मंत्री परिषद् के मेरे सभी साथी, और उपस्थित सभी महानुभाव,

आप सभी सुबह 9 बजे से बैठे हैं. काफी थकान भी महसूस कर रहे हैं. क्योंकि यहाँ खुद के संबधित विषय बहुत कम होंगे, लेकिन और विषयों को भी झेलना पढ़ रहा है.

सामान्य रूप से सरकार का एक स्वभाव रहता है, secrecy का. आज के इस अवसर पर आप अनुभव करते होंगे openness का - एक खुलापन। सरकार क्याा सोचती है, अब यह चीजें जितनी आज आपके सामने आई हैं, यही चीजें पाने के लिए पता नहीं कितनी आरटीआई करनी पड़ती है आपको। तो व्यकवस्था ऐसी विकसित की जा सकती है कि... उसी प्रकार से हमने देखा है कि बजट जब आता है तो ढेर सारे delegations memorandum लेकर के आते हैं। वो भी एक ऐसी formality हो जाती है कि सरकार कागज ले लेती है, कितना ही बड़ा higher position पर क्यों न हो, “अच्छा-अच्छा देख लेंगे।“ फिर वो कागज process में चला जाता है।

आज आपने देखा होगा कि आपकी जो concerns है उसकी आज चर्चा हुई है। सिर्फ सुना गया ऐसा नहीं है। चर्चा हुई, इतना ही नहीं उसमें से रास्ते खोजे गए। रास्ते खोजकर के हम मिलकर के achieve कैसे करे? हमारी collective responsibility का एक feeling आज आया। feeling of oneness - उस दिशा में एक प्रयास है।

जब मैं प्रारंभ से कहता हूं कि Minimum Government, Maximum Governance. यह विषय बहुत कम लोग समझ पाते है। कुछ लोग तो यह मानते है कि मंत्रियों की संख्या के आधार पर तय होता है कि Minimum Government है या नहीं है। यह उनकी समझदारी का problem है। लेकिन Minimum Government, Maximum Governance क्या होता है वो आज एक दिन में आपने देख लिया। शायद जितने निर्णय आज आप कर रहे हैं, मिल करके कर रहे हैं, शायद सरकारी फाइल और process में हुआ होता तो सालों निकल जाते। यह है Maximum Governance. Minimum Governance to Maximum Governance की दिशा में कैसे जा सकते है इसका यह एक स्वभाविक आपके सामने प्रस्तुत है।

मैं जब नया-नया आया मैंने 15 अगस्त को भी इस बात का उल्लेख किया था लाल किले पर से। मैं अनुभव कर रहा था यहां सरकार silo में चलती है। हरेक का अपना-अपना एक रजवाड़ा बना हुआ है वो अपना... पिछले छह-सात महीनों में सबसे पहला हमने काम किया उन सारे barriers को खत्म कर दिया। मिल-बैठकर के निर्णय करें, कागजी कार्रवाई आखिर में होती है।

आज हम उसमें से एक step आगे गए हैं और वो step है कि Public private partnership का model सिर्फ पूंजी और प्रोजेक्टि नहीं होता है। Public private partnership का model – design making process में भी हो सकता है। एक नया approach है। और उस नये approach को आज आपने अनुभव किया है। It is a beginning. लेकिन इससे आपको संकेत मिलता होगा कि किस दिशा में जाया जा सकता है। तो in true sense, Public private partnership का model “meeting of mind” से शुरू होता है, तो फिर achievement in manufacturing तक पहुंचता है और मैं मानता हूं कि आज पूरे दिनभर में आपने इस बात को अनुभव किया होगा।

मुझे याद है जिस दिन 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म> जयंती पर मैंने Make In India कार्यक्रम की यहां शुरूआत की थी, आप में से कई मित्र यहां थे। उसके बाद मैं काफी कुछ उसकी आलोचनाएं सुन रहा था। लेकिन आपने देखा होगा कि पिछले तीन महीने में एक विचार को सिद्ध करने के लिए government machinery ने किस प्रकार से अपने आपको तैयार किया है, सज्य किया है। आपको अनुभव आया होगा चर्चा में। कानून बदलने पड़े - तैयार है, नियम बदलने पड़े - तैयार है, व्यावस्थाओं को speedy करना है - तैयार है, यह जो एक बदलाव है उस बदलाव को हमें real धरती पर आगे उतारना है। और इसलिए आपको इसके साथ जोड़कर के इसके लिए हमने प्रयास किया है।

हम जानते है सरकार ज्याकदातर ABCD में फंसी हुई रहती है। सरकार का culture ABCD culture होता है। और यह ऊपर से नीचे तक होता है। और जब मैं ABCD कहता हूं मतलब..

A मतलब avoid,

B – Bypass,

C – Confuse,

D - Delay.

हमारी कोशिश है ABCD culture से एक ऐसे Road map पर जाए, जिसमें success ही success हो। और जब मैं success ही success Road की बात करता हूं, तो मैं उस Road की चर्चा करता हूं जिसमें R O A D:

R - Responsibility,

O - Ownership,

A - Accountability,

D - Discipline.

यह Roadmap पर हम आगे बढ़ना चाहते हैं।

पूरी सरकारी व्यवस्था को उस दिशा में तैयार करने की हम कोशिश कर रहे हैं। इसके कारण शासन में काम करने वाले व्यक्तियों को भी “सामान्य जन की क्याा अपेक्षाएं हैं”, उसके अनुरूप अपनी चीजों को prioritise करने की आदत बन जाती हैं।

मैं समझता हूं इससे एक बहुत बड़ा लाभ होगा। एक उससे आगे का कदम जो मेरे मन में है, जिस पर हमें सोचना चाहिए। जिस प्रकार से आज हम इस forum में इस प्रकार के लोग मिले हैं, मैं मानता हूं मैं विकास के लिए जिन बातों को बल देना है, उसमें man, material, money, machine, minerals - इसका maximum movement कैसे हो। कोई stagnancy न हो, इन पांचों क्षेत्रों में। इन five M’s की movement कैसे बढ़े, उसको लेकर के हम आगे बढ़ना चाहते हैं।

जैसा अभी अरूण जी ने बताया हम जनवरी 1st week में financial sector को attend कर रहे हैं, विशेषकर के Banking sector के लोगों को बुला रहे हैं। इस गोल को पाने के लिए उनका रोल क्याह होगा उसकी वहां चर्चा करेंगे, रास्ते तय करेंगे।

एक महत्व, जैसा मैंने कहा हमारा काम है human resource development का, हमारा काम है innovation का, हमारा काम है research का। इन सारे क्षेत्रों को भी अगर हमें next generation की ओर ले जाना है, तो इन तीन बातों को हमारे DNA के रूप में लाना पड़ेगा। आज दुर्भाग्य से हमारी व्यावस्था में वो DNA नहीं है। Innovation, research, and human resource development ये पूरे part of the process होना चाहिए। Isolated नहीं होना चाहिए। और इसलिए मेरा second phrase का काम ऐसा है कि क्याह हम देश में पांच या छह या आठ regions में universities को, institutions को, manufacturing world को, और government policy makers को - साथ मिलकर के human resource development की हमारी next 20-30 years के लिए किस प्रकार के लोगों की जरूरत है। उन लोगों को तैयार करने के लिए हमारे आज जो सिलेबस है, हमारे institutions है वो capable enough है क्या? उसको हम बदलाव ला सकते हैं क्या? उसमें कोई नया मॉडल ला सकते हैं क्या? हम कल्पना कर सकते हैं, आज अगर मान लीजिए हम सोच रहे हैं हम बुलेट ट्रेन। क्या? बुलेट ट्रेन के लिए engineering skill के लोग हमारे पास है क्या? नहीं है तो We will have to create! हमने जिस गोल को achieve करना है उसको ध्यान में रखते हुए human resource development इस पर हम कैसे बल दें और हमारी इन व्यवस्थाओं को, और मैं चाहता हूं कि within a month or two इस एक skill development और human resource development को लेकर के एक हमार joint - उसको National level पर नहीं कर सकते, क्योंकि हमने कोई area identify करना हो, मानो chemical zone है तो chemical zone के लोग मिले फिर उसके साथ संबंधित institutions मिले तो शायद हमारा productive debate होगा। इस प्रकार से हम चर्चा कर करके इस पर काम करे, और उसी में - innovation and research.

अगर हम दुनिया के सामने innovation लेकर नहीं जाएंगे... हमारे IT sector में हम लोगों ने बहुत बड़ा अपना तजुर्बा बताया 25 साल पहले, लेकिन हम Google नहीं बना पाए। हमारा जो talented manpower था हमारा बाहर चला गया। क्या हम उस दिशा में सोच सकते हैं कि जगत में जो श्रेष्ठ है वो हमारे यहां भी पैदा हो सकता है और दुनिया इस बात को मानेगी। हमारे space का जब presentation हो रहा था मैं देख रहा था कि सब लोग तालियां बजा रहे थे। यह भारत के नौजवान scientist कर रहे हैं जी दुनिया में अपना रूतबा दिखा रहे हैं तो और क्षेत्र तो इससे सरल है। हम इसको कर सकते हैं।

और एक दूसरा जो विषय जैसे मैंने कहा हम जनवरी 1st week में Banking or financial sector को इसी विषय को लेकर के मिल रहे हैं। मैं चाहता हूं कि संबंधित लोग मिलकर के “regional दिशा में कैसे काम करे?”

और एक विषय है जिस पर हमें बल देने की आवश्यरकता है भारत का विकास संतुलित होना चाहिए। अगर पश्चिम का हिस्सा भारत का समृद्धि की ओर बढ़े और पूरब का हिस्सा हमारे वैसे का वैसा रह जाए तो देश के लिए उचित नहीं है। हम - industrial houses को भी सोचना होगा और हम कैसे लोग हैं? कोयला east में है और बिजली west में पैदा करते हैं। मैं नहीं मानता हूं ऐसी कौन सी strategy है हमारी। हमारे पास प्राकृतिक सम्पदा सारी की सारी eastern part of India है। क्या हम हमारी योजनाओं में, और मैं चाहूंगा इसके लिए हमारे नीति निर्धारक भी attention दे और आप जो विकास करना चाहते हैं - अपना विकास, अपनी कंपनी का विकास, देश का विकास भी सोचिए। Eastern part of India उसके पास जो potential है, उसके पास जो सामर्थ्य है, वो सामर्थ्य हमारे देश के विकास में किस प्रकार से उपयोग हो, हमारी manufacturing center कैसे बने। वहां पर भी talented youth है, वहां minerals है, वहां संभावनाएं पड़ी है। उन संभावनाओं पर हम एक दशक में अगर ध्यान दें तो भारत का पश्चिमी छोर जिस प्रकार से आगे बढ़ा है अगर पूरब का छोर इक्वल आ जाएगा तो आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस growth target की चर्चा पूरी दुनिया हिंदुस्तान से अपेक्षा करती है उसको पाने का वो उत्तम से उत्तम रास्ता बन सकता है।

और इसलिए हम उस दिशा में भी अगर आगे बढ़े तो मैं समझता हूं कि हम काफी कुछ दे सकते हैं। मैं ज्यादा लम्बा समय नहीं लेना चाहता आपका। आज पूरे दिनभर यह जो प्रयास हुआ है, हरेक की जिम्मेदारी तय हो चुकी है, Roadmap तैयार हो चुका है, क्या‍ achieve करना है वो निर्धारित हो चुका है, नीतियों में क्या, परिवर्तन लाना है वो तय हो चुका है। अब मैं नहीं मानता हूं कि कोई कागजी कार्रवाई की जरूरत पड़ेगी अपने आप चीजें implement होगी। और हम जो Make in India का concept लेकर के चल रहे हैं, उस पर आगे बढ़ेंगे।

लेकिन बात Make in India से अटक नहीं सकती। हमारी कोशिश उससे आगे हो। हम दुनिया में India Brand कैसे develop कर सकते हैं? अगर दुनिया में India Brand develop करना है, तो Make in India उसके साथ एक catchline लगेगी: “Zero Defect”. अगर Zero Defect नहीं है, तो हम ग्लोबल मार्केट में archive नहीं कर सकते। उसी प्रकार से दुनिया environment conscious है। बहुत बड़ी हमारी जिम्मेदारी है तो “Zero Defect, Zero Effect”. हम वो manufacturing करेंगे environment पर effect न करे। हम वो manufacturing करेंगे जो zero defect हो और दुनिया भर के अंदर जिसकी मांग हो - उस काम के लिए हम आगे बढ़े।

मेरी आप सबको बहुतबहुत शुभकामनाएं। पूरे दिनभर इस का मंथन - पहली बार प्रयोग हुआ है। इसको हम और आगे बढ़ाने वाले हैं। सेक्टेर स्पेसिफिक तक जाने वाले हैं। मैं चाहता हूं कि आपके सुझाव हम सब मिलकर के देश को आगे बढ़ाने में काम आएंगे।

बहुत-बहुत धन्यनवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसी हफ्ते 2015 में हम प्रवेश करेंगे। मेरी आप सबको नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

धन्यवाद।

Click to view full list of speeches

Explore More
শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ

জনপ্রিয় ভাষণ

শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ
India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri

Media Coverage

India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Assam’s progress is giving new momentum to entire Northeast: PM Modi in Guwahati
March 13, 2026
A range of important welfare and infrastructure initiatives are being launched from Guwahati, which will boost Assam’s growth and benefit people across the state: PM
PM Kisan Samman Nidhi Yojana has become a means of social security for the small farmers of the country: PM
The schemes for MSP, affordable loans, crop insurance, PM Kisan Samman Nidhi have become a major support for farmers: PM
We have ensured that crises at the international level do not affect agriculture and farming: PM
Assam is playing a major role in achieving the country’s commitments related to renewable energy ; The Lower Kopili Hydropower Project will benefit the entire Northeast along with Assam: PM
The development of every region and every section of the country is our priority ; With this spirit, today, a major initiative has been taken for the workers in Assam’s tea gardens: PM
Assam is today becoming a model for the new future of our Northeast , Ashtalakshmi; The progress here is giving new momentum to the entire Northeast: PM

To my dear citizens of Guwahati, I offer you my heartfelt greetings.

Governor of Assam Lakshman Prasad Acharya Ji, popular Chief Minister of this place Himanta Biswa Sarma Ji, my colleague in the Union Cabinet Sarbananda Sonowal Ji, all present ministers of the State Government, representatives of the people, all our farmer companions connected to this program through technology from across the country, my brothers and sisters working in the tea gardens, and I see that many of our senior Chief Ministers are also connected with us today in this program from every corner of the country, my greetings to everyone.

Brothers and sisters,

Today, before Navratri, I have had the privilege of receiving your audience on this holy land of Maa Kamakhya. With the blessings of Maa Kamakhya, a short while ago, the foundation stone laying and inauguration of development projects worth 19.5 thousand crore rupees took place from here. From projects making Assam self-reliant in the energy sector to works done for the convenience of people coming to Assam, many projects have been given to Assam today. Today is also a very big day for the farmers of the country and companions working in the tea gardens in Assam. A few moments ago, across the entire country under the PM Kisan Samman Nidhi, an amount of more than 18 thousand crore rupees has been sent to the accounts of our crores of farmers. Apart from this, land titles have also been given today to many families associated with the tea gardens of Assam. I give many, many congratulations to the people of Assam, to all the families here, and to the farmers across the country.

Companions,

Today farmer companions from across the country are connected to this land of Maa Kamakhya. A short while ago, messages of the PM Kisan Nidhi being deposited in the accounts of crores of farmers have reached everyone's mobile. This scheme is truly wonderful. With one click, money is deposited directly into the bank accounts of crores of farmers. Even in the developed countries of the world, such a thing is not possible. And when foreign guests meet me and ask so many questions on this subject and remain so curious for information, as to how all this is becoming possible. Even to the big leaders of the big countries of the world, this seems like a great miracle, and these are my same farmer brothers and sisters, most of whom before 2014 had neither a mobile phone nor any account in the bank. Today, in the accounts of such crores of farmers, more than four and a quarter lakh crore rupees have been deposited so far. In this, there are also about 19 lakh farmers of Assam, who have received nearly eight thousand crore rupees till now.

Companions,

I remember, when the PM Kisan Samman Nidhi scheme started, the Congress people, who are experts in spreading rumors and telling lies, used to say that although Modi gives the money for this scheme today, it will have to be returned after the elections; they are such experts in telling lies. But today this scheme of Samman Nidhi has become a medium of social security for the small farmers of the country.

Companions,

For the BJP-NDA government, nothing is bigger than the interest of the farmers. When it came to giving money to farmers, the Congress people’s breath would get stuck. I give you another example. Before 2014, there was a Congress government at the Center for 10 years. In the 10 years of the Congress government, farmers received 6.5 lakh crore rupees in the form of MSP; 6.5 lakh crore in 10 years. Whereas in the 10 years of our government, farmers have received more than 20 lakh crore rupees in the form of MSP.

Companions,

In the past 11 years, the BJP-NDA government has woven a strong security shield around the farmers of the country. Whether it is MSP, cheap loans, crop insurance, or PM Kisan Samman Nidhi, these schemes have become a great support for the farmers. Not only this, we have taken care that the impact of international crises does not fall on farming and agriculture. Now, as with Corona and the wars that happened after it, because of that, the prices of fertilizers in the international market had increased many times. It had also become difficult to get fertilizer in foreign markets. But the central government made full efforts to stop this crisis. The bag of urea that is available for 3 thousand rupees in the international market, our government has given that same bag to its farmers for only 300 rupees. On this, the government has spent more than 12 lakh crore rupees from its treasury, so that the burden does not fall on my farmers. The government is lifting this burden on its own shoulders.

Companions,

In the past decade, the BJP-NDA government has done another very big work regarding self-reliance. We have encouraged self-reliance to protect agriculture from external crises. We have seen repeatedly in independent India, that when wars happen in other parts of the world, or difficulties arise in the supply chain, the trouble used to be for our farmer. Sometimes fertilizer would become expensive, sometimes the price of diesel and energy would increase. Because for decades, the Congress party kept the country dependent on other countries. Because of this, the cost of farming also used to increase.

Companions,

With the intention that farmers' agriculture connects with new technology, they be connected to new methods of irrigation, and crops also get benefits, our government made the policy of 'Per Drop More Crop', and reached micro-irrigation technologies like drip and sprinklers to the farmers. Because of this, irrigation also improved and the cost also decreased. Today the government is working to connect your fields with solar pumps, and our effort is that your expenditure on diesel should be as low as possible. The Kusum scheme that the Center has made is for this reason. Today many farmers are not only doing irrigation by installing solar pumps but are also able to earn money by making electricity from it. And that is why I say, may the food-provider (Annadata) become the energy-provider (Urjadata).

Companions,

It is our constant effort that the dependence of farmers on fertilizers and pesticides also reduces. Due to the wrong policies of Congress, five big fertilizer factories of the country had shut down. We got those fertilizer factories started again. Along with this, many works were also done to connect farmers with Nano Urea. Today the farmer of the country is getting its benefit. Now the BJP-NDA government is giving encouragement to the farmers of the country for natural farming. When farmers adopt natural farming on a very large scale, the soil will also remain safe and our food-providers will also remain safe from global crises.

Companions,

On one side the BJP-NDA government is working regarding farmers, we are engaged in making the country self-reliant, while today Congress has once again proved that they are not honest towards the country in any situation. Even amidst the crises created by war today, Congress is engaged only in spreading rumors and counter-propaganda. And I want to say to the Congress companions, do one thing, listen to the speeches given by Pandit Nehru Ji from the Red Fort on August 15; you will be surprised to hear. Once from the Red Fort on August 15, Pandit Ji is saying that a war is going on in North Korea and South Korea, therefore inflation is increasing in India. Now where is North Korea, South Korea and Nehru Ji was talking about inflation increasing here. And today the people of Congress are busy misleading the country. What the impact of global crises is, the world is seeing today.

Companions,

The BJP-NDA government has worked for the development of our refineries and for the expansion of refining capacity. Today India is that country of the world which can take care of not just its own, but the world's energy needs as well. Our refineries here in Assam have also been expanded in the past years. Unprecedented investment is being made in gas pipeline infrastructure in the entire North East including Assam. The work of upgrading the Numaligarh-Siliguri pipeline has also been completed. And the world's first second-generation bio-ethanol plant has also been established in Golaghat, Assam. This whole region will have a very big benefit from all these projects.

Companions,

In order for the railway's dependence on foreign countries to reduce, and so that we have to order less oil from abroad, a very big work has happened in a decade. In the last ten years, today nearly the entire rail network of the country has been connected with electric routes. And soon, we are also completing the goal of 100 percent electrification. Due to this electrification, about one and three-quarter billion liters of diesel is being saved in the country. In Assam too, electrification of the railway network is happening rapidly. Today also, the inauguration and foundation stone laying of projects related to the electrification of railways have taken place here.

Companions,

Assam is also playing a big role in the fulfillment of resolutions related to renewable energy in the country. The entire North East including Assam will benefit from the Lower Kopili Hydro Power Project. And the biggest thing, these projects worth thousands of crore rupees that have started in Assam, they are creating new opportunities for employment for the youth of Assam, and are increasing the prosperity of Assam.

Companions,

The identity of the BJP-NDA double engine government is with sensitivity and with good governance. The development of every region and every class of the country is our priority. With this same sentiment, a very big initiative has happened today for the companions working in the tea gardens of Assam. Those by whose hard work the global identity of Assam was strengthened, those by whose grown tea's fragrance India's identity was established across the world, today the BJP-NDA government is giving both respect and assistance to those companions. The Congress governments did not even ask about these companions; they did not even have legal documents for the land. I will congratulate Himanta Ji and his entire team; you have done a very big work for these families associated with tea gardens. Today the government of Assam is doing the work of ending this historical injustice. Now these families have received their own land, and the way to get permanent houses for them has also become clear. From this, sisters living in tea gardens will especially benefit a lot. I would want that now the children of families working in tea gardens also study well and move forward. And the BJP government has created full facilities for this as well. That is why every tea garden worker is saying—Once again, BJP government! And for me, to respect these laborers of my tea garden means I am myself repaying a debt, because while you used to work in the gardens, that tea leaf used to reach my village in far-off Gujarat, and I reached here by selling tea. Now tell me, if there were no blessings of these tea garden people, would I have reached here? The tea of these tea garden people reached my place and today I reached among you. And see what kind of grace of Maa Kamakhya it is, that today Maa Kamakhya Devi has given me the opportunity to repay the debt of my brothers of the tea garden.

Companions,

From today, the work of building modern cruise terminals at the famous Nimati Ghat and Bishwanath Ghat has also started. This is not just an infrastructure project; this is a work that gives a new direction to tourism and the local economy in Assam. The BJP government has not limited tourism only to sightseeing spots, but has seen it as a big opportunity for employment and development. With this same thought, possibilities of water tourism are being increased in the Brahmaputra River too. With the construction of the cruise terminal, the work of running cruises on the Brahmaputra will move forward and it will be easier for tourists from the country and the world to reach Assam. When cruise tourism increases, new opportunities for employment will be created for local youth. People associated with artisans and handicrafts will get a new market. The income of small shopkeepers, boatmen, and people associated with hotels and transport will also increase. That is, tourism in Assam is now not limited only to traveling around; it is becoming a new engine of local development and public prosperity.

Companions,

Assam today is becoming a model of the new future of our North East, i.e., Ashtalakshmi. The progress here is giving new momentum to the entire North East. The change that the BJP-NDA government has brought in Assam in the past decade, its impact is also visible in neighboring West Bengal. There too, people want similar good governance of BJP-NDA. Therefore, I will say to every youth and every family of Assam, that we have to keep working together for a developed Assam. So that Assam emerges as a model state in the country. With this same urge, while all the Honorable Chief Ministers are connected with us in this ceremony, I want to make an urge to them—the PM Ekta Mall that has been inaugurated here, you also make arrangements to sell things of your state here. You take some space here, and if someone in Assam wants something from Kerala, it should be available right from here; if some thing of Maharashtra is wanted, it should be available right from here; if some thing of Gujarat is wanted, it should be available from here; if that of Rajasthan is wanted, it should be available here; meaning there should be a vision of the unity of the entire country. Every state of India should have a presence in this mall; every district of Assam should have a presence in this mall. One District, One Product; meaning in a way, if any person goes to the Ekta Mall, they should find the whole of India there. And I am confident that the entire country will get a model from the land of Assam and these Ekta Malls will be successfully prepared in every state of the country. I once again give you many, many best wishes for the development projects. I also again express much gratitude to the farmer companions who have been connected with us from across the country, and I pray to Maa Kamakhya that when Navratri begins after a few days, the grace of Maa Kamakhya remains on all countrymen and we move forward with new faith and new strength, crossing all crises; my many, many best wishes.

Victory to Mother India!

Victory to Mother India!

Victory to Mother India!

Vande Mataram

Vande Mataram

Vande Mataram

Vande Mataram

Vande Mataram