“Bhoy OUT- bhorosha IN… BJP ke bhot din!” PM Modi in Arambagh
TMC’s credibility has reached “zero” as courts repeatedly intervene in governance: PM Modi in Arambagh rally

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

मैं अपना भाषण शुरू करूं... उससे पहले मैं देख रहा हूं मेरे कई बाल मित्र नन्हे-नन्हे कलाकार बढ़िया-बढ़िया चित्र बनाकर के ले आए हैं। ये सारे चित्र कोई आगे पहुंचा दें। जरा आगे पहुंचा दें सब लोग एक साथ काम पूरा कर दीजिए.. देखिए इधर भी कई बच्चों के पास है, ये पीछे वाले ब्लॉक में ये छोटी बच्ची के पास है, सारा कलेक्ट कर के आगे और मेरे एसपीजी के साथी इसको कलेक्ट कर लेंगे। अगर पीछे आपका नाम-पता होगा तो मैं आपको धन्यवाद का पत्र भेजूंगा। देखिए, एक छोटी गुड़िया यहां खड़ी है। देखिए पीछे एक छोटी बच्ची के पास है ले लीजिए आप पहुंच दीजिए... देखिए यहां एक बच्ची के पास है। देखिए, उधर भी बहुत लोग है जरा आगे करो भाई, ये जो यहां बैठे हुए जो लोग हैं जरा मदद कीजिए इन बच्ची की पीछे से जरा उनको आगे भेज दीजिए... एक दूसरा काम करिए मैं मेरा भाषण शुरू करने से पहले इस चुनाव में यहां से जो उम्मीदवार है उन सभी उम्मीदवारों को जरा आगे आने की प्रार्थना करता हूं ताकि मैं सबको जरा मिलकर के शुभकामनाएं दे दूं, तब तक आप सब भारत माता की जय बोलते रहिए... बोलेंगे? भारत माता की... भारत माता की... चालू रखिए इसको...

जॉय बाबा तारकनाथ!

जॉय माँ काली! जॉय मां दुर्गे!

आपनादेर सोबाइके आमार प्रणाम! आपनी शोबाई भालो आछेन?

साथियों,

सबसे पहले मैं...राजा राममोहन राय जी..रामकृष्ण परमहंस जी...और स्वामी विवेकानंद जी...ऐसे सभी बंगाल की हर महान संतान को सर झुकाकर के नमन करता हूं। हुगली की धारा में ही कुछ ऐसी बात है...जो राष्ट्र निर्माण के संस्कार देती है। यहां से निकली संतानों ने देश में परिवर्तन को गति दी है। राजा राममोहन राय जी ने उस कालखंड में...कठिन दौर था, उस कालखंड में समाज में परिवर्तन की अलख जगाई थी। और आज हुगली में...TMC के महा-जंगलराज के खिलाफ ये परिवर्तन की लहर चल रही है। वहां हेलीकॉप्टर जहां उतरा, हेलीपैड के चारों तरफ हजारों लोग खड़े हैं। यहां पर मैं देख रहा हूं एक बड़ा सा रोड़ है कि क्या है पता नहीं चल रहा है उस तरफ वहां तक लोग खड़े हैं। मुझे देख भी नहीं पाते होंगे। ये इतना बड़ा जनसमूह ये आपका प्यार ये आपका आशीर्वाद मैं कभी भूल नहीं सकता हूं भाइयों-बहनों... आप रह गए थे भाई, मुझे क्यों परेशान कर रहे हो दे दो भाई... ले लो.. फोटोग्राफ इनसे ले लीजिए...चलिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद भइया..

साथियों,

कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था। उसी समय मैंने, TMC की निर्मम सरकार के प्रति...जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा रहा था। और आज मैं फिर देख रहा हूं... वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है...और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्घोष है...बंगाल का एक ही संकल्प है... बंगाल ने ठान लिया है पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार...

साथियों,

मैंने बहुत पहले कहा था...कि इस बार बंगाल मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। और 23 अप्रैल को बंगाल के मेरे भाई-बहनों ने ये कर के दिखाया है। रिकॉर्ड मतदान हुआ कि नहीं हुआ.. सारे रिकॉर्ड टूट गए कि नहीं टूट गए... लेकिन आपको मेरा एक काम करना है करोगे कि नहीं करोगे.. ऐसा नहीं पूरी ताकत से बचाओ करोगे कि नहीं करोगे? करोगे...इधर से बताइए करोगे... आपको 23 तारीख का जो रिकॉर्ड था उसको तोड़ना है.. तोड़ोगे... 23 तारीख का रिकॉर्ड भी तोड़ेगे... हर बूथ में रिकॉर्ड तोड़ेगे शत प्रतिशत मतदान कराओगे... सारे रिकॉर्ड तोड़ोगे बहुत हैरान है और कुछ लोगों की तो नींद ही खराब हो गई है। ... ...

साथियों,

जो जनता का मिज़ाज नहीं भांप पाए...वो इतने भारी मतदान की खबरें सुनकर के बहुत हैरान है और कुछ लोगों की तो नींद ही खराब हो गई। खुद टीएमसी के लोग भी हैरान हैं, परेशान हैं। उन्होंने सोचा भी नहीं था...कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोट डालने निकलेंगे।

साथियों,

15 साल तक टीएमसी ने बंगाल के लोगों को डराया। लेकिन ये लोग एक चीज़ भूल गए...जब अत्याचार की हद हो जाती है... तब जनता... मां दुर्गा का रूप धरकर अन्याय का विसर्जन कर देती है। आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ता जन-सैलाब कह रहा है...भॉय OUT- भॉय OUT- भॉय OUT- भॉय OUT- भोरशा IN… भोरशा IN… भोरशा IN… भोरशा IN… बीजेपी को...भोट दीन !

साथियों,

15 साल पहले आपने बहुत भरोसा करके यहां TMC की सरकार बनाई थी। आप वहीं रुकिए बहन... नहीं नहीं ऐसा नहीं करते... आपके आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आप वहीं रुकिए.. साथियों, देखते ही देखते वो...निर्मम सरकार में बदल गई। TMC की निर्मम सरकार... नबन्ना सचिवालय से नहीं चलती है। इस सरकार को या तो गुंडे और मस्तान चलाते हैं..या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार हरकत में आती है। 21वीं सदी का बंगाल.. विकास के मामले में ऐसी निष्क्रिय सरकार...जनता के हितों को कुचलने वाली ऐसी निर्मम सरकार...डिजर्व नहीं करता। बंगाल को ऐसी सरकार चाहिए, जो उसके सामर्थ्य के साथ न्याय कर सके..जो बंगाल के लोगों के सपने पूरे कर सके। और ये काम बीजेपी की सरकार ही कर सकती है।

साथियों,

TMC सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है। इसलिए लोग आए दिन कोर्ट-कचहरी जाने के लिए मजबूर हैं। मेरे पास इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं। आप शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला लीजिए...TMC के मंत्रियों ने भर्ती लूट ली..हज़ारों युवाओं को बर्बाद कर दिया। संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच करती। लेकिन कोर्ट को इसमें जांच के आदेश देने पड़े। यानि TMC की सरकार की विश्वसनीयता शून्य है शून्य है...

साथियों,

एक और उदाहरण, 2023 के पंचायत चुनाव का है। हर राज्य में पंचायत चुनाव राज्य सरकारें कराती हैं...सुरक्षा का जिम्मा उन्हीं का होता है। लेकिन कोर्ट को लगा कि टीएमसी सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती। इसलिए कोर्ट ने पंचायत चुनाव के लिए भी केंद्रीय बलों को लगाने का आदेश दिया। यानि TMC की क्रेडिबिलिटी ज़ीरो है। साथियों,एक और उदाहरण, संदेशखाली की जांच का है। इसमें भी कोर्ट ने टीएमसी सरकार पर सवाल उठाए। आरजी-कर अस्पताल में डॉक्टर बेटी के साथ रेप हुआ, मर्डर किया गया। किसी को भी TMC सरकार की जांच पर भरोसा नहीं था। लोग कोर्ट गए... और कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया। बीरभूम में लोगों को जिंदा जलाने का मामला हो...2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच हो...ऐसे कई सारे केस मैं आप सबके सामने रख सकता हूं, जहां कोर्ट ने टीएमसी सरकार की मंशा कोएक्सपोज़ किया है।

साथियों,

हद तो ये है कि ये निर्मम सरकार...केंद्रीय जांच एजेंसियों के काम में भी रुकावट डालती है। अभी सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले को लेकर...TMC को एक ज़ोरदार तमाचा मारा है। आपने देखा, टीएमसी सरकार जांच में रुकावट डाल रही थी... सबूतों को मिटाने के प्रयास किए गए...सुप्रीम कोर्ट ने इसको बहुत ही गंभीर मामला बताया। कोर्ट ने ऐसी हरकतों को लोकतंत्र के लिए खतरा तक माना है।

साथियों,

ये दिखाता है कि टीएमसी ने मां, माटी और मानुष... हर किसी को धोखा दिया है। इसलिए, टीएमसी के नेताओं के मुंह से अब मां, माटी और मानुष...ये शब्द भी नहीं निकलते। क्योंकि इन्होंने मां को रुलाया है...माटी को घुसपैठियों और सिंडिकेट के हवाले कर दिया है...और मानुष पर...हिंसा, अत्याचार और पलायन की तलवार लटकी रहती है।

साथियों,

यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और बेटियां आई हुई हैं। आज बंगाल की महिलाओं ने तय कर लिया है...उनका आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। बंगाल की हर बहन-बेटी... अब TMC की निर्मम सरकार के विरुद्ध खुद खड़ी हो गई हैं। और इसकी एक झलक हमने प्रथम चरण के मतदान में देखी है।

साथियों,

जो बंगाल नारी-सशक्तिकरण का अगुआ रहा है...उसको TMC ने कहां पहुंचा दिया है। यहां आए दिन रेप, गैंगरेप और मर्डर की खबरें आती हैं। 15 साल के महा-जंगलराज में...रेप और मर्डर की कितनी ही बड़ी घटनाएं हुई हैं। आर-जी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर...कस्बा लॉ कॉलेज रेप...पार्क स्ट्रीट गैंगरेप....हंसखाली रेप और मर्डर...कामदुनी गैंगरेप... दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज रेप केस... ऐसी अनेक घटनाएं हैं...जिनमें या तो स्कूल-कॉलेज में अपराध हुए हैं...या फिर ड्यूटी के समय बेटियों को प्रताड़ित किया गया है। और ज्यादातर मामलों में TMC के नेता शामिल रहे हैं। यहां टीएमसी के पाले-पोसे गुंडे बेखौफ घूमते हैं। और TMC सरकार क्या करती है? ये निर्मम सरकार, गुंडों को बचाती है...और उल्टा बेटियों पर दोष मढ़ती है।

साथियों,

हुगली में भी ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं। एक फैक्ट्री में एक नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। इसमें आरोपी टीएमसी का एक नेता है। इससे पहले 5 साल की मासूम का रेप के बाद मर्डर किया गया था। ये दिखाता है, कि TMC बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। इसलिए, TMC सरकार को बदलना ज़रूरी है। इसलिए आज बंगाल की हर महिला कह रही है...अब और नहीं...आर नॉय...अनेक होलो...

आर नॉय । अब 4 मई के बाद...TMC के हर गुंडे, हर अत्याचारी, हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा...और पूरा हिसाब होगा, चुन-चुन कर हिसाब होगा।

साथियों,

नारी का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीजेपी, बहनों-बेटियों को नए अवसर देने में जुटी है। लखपति दीदी अभियान के पीछे यही सोच है। इसके तहत, बंगाल की 75 लाख बहनों को यहां बनने वाली बीजेपी सरकार मदद देगी। ताकि वे हर साल एक लाख रुपए से अधिक कमा सकें। बंगाल की बेटियां अपने मन का रोजगार करें...इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए तक का मुद्रा लोन मिलेगा। और बैंक में जब जाते हैं ना तब बैंक गारंटी मांगता है.. अब मेरी माताओं-बहनों के पास बैंक को देने के लिए गारंटी कहां से होगी... और इसलिए आपके इस भाई ने तय किया है कि अब मेरी बहनों का बैंक गारंटी ये आपका भाई मोदी देगा।

साथियों,

बंगाल बीजेपी ने बहनों के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की है।

हर साल बहनों को 36 हज़ार रुपए मिलेंगे। हर साल 36 हजार.. और पांच साल सरकार रहेगी ना... तो एक लाख अस्सी हजार मिलेगा आपको... एक लाख अस्सी हजार रुपया। इसी तरह, बेटियों की पढ़ाई के लिए 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के घर, गरीब परिवार की बहनों के नाम पर होते हैं। बीजेपी सरकार, गरीब परिवार की बहनों को पक्का घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए देगी।

साथियों,

बंगाल बीजेपी सरकार, पीएम किसान सम्मान निधि को भी बढ़ाकर नौ हज़ार रुपए करेगी। मैं जानता हूं....बहनों को बिजली के बिल की भी बहुत चिंता होती है। आपका बिजली बिल ज़ीरो हो... बिजली बिल जीरो... इसके लिए एक परिवार को सोलर प्लांट लगाने के लिए.. हर परिवार को जो भी सोलर प्लांट लगाना चाहता है ये मोदी सरकार 80 हज़ार रुपए देगी अस्सी हजार रुपये।

साथियों,

आप मोदी की एक और गारंटी लिख लीजिए...बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही...यहां आयुष्मान भारत योजना लागू करने पर फैसला होगा...पहले कैबिनेट में इससे बहनों को पांच लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

साथियों,

हुगली नदी के आसपास की ये पूरी बेल्ट...अंग्रेजों के ज़माने में भी रोजगार, व्यापार-कारोबार के लिए जानी जाती थी। लेकिन TMC के महा-जंगलराज ने... इस क्षेत्र को बहुत पीछे धकेल दिया। आप याद कीजिए साथियों... TMC ने क्या-क्या सपने दिखाए थे? 10 लाख लघु उद्योग... 2 हज़ार बड़े उद्योग... हर जिले में मेगा फूड पार्क की बातें कहीं थी...पोर्ट का विस्तार..ऐसे न जाने कितने वादे किए थे। लेकिन साथियों, ये सारे वायदे, सिर्फ और सिर्फ महाझूठ ही निकले हैं। हालत ये है कि TMC ने 15 साल में... किसानों को आत्महत्या करने के लिए छोड़ दिया है... श्रमिकों को कहीं का नहीं छोड़ा... और युवाओं को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।हालत ये है... कि यहां कई सारी जूट मिलें और प्लांट बंद पड़े हैं।

साथियों,

दशकों पहले जब भारत में सिर्फ एंबेसेडर कार बनती थी...तो उसका कारखाना यहां उत्तरपाड़ा में था। आज स्थिति ये है...कि भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल बना रहा है... दुनिया को एक्सपोर्ट कर रहा है.... लेकिन बंगाल में पुराने प्लांट बंद हो रहे हैं। साथियों, इस स्थिति को बदलना है। बंगाल को फिर से मिलों, फैक्ट्रियों और कारखानों का हब बनाना है। इसके लिए पहले भॉय और भ्रष्टाचार को मिटाना होगा। टीएमसी के सिंडिकेट ने भूमि से लेकर पानी तक...हर चीज़ पर कब्जा कर रखा है। इस कब्जे से बंगाल को मुक्त करना होगा।

साथियों,

किसान कल्याण हमारे लिए सर्वोपरि है। टीएमसी की दुर्नीति ने सिंगूर के किसानों की जमीन भी बर्बाद की... और युवाओं को काम भी नहीं दिया। आलू किसानों के साथ तो TMC के सिंडिकेट ने बहुत बड़ा खेल खेला है। ये सिंडिकेट, किसानों से 2-3 रुपए किलो आलू लेता है... और फिर 25-30 रुपए किलो बेचता है। आलू किसान के सामने इन्होंने और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।

साथियों,

4 मई के बाद, यहां बीजेपी का सीएम शपथ लेगा...वहां टीएमसी के सिंडिकेट का सफाया शुरू होगा। बीजेपी, कटमनी और कमिशन राज को...हमेशा-हमेशा के लिए ताले लगा देगी। और निवेश के लिए दरवाजे खोल देगी। साथियों,बीजेपी सरकार, यहां आलू-चिप्स जैसे कृषि उद्योगों को बढ़ावा देगी। साथ ही, छोटे किसानों के FPO भी बनाए जाएंगे। ये किसान उत्पादक संघ... किसान की पैदावार के उचित दाम भी दिलाएंगे... और यहां कृषि आधारित उद्योगों को भी बल देंगे। साथियों, बीजेपी की केंद्र सरकार... बालागढ़ को एक आधुनिक कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित कर रही है। कुछ महीने पहले, मुझे यहां कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। इससे यहां के उद्योगों, MSME और किसानों को बहुत फायदा होगा। इससे पोर्ट में भी रोजगार बढ़ेंगे... और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी रोजगार का विस्तार होगा।

साथियों,

इस क्षेत्र में रेलवे से जुड़ा काम भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। हुगली और आसपास के पांच स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनें, यहां से होकर गुजरती हैं। हुगली-कोलकाता एक्सप्रेसवे और खड़गपुर-मोरेग्राम एक्सप्रेसवे से... इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त होगी। साथियों, आप यहां बीजेपी का सीएम बनाइए...फिर पीएम और सीएम मिलकर... हुगली को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करेंगे। मैं अपने मछुआरे साथियों से भी कहूंगा...
बीजेपी सरकार मछली उत्पादन को बल देगी। पीएम मत्स्य संपदा का लाभ हर परिवार को यहां मिलेगा।

साथियों,

29 अप्रैल को आपका एक वोट...बीजेपी की विजय को और प्रचंड बनाएगा। टीएमसीर दुर्नीतिर सूरजो आस्तो होय गेछे।

हमारे इन सभी साथियों को मिला आपका हर वोट...हर वो घाव भरेगा, जो बीते 15 साल में TMC ने आपको दिए हैं। इसी आग्रह के साथ...मैं आपसे आग्रह करूंगा पहले चरण में बहुत मतदान हो गया जीत पक्की हो गई इसलिए घर जाके सोना नहीं है। अभी जितना समय बचा है पूरी ताकत लगा दीजिए, सभी बूथ में भारी मतदान करवाइए... हर बूथ को विजयी बनाइए... और मेरे सभी साथियों को विजयी बनाकर के आपका प्रतिनिधि चुनकर के भेजिए ताकि आपके संकटों को दूर करने के लिए मेरे हाथ मजबूत हो जाए.. बोलिए मेरे साथ भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... दोनों हाथ ऊपर करके पूरी ताकत से बोलिए भारत माता की... भारत माता की.. वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister attends the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1)
June 08, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today attended the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1) where Gallantry Awards were conferred upon our brave personnel.

The Prime Minister expressed pride in their extraordinary courage, commitment and selfless service to the nation.

The Prime Minister posted on X:

"Attended the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1) where Gallantry Awards were conferred upon our brave personnel. We are proud of their extraordinary courage, commitment and selfless service to the nation."