From infiltration concerns to farmers’ distress, PM Modi outlines a roadmap for change across Bengal

जय जोहार! नमोश्कार !केमोन आछेन शबाई?

ये धरती…वीरों की धरती है…संस्कृति की धरती है। और इसलिए सबसे पहले मैं बाबा रमेश्वर को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। झारग्राम को आदिवासी नृत्य का स्वर्ण कोषागार भी कहते हैं। बंगाल की नृत्य और संगीत परंपराएं यहां फलती है यहां फूलती हैं। इस भूमि पर आप सभी का आशीर्वाद मिलना...आपका इतनी बड़ी संख्या में आना...ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है। अभी मैं हेलीकॉप्टर से उतरा, करीब दो-तीन किलोमीटर का रास्ता था हेलीपैड से यहां तक पूरे रास्ते भर, ऐसा जबरदश्त रोड शो था कि मुझे गाड़ी के बाहर खड़ा होना पड़ा। ये आपका आशीर्वाद ये आपका प्यार... साथियों मेरी बात आगे बढ़ाऊं उससे पहले ये बच्ची कुछ चित्र लेकर आई है, वो सज्जन भी कुछ बनाकर लाए हैं। जरा हमारे एसपीजी के लोग इन बच्चों से ले लें और जो इस चुनाव में उम्मीदवार है, उनसे मेरा आग्रह है कि जरा आगे आ जाएं... मैं एक बार सभी उम्मीदवारों को दर्शन करके आपके बीच आ जाता हूं। मेरे साथ बोलिए भारत मता की..

साथियों,

बंगाल का ये चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए ही है...बंगाल की पहचान बचाने के लिए ही है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। यहां पर TMC जिस रास्ते पर चल रही है...उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। TMC...घुसपैठियों के लिए...घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। ऐसी सरकार...जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब...घुसपैठियों की भाषा...और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी... और उस घुसपैठिया सरकार, उनके लिए अगर कोई दुश्मन होगा, तो यहां बैठे मेरे आप सभी भाई-बहन इस घुसपैठिए सरकार के दुश्मन होंगे। और इसलिए, बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र...इस बार ठान चुका है...संकल्प ले चुका है, फैसला कर चुका है। पालटानो दोरकार... पालटानो दोरकार... पालटानो दोरकार... पालटानो दोरकार...

साथियों,

बीजेपी, विकास और विरासत के लिए समर्पित ये भाजपा पार्टी है। ये हमारी सरकार है...जिसने हमारे प्राणप्रिय बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित किया है। ये हमारी सरकार है..जिसने संथाली भाषा में भारत के संविधान का आधिकारिक संस्करण जारी किया। इतना ही नहीं...बंगाल भाजपा ने, कुड़माली भाषा को लेकर भी बहुत बड़ी घोषणा की है। ये दिखाता है, भाजपा बंगाल की विरासत को लेकर कितनी गंभीर है।

साथियों,

TMC की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए। 15 साल कम समय नहीं होता है। आप मुझे बताइए 15 साल में ये टीएमसी की निर्मम सरकार ने आपको क्या दिया, क्या मिला आपको...आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? ना पढ़ाई, ना कमाई, ना दवाई, और ना सिंचाई...यहां सबकुछ बेहाल है। और आपको अगर अपना एक छोटा सा घर भी बनाना हो..तो टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर हैं। तृणमूल के MP हों या फिर MLA हों, इनको आपकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। ये लोग सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं। यहां आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर टीएमसी के सिंडिकेट ने कब्जा कर रखा है।

साथियों,

मुझे लोग बताते हैं...यहां अगर एक बार बिजली चली जाए, तो कई-कई दिन बाद आती है। कभी तो बिजली आती नहीं, लेकिन बिजली बिल ज़रूर आता है...आता है कि नहीं आता है, बिना बिजली, बिजली का बिल आता है कि नहीं आता है। और वो बिल मामूली नहीं भारी भरकम बिल आता है। ये इसलिए हो रहा है...क्योंकि टीएमसी के सिंडिकेट ने बंगाल में बिजली कारखानों को तबाह कर दिया है।..तबाह कर दिया है। साथियों, यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले-गाड़ियां चका-चक चमक रहे हैं। चमक रहे हैं कि नहीं चमक रहे हैं, आपके साथ अन्याय हो रहा है कि नहीं हो रहा है। आपकी कोई परवाह नहीं की जाती है ये आप जानते हैं ना। इसलिए मोदी ने संकल्प लिया है... यहां के कोयले को लूटने वालों को...आपको अंधेरे में रखने वालों को...छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन करके इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा। ये TMC में सबका नंबर लगेगा। और ये मोदी की गारंटी है। TMC का मंत्री हो या संतरी, जो भी लूट में शामिल है, पूरा हिसाब होगा।

साथियों,

एक तरफ TMC बिजली की लूट में लगी है...वहीं मोदी आपका बिजली बिल जीरो करने में जुटा है। जीरो बिजली बिल.. और मोदी ने आपको बिजली देने और बिजली बिल ज़ीरो करने की योजना लागू कर दी है। इस योजना का नाम है पीएम-सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है। इसके तहत, एक परिवार को लगभग अस्सी हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं...कितने... कितने... एक परिवार को 80 हजार रूपये... ताकि आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगा सकें और अपनी बिजली खुद पैदा कर सकें। लेकिन ये यहां का दुर्भाग्य है कि TMC इस योजना को बंगाल में घुसने ही नहीं देती है, सिर्फ लिखा-पढ़ी पर लटका कर रखती है, सही से लागू नहीं होने दे रही है।

साथियों,

आपके पड़ोस में ओडिशा है...वहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार है। ओडिशा में, करीब साठ हज़ार परिवारों को मुफ्त बिजली स्कीम का फायदा मिल चुका है। लगभग सवा तीन सौ करोड़ रुपए... ये आंकड़ा याद रहेगा... सवा तीन सौ करोड़ रुपए.. ये ओड़िशा में उन परिवारों को मिल चुके हैं। लेकिन टीएमसी की निर्मम सरकार की गरीब विरोधी दुर्नीति के कारण...पश्चिम बंगाल में अभी तक सिर्फ 500 परिवारों को ही इसका फायदा मिल पाया है। सिर्फ 500… इतना बड़ा बंगाल, इतने सारे परिवार.. सिर्फ 500… वो भी उनके जो चहेते हैं ना उनको आपको नहीं… आप यहां भी, हमारे इन सभी साथियों को विजयी बनाइए… मोदी आपको गारंटी देता है... आपके हर घर में 80 हजार… दिल्ली में आपने पीएम बनाया है...अब यहां भी बीजेपी का सीएम बनाइए... मैं आपको गारंटी देता हूं...यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और महंगे बिल से भी मुक्ति मिलेगी।

साथियों,

TMC की निर्मम सरकार ने आपको अच्छे स्कूलों और अस्पतालों से भी वंचित रखा है। बीजेपी सरकार बाकी देश में खास कर आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल बना रही है... बाकी जगहों पर आधुनिक पीएमश्री स्कूल बनाए जा रहे हैं। यहां भी ऐसे स्कूलों का हम विस्तार करेंगे। बीजेपी सरकार आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का भी नेटवर्क बनाएगी।

साथियों,

यहां के आलू किसानों की तकलीफ की चर्चा मैं काफी समय से कर रहा हूं। आप यहां बीजेपी की सरकार बनाइए...यहां के किसानों की परेशानी को कम करने के लिए हम दिन-रात एक कर देंगे। हम मेहनत करने में कमी नहीं करेंगे। बंगाल की मंडियों से टीएमसी के सिंडिकेट को खदेड़ा जाएगा। ताकि आलू किसानों का, धान किसानों का शोषण बंद हो। आपके लिए बंगाल बीजेपी ने दो बहुत बड़ी घोषणाएं भी की हैं। बंगाल बीजेपी ने धान किसानों के लिए 3100 रुपए का MSP तय किया है। साथ ही, बंगाल बीजेपी ने पीएम किसान सम्मान निधि को 6 हज़ार रुपए से बढ़ाकर...नौ हज़ार रुपए करने की भी घोषणा की है।

साथियों,

2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी... टीएमसी के लोग उस सरकार में भागीदार थे, उस समय सिर्फ 8-10 वन उपज पर ही MSP मिला करता था। ये हमारी सरकार है जो अब सौ के करीब वन-उपज पर MSP देती है। कहां दस और कहां सौ.. लेकिन TMC सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता। मैं आपको भरोसा देता हूं। मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की तरह ही...बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा। इससे यहां तेंदुपत्ता और साल पत्ता के काम में जुटे साथियों को बहुत फायदा होगा। साथ ही, वन-धन केंद्रों का भी विस्तार किया जाएगा... ताकि आदिवासी बहनों की कमाई बढ़े और सभी का जीवन बेहतर हो।

साथियों,

झारग्राम को अरण्य सुंदरी भी कहा जाता है। यहां पर्यटन के लिए आपार संभावनाएं हैं। यहां होम-स्टे आधारित टूरिज्म, इको-टूरिज्म खूब फल-फूल सकता है। इसलिए यहां रेल कनेक्टिविटी पर केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है। इस क्षेत्र को हमने तीन तेज़ रफ्तार वंदेभारत और आठ अमृत भारत ट्रेनों से भी जोड़ा है। लेकिन साथियों, रोड हो, रेल हो, ऐसी विकास परियोजनाओं पर...तेजी से काम करने के लिए राज्य सरकार की सक्रियता जरूरी होती है। और TMC से यहां कोई उम्मीद बची नहीं है। इसलिए, यहां बीजेपी का MLA और BJP का सीएम बनाना बहुत ज़रूरी है।

साथियों,

मां सावित्री, मां कनक दुर्गा को प्रणाम करते हुए...मैं बंगाल की बहनों को TMC की दुर्नीति से सावधान करना चाहता हूं। TMC मां-माटी-मानुष की बात करके सत्ता में आई थी। लेकिन TMC ने मां को धोखा दिया है। ये आपने पिछले दिनों संसद में भी देखा है। बीजेपी ने प्रयास किया कि महिलाओं को 2029 के चुनाव से ही आरक्षण का फायदा मिले। लेकिन महिला विरोधी टीएमसी ने...संसद में इसका विरोध किया। TMC ने हर प्रकार के छल-प्रपंच किए...ताकि बंगाल की तैंतीस परसेंट महिलाएं...MLA और MP न बन पाएं। अब बंगाल की हर महिला को TMC के इस पाप के लिए उसे सजा देनी है...महिला विरोधी TMC को अब सरकार से जाना ही होगा।

साथियों,

बंगाल की बहनों को उनका हक मिले...बहनों को सुरक्षा मिले और कमाई के अवसर मिले...ये बीजेपी की प्राथमिकता है। आपके जीवन की हर छोटी-छोटी की चिंता का बीजेपी ध्यान रखती है। बहनों के घर की जिम्मेदारी उठाने में बीजेपी सरकार आपकी सहयोगी बनकर काम करेगी। इसलिए बीजेपी, बहनों के लिए मातृशक्ति भोरशा कार्ड लेकर आई है। इसके तहत बंगाल की बहनों को... हर साल, छत्तीस हजार रुपए की मदद मिलेगी। कितने... 36 हजार, कितने... जोर से बोलिए कितने.. बंगाल की बीजेपी सरकार, बेटियों को ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 50 हज़ार रुपए देगी। बेटियों के बैंक खातों में ज्यादा ब्याज देने वाली, सुकन्या समृद्धि योजना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान बहनों को...बंगाल की बीजेपी सरकार, 21 हज़ार रुपए से अधिक देने वाली है।

साथियों,

बीजेपी सरकार बंगाल की लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को भी हजारों रुपए की मदद दी जाएगी। जो बहनें अपने मन का काम करना चाहें...स्वरोजगार करना चाहें उनको मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी।

साथियों,

बीजेपी, बहनों का खर्च कम कराने वाली और बचत बढ़ाने वाली पार्टी है। TMC के लोग आपके हक का मुफ्त चावल चुराते हैं। बीजेपी, आपके हक का पूरा चावल आपको देगी...मुफ्त राशन देगी। TMC, आपके पक्के घर के हक में भी डाका डालती है। बीजेपी, बहनों के खाते में डेढ़ लाख रुपए तक जमा करेगी, ताकि वे अपना पक्का घर बना सकें। ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

बहनों-बेटियों के इलाज का बोझ परिवार पर न पड़े...ये भी बीजेपी का प्रयास है। बीजेपी सरकार 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा देगी...जिसका फायदा यहां की लाखों बहनों को होगा। जन-औषधि केंद्रों पर 80 परसेंट डिस्काउंट पर दवाएं मिलेंगी। और अगर किडनी से जुड़ी बीमारी है, तो सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मुफ्त होगा। बीजेपी सरकार, बंगाल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के मुफ्त टीके लगाएगी। आदिवासी बहनों-बेटियों की सिकल सेल बीमारी से जुड़ी मुफ्त जांच होगी। यानि बीजेपी सुरक्षा भी देगी, सुविधा भी देगी, कमाई भी देगी और बहनों को बचत भी देगी। इसलिए याद रखिए- बीजेपी यानि महिलाओं की खुशहाली।

साथियों,

बीजेपी पर देश के आदिवासी समाज का बहुत अधिक भरोसा है, आशीर्वाद है। जहां भी बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं...वहां बीजेपी की सरकारें हैं। ओडिशा हो, छत्तीसगढ़ हो, वहां बीजेपी के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। आदिवासी समाज के MLA और MP बड़ी संख्या में बीजेपी में हैं। क्योंकि बीजेपी, आदिवासी कला-संस्कृति और विकास के प्रति संवेदनशील है। साथियों, पश्चिम बंगाल में बिरहोर, लोढा और टोटो जैसी अति-पिछड़ी जनजातिया हैं। इनके विकास के लिए भी पहली बार पीएम-जनमन योजना बनाई गई है। लेकिन टीएमसी सरकार जनमन योजना से भी अपनी दुश्मनी निकाल रही है। जैसे ही आप तृणमूल की निर्मम सरकार को हटाएंगे... बीजेपी सरकार पीएम-जनमन का लाभ हर लाभार्थी परिवार तक पहुंचाएगी।

साथियों,

झारग्राम के हर मतदाता से मेरा एक ही अनुरोध है। इन सभी साथियों को आप हर बूथ से विजयी बनाइए। हर बूथ पर विजयी बनाएंगे... हर बूथ पर जाएंगे... ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे... पिछले 75 साल में आपने हर किसी को मौका दिया है...एक अवसर, आप बीजेपी को दीजिए। एक मौका मोदी को सेवा करने को दीजीए... और मैं इस चुनाव में जहां-जहां गया हूं.. ये पत्रकार मित्र भी मेरे शब्द लिखकर रखे.. बंगाल की जनता भी मेरे शब्द लिखकर के रखे। इस बार मैं जहां-जहां गया हूं, मैं दावे के साथ कहता हूं चार मई के बाद बंगाल में बीजेपी सरकार बनना तय है। मैंने देखा है ये चुनाव बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं लड़ रहे हैं, ये चुनाव बीजेपी के कैंडिडेट नहीं लड़ रहे हैं। ये चुनाव बंगाल की जनता लड़ रही है.. बंगाल की जनता लड़ रही है। ये चुनाव बंगाल के युवा लड़ रहा है... ये चुनाव बंगाल की माताएं-बहने लड़ रही हैं। और इसलिए मैं साफ-साफ देख रहा हूं इस बार टीएमसी निर्मम सरकार का बचना संभव ही नहीं है बीजेपी की सरकार बनना तय है। आपके आशीर्वाद के लिए आपका आभार व्यक्त कर रहा हूं, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

मेरे साथ बोलिए... भारत माता की...

दोनों हाथ ऊपर करके मुट्ठी बंद कर के बोलिए भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
Cabinet approves Rs 4,415 crore upgrade of 233 km NH-347B in Madhya Pradesh

Media Coverage

Cabinet approves Rs 4,415 crore upgrade of 233 km NH-347B in Madhya Pradesh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UK Foreign Secretary meets Prime Minister
June 04, 2026

UK Foreign Secretary Yvette Cooper today met Prime Minister Shri Narendra Modi.

The Prime Minister expressed his pleasure upon the meeting and appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times which has unlocked unprecedented growth opportunities for both countries.

The Prime Minister affirmed that the India-UK Vision 2035 will continue to guide the partnership and strengthen joint efforts for the global good.

The Prime Minister posted on X:

"Pleased to meet UK Foreign Secretary Yvette Cooper. Appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times that has unlocked unprecedented growth opportunities for both our countries.

India-UK Vision 2035 will continue to guide our partnership and strengthen our joint efforts for global good.@YvetteCooperMP"