारे जितने भी यंग एथलीट है वो लोग सभी जैसे खेलो इंडिया स्कीम से आए हुए हैं और ये एक बहुत बड़ा changes ला रहा है पूरे स्पोर्ट्स में ही।

प्रधानमंत्री – अगर आप लोग खेलो इंडिया की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं और प्रतिष्ठा सिर्फ वहां जाकर के रिबिन काटने से नहीं होगी। आप वैसे ही खेलेंगे जैसे एक छोटा विद्यार्थी, एक छोटा नौजवान, छोटा खिलाड़ी खेलता है। यह बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन करेगा। क्योंकि अभी तो हमें बहुत आगे जाना है, बहुत मेडल लाना है। कारगिल विजय दिवस पर किसकी विजय हुई थी?

खिलाड़ी – उस दिन कारगिल डे था वैसे और जिस दिन मैंने पाकिस्तान के साथ फाइट किया था सर, वो उसी दिन का था। तो मैं एक इंडियन आर्मी से हूं, तो मैंने उस दिन मैं पहले से बहुत वो था कि सर पाकिस्तान को हराना है। तो मैंने वो पाकिस्तान एक तरफ मैंने 5-0 से हराया, तो मैंने हमारा इंडियन आर्मी का कारगिल हीरोज़ को मैंने डेडिकेट किया किया था सर।

प्रधानमंत्री – आपको यह याद रहना और आप स्वयं फौज से हैं तो, मैं जरूर मानता हूं कि देश के वीर जवानों को आपने जो भाव प्रकट किया ना कि, मैं कारगिल के विजेताओं को मेरा मेडल समर्पित करता हूं। उसने उस विजय पर चार चांद लगा दिए और जिसको पराजित करना था उसी को किया आपने।

खिलाड़ी – वो पाकिस्तान की बात चल रही है, मुझे किस्सा याद आ गया सर। 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी और वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे तो मिलिट्री वाले के फोन आए कि भई पाकिस्तान से नहीं हारना है। तो फिर मैं फर्स्ट राउंड 4-1 से जीत गया। सेकंड राउंड 3-2 से जीत गया, पर दोनों के सर लग गए आपस में, तो दोनों के लग गए कट और फाइट तो मैं जीत गया।

प्रधानमंत्री – हाँ

खिलाड़ी – उसके बाद फिर दोनों चले गए हॉस्पिटल में टांके लगवाने के लिए। फिर 2014 में आप फर्स्ट टाइम प्रधानमंत्री जी बने थे और जो हमारे साथ आर्मी का कोच गया हुआ था उसका नाम नरेंद्र राणा था और फिर वो कई देर तक सोच के मेरे को बोला कि भाईजान एक बात बोलूं, मैं हां बोलो, बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है। आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है, तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।

प्रधानमंत्री – सिर्फ आपने मेडल की संख्या बढ़ाई ऐसा नहीं है। आपने एक पीढ़ी को तैयार किया।

खिलाड़ी – मेरे मन में भी धक-धक धक-धक हो रहा है सर।

प्रधानमंत्री – आप चिंता मत कीजिए।

खिलाड़ी – पर..

प्रधानमंत्री – आप चाहें तो आपको बोलने में भी मेडल मिलने वाला है।

खिलाड़ी – मेरे फ्रेंड सर्कल में किसी ने बोला था कि मैं उनको कुछ बोलती थी भई तुम्हारे अच्छे के लिए तुम करो। तो अक्सर मुझे वो बोलते थे कि तू के मोदी ते मिल रही है?

प्रधानमंत्री – हाँ

खिलाड़ी – हरियाणवी में बोल देते हैं सर कि क्या तू मोदी से मिली हुई है, कि तेरी बात माने। तो आज मैं आपसे मिली हूं सर। मैं उनको बोल पाऊंगी कि हां मैं मोदी जी से मिली हूं।

खिलाड़ी – कॉमनवेंल्थ गेम्स में मैंने सिल्वर मेडल जीता, फिर मैंने क्रेडिट साहब को दिया, सपना तो था एक बार मेडल जीत के लेके आने के लिए, बट ट्रेनिंग का सेंटर नहीं था, मैंने SAI आने के बाद मैं बहुत ट्रेनिंग करके मेडल जीत पा रहा, इसलिए बहुत खुशी से मैंने सर को क्रेडिट दिया था क्योंकि बहुत इंप्रूव हुआ।

प्रधानमंत्री – मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान का विषय है, मेहनत आपने की और मुझे याद किया, मैं आपका बहुत आभारी हूं दोस्त।

प्रधानमंत्री – वाराणसी में खेल तुम प्रैक्टिस कर रही थी ना?

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – कैसा बना है स्टेडियम?

खिलाड़ी – सर अच्छा बना है, वहां पर मैं 10-12 दिन के लिए ट्रेनिंग करने गई थी, क्योंकि मैं मंदिर गई थी तो वहां पर ही ट्रेनिंग करके आई थी। और मैं वहां पे मतलब सेटल भी होना चाहती हूं क्योंकि मुझे काशी विश्वनाथ बहुत अच्छा लगता है सर।

प्रधानमंत्री – भोपाल में ट्रेनिंग कर रही थी ना?

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – तो उज्जैन जाते थे कि नहीं?

खिलाड़ी – जी सर उज्जैन भी गई थी सर।

प्रधानमंत्री – अच्छा महाकाल के पास भी गई।

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – काशी विश्वनाथ के पास हो आई एक बार।

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – सावन महीना तो अभी है।

खिलाड़ी – वहां घर जाके फिर उसके बाद जाऊंगी सर।

प्रधानमंत्री – ठीक है।

खिलाड़ी – साई ने भी सर बहुत सपोर्ट किया है मुझे। इसके कारण ही मैं यहां तक पहुंची हूं सर। और मैं खेलो इंडिया स्कीम में भी थी 2018 में जो फर्स्ट खेलो इंडिया हुआ था, उसमें मेरा सिल्वर मेडल था, वहां पे भी मैंने आपको देखा था ओपनिंग सेरेमनी में, तो उसमें मेरा मेडल था, तो मेरे को स्कीम भी मिल गया और मैं यहां तक पहुंची हूं सर।

प्रधानमंत्री – स्पोर्ट्स व्यवस्था एक बात है, लेकिन देश मेडल तब प्राप्त करता है जब देश में स्पोर्ट्स कल्चर बनता है। दोस्तों आपने बहुत बड़ा काम किया है। देश का नाम रोशन किया है। आपको मैं बहुत बधाई देता हूं और आप विश्वास कीजिए आगे भी आप विजयी होंगे और फिर से एक बार यहीं पर हम मिलेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री – ये लगातार तीसरी बार देश को मेडल दिलवाया है।

खिलाड़ी – थैंक यू सर।

प्रधानमंत्री – बहुत आशीर्वाद बेटा।

खिलाड़ी – और थैंक यू सो मच मैं सर के हाथ से लड्डू खा रही मेरा कल बर्थडे था तो आज सर के हाथ से…

प्रधानमंत्री – बहुत बधाई वाह।

प्रधानमंत्री – मुस्कुराओ यार ।

प्रधानमंत्री – जो खेलेगा वो खिलेगा।