PM launches Gangajal Project to Provide Better and More Assured Water Supply in Agra
Making Agra Tourist Friendly Smart City - Integrated Command and Control Centre for Agra Smart City To be Built
PM Lays Foundation Stone for Upgradation of SN Medical College, Agra
Panchdhara - Five Facets of Development Holds Key to Progress of Nation: PM

भारत माता की जय,

भारत माता की जय,

भारत माता की जय

मंच पर विराजमान उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल श्रीमान रामनाइक जी, यहां के लोकप्रिय और यशस्‍वी ऊर्जावान मुख्‍यमंत्री श्रीमान आदित्‍य योगीराज जी, उपमुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी, संसद प्रोफेसर रामशंकर कठरिया जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और संसद में मेरे साथी डॉ. महेंद्र पांडे जी, चौधरी बाबूलाल जी, श्री अनिल जैन। मंच पर उपस्थित अन्‍य सभी महानुभव और आगरा के मेरे प्‍यारे भाईयो और बहनों।

नए साल में उत्‍तर प्रदेश का ये मेरा पहला कार्यक्रम है। आप सभी को पूरे उत्‍तर प्रदेश के लोगों को 2019 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नए भारत के निर्माण के वाहक आप सभी जनों को मैं नमन करता हूं।

साथियों, आगरा में आप सभी के बीच आना ये मेरा सौभाग्‍य है और मैंने जब-जब भी यहां आपसे समर्थन मांगा है पूरे उत्‍तर प्रदेश ने पूरे भारत ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपके सपनों और आपकी उम्‍मीदों पर खरा उतरने का एक ईमानदार प्रयास मैं निरंतर करता रहा हूं और आपके आशीर्वाद बने रहे कि मैं इस ईमानदारी के रास्‍ते पर समर्पण भाव से आपकी और देशवासियों की सेवा करता रहूं।

आप सभी के विश्‍वास और सहयोग का परिणाम है कि सबका साथ सबका विकास का हमारा मिशन एक नए पढ़ाव पर पहुंच रहा है। थोड़ी देर पहले यहां आगरा के विकास से जुड़ी जिन साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया गया है। वो इसी दिशा में एक अहम कदम है।

ये परियोजनाएं मुख्‍यत: पानी से जुड़ी हैं, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी हैं, सीवर से जुड़ी है, connectivity यानी आगरा को स्‍मार्ट सिटी बनाने से जुड़ी है। इन सभी परियोजनाओं के लिए मैं आप सभी नागरिक, भाईयो-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

जापान द्वारा इसमें जो सहयोग किया गया है उसके लिए मैं जापान का भी ह्दय से धन्‍यवाद करता हूं।

भाईयो और बहनों, आज आप सभी इस बात से प्रसन्‍न होंगे कि बरसों पुरानी एक मांग आज पूरी हुई है। पूरे आगरा जनपद से लेकर मथुरा तक पानी की गंभीर समस्‍या रही है। जो जमीन का पानी है वो ज्‍यादातर खारा है। जिसके कारण वो पीने के योग्‍य नहीं रहा है। जिस यमुना जी की धारा ने यहां जीवन की संभावनाएं बनाई समय के साथ उसी जीवनदायिनी का जल इतना दूषित हो गया, वो पीने लायक नहीं रहा। यही कारण है कि अपर गंगा नहर से आगरा की प्‍यास बुझाने की योजना बनाई गई है। आज करीब 3 हजार करोड़ रुपये की आगरा जलसंपत्ति पूर्ति गंगा जल परियोजना का आप सभी के लिए समर्पित है। इससे पूरे क्षेत्र के लाखों परिवारों को पीने का स्‍वच्‍छ पानी मिलने वाला है। मैं आपको ये भी जानकारी देना चाहता हूं कि नमामी गंगे मिशन के तहत यमुना जी की सफाई भी हमारी प्राथमिकता है।

भाइयो और बहनों, आगरा की पानी की समस्‍याओं को दूर करने के साथ-साथ शहर के सीवेज सिस्‍टम को आधुनिक बनाने के लिए अनेक प्रोजेक्‍ट पर काम किया जा रहा है। और भाईयो बहनों, अब गंगाजल पीने का आपको सौभाग्‍य मिला है, लेकिन जब पीने का शुद्ध पानी मिलता है तो सिर्फ पानी मिलता है ऐसा नहीं है, पानी की कठिनाई दूर होती है ऐसा नहीं है। उसका सबसे बड़ा प्रभाव आरोग्‍य पर होता है। खास करके गरीब जिंदगी जीने वालों के लिए ये सबसे ज्‍यादा लाभदायक होता है। एक प्रकार से आगरा में गंगा जल का पानी पीने को मिले ये आगरा के उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की एक जड़ी-बूटी के रूप में आप सबके घर-घर में पहुँच रहा है। उसी प्रकार से पीने का शुद्ध जल आगरा आने वाले टूरिस्‍टों के लिए भी एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बन सकता है, कारण बन सकता है। यात्री विदेशों से आने वाला जब वो देखेगा कि गंगा जल का शुद्ध पानी उसे मिल रहा है तो आगरा में और समय बिताने का उसका मन कर जाएगा और इसलिए ये सिर्फ एक इंजीनि‍यरिंग वर्क के रूप में न देखा जाए कि इतने लंबी दूरी से किलोमीटरों से किलोमीटर पाइन लाइन डालकर पीने का पानी लाया गया। एक प्रकार से पानी नहीं ये आगरा के जीवन की अमृतधारा है जो आगरा के जीवन को एक नई शक्ति देने वाली है।

भाइयो-बहनों पूरे देश में एक अमृत मिशन चल रहा है। उस अमृत मिशन के तहत शहर के पश्चिमी भाग में सीवेज नेटवर्क परियोजना का शिलान्‍यास भी आज हुआ है। इसके तहत जो सीवर लाइन बिछाई जाएगी उससे करीब 50 हजार घर जुड़ेंगें।

साथियों, आगरा देश के उन शहरों में है जहां स्‍मार्ट सुविधाएं विकसित हो रही है, इसी क्रम में आज आगरा के नए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का काम शुरू किया गया है। लगभग 300 करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाले इस सेंटर से पूरे शहर की व्‍यवस्‍थाओं की मॉनिटरिंग होगी। पूरे शहर ही निगरानी यहीं पर बैठकर 12 सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी। शहर के चप्‍पे-चप्‍पे में क्‍या चल रहा है। किसी को ट्रैफिक में परेशानी तो नहीं हो रही। कहीं कूड़े-कचरे के ढेर तो पड़े नहीं है। जिसका सफाई का काम है वो समय पर आए हैं कि नहीं आए हैं। ये सारी बातें सीसीटीवी कैमरा के माध्‍यम से चप्‍पे-चप्‍पे का ख्‍याल एक जगह से रखा जाएगा। और भाईयो-बहनों आगरा के लिए सीसीटीवी कैमरा एक ऐसी सुविधा है जो सुरक्षा की गांरटी भी लाती है। और विदेश के टूरिस्‍टों को, देश के टूरिस्‍टों को ये जब सुरक्षा का अहसास होता है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी का उसको पता चलता है तो हमारा टूरिस्‍ट आश्‍वस्‍त हो जाता है। और आगरा दुनियाभर के लोगों के टूरिस्‍टों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है और हम चाहते हैं कि आगरा के टूरिज्‍म पिछले 70 साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला हो जाए ताकि आगरा की इकोनॉमी को एक नया बल मिले। ये पानी और ये सीसीटीवी कैमरा, ये सीवेज ट्रीटमेंट, ये स्‍मार्ट सिटी की पहल ये टूरिज्‍म के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है भाइयों इतना ही नहीं आगरा की connectivity को बेहतर करने के लिए आज रेल सेतु का लोकार्पण और हेलीपोर्ट का शिलान्‍यास भी किया गया है।

साथियों, आगरा जब स्‍मार्ट सिटी के रूप में प्रस्‍थापित हो जाएगा, स्‍वच्‍छ होगा, पीने का शुद्ध पानी की बात हो, सीसीटीवी कैमरा हो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक बहुत बड़ी प्रेरणा, ताकत, संतोष का माहौल बनाएगी। ताजमहल जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की चमक भी और बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री पर पड़ना भी तय है।

भाइयो-बहनों, कोई भी देश या शहर तब तक स्‍मार्ट नहीं हो सकता जब तक वो स्‍वस्‍थ नहीं होता है। इसे ध्‍यान में रखते हुए, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश भर में सस्‍ता और प्रभावी इलाकों को सुनिश्चित किया ही जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े infrastructure भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के तहत अब आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का विस्‍तार किया जा रहा है। यहां ढाई सौ अधिक नए बेड जुड़ेंगे और सुपर स्‍पेशिलिटी की सुविधा भी बढ़ेगी। इसके अलावा महिला अस्‍पताल में सौ बेड के मे‍टरनि‍टी व्‍हींग और दो सामुदायिक केंद्रों का भी लोकार्पण करने का मुझे अवसर मिला है।

साथियों, आने वाले समय में देश में अस्‍पतालों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार होने वाला है। इससे छोटे शहरों और कस्‍बों में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का विस्‍तार तो होगा ही, नौजवानों को रोजगार के लिए नए अवसर भी मिलेंगे। इसकी एक बड़ी वजह से आयुष्‍मान भारत योजना है। कुछ लोग इसे मोदी केयर भी कहते हैं। इसकी सफलता का अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब हर दिन करीब-करीब दस हजार गरीब इस योजना के तहत इलाज करवा रहे हैं। और ये वो लोग हैं जो 4-4, 5-5 साल से बिमारियों से जूझ रहे थे। गंभीर मुसीबतों का सामना कर रहे थे। पैसों के अभाव में मृत्‍यु का इंतजार करते थे और पीड़ा सहन करते थे।

भाइयो-बहनों, गरीब जाए तो कहां जाए आखिरकर आयुष्‍मान भारत योजना ने इतनी तेजी से इस पीडि़त लोगों की मदद की है। और घर में एक व्‍यक्ति बीमार होता है, गंभीर बीमारी में होता है तो सिर्फ एक व्‍यक्ति नहीं पूरा परिवार बीमार हो जाता है। बच्‍चों की पढ़ाई खाने में चली जाती है, घर के सारे काम बेकार हो जाते हैं। इन सबको बचाने का काम आयुष्‍मान भारत योजना जिसे लोग मोदी केयर कहते हैं उसने किया है और अभी तो सौ दिन के अंदर-अंदर ज्‍यादा समय नहीं हुआ है। सौ दिन के भीतर ही 7 लाख गरीब भाईयों-बहनों, बच्‍चों का इलाज या तो हो चुका है अस्‍पताल में already उनकी treatment चल रही है।

भाइयो और बहनों, भाजपा की सरकार विकास की पंचधारा यानी बच्‍चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई इसके लिए प्रतिबद्ध है।

अगर कमाई की बात करें तो आगरा सहित यूपी का करीब-करीब हर जिला अपने मध्‍यम और लघु उद्योगों के लिए जाना जाता है। आगरा का पेठा, ये तो यहां की पहचान ही है अनेक और पारं‍परिक काम भी हमारे आगरा में होते हैं। केंद्र और यूपी सरकार इन छोटे उद्योगों को और शक्ति देने में जुटी है। यूपी सरकार की एक जनपद, एक उत्‍पाद ये योजना यहां के छोटे-छोटे और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्‍थर सिद्ध होने वाली है। इसके साथ-साथ Make in India के हमारे अभियान को भी इससे शक्ति मिल रही है।

साथियों, छोटे, मझोले और लघु उद्योगों को सशक्‍त करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कदम उठा रही है। छोटे उद्यमियों को बैंकों से कर्ज लेने में दिक्‍कत न आए इसके लिए ऑनलाइन ऋण की एक आधुनिक व्‍यवस्‍था बनाई गई है। और आप जानकरके हैरान हो जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश के लोग उसका लाभ ले रहे हैं, आगरा के लोग लाभ ले रहे हैं। सिर्फ उन 59 मिनट में, एक घंटा भी नहीं सिर्फ 59 मिनट में ही 1 करोड़ रुपये तक के लोन की सैद्धातिंक मंजूरी देने की टेक्‍नोलॉजी व्‍यवस्‍था खड़ी कर दी गई है।

इसके अलावा सरकार द्वारा ये भी कोशिश की जा रही है। कि बड़े उद्योगों या कंपनियों में छोटे उद्यमियों का पैसा न फंसे, कैश फ्लो बना रहे। जो बाहर सामान निर्यात करते हैं, वो जो लोन लेते हैं उनको ब्‍याज में 2 प्रतिशत की और छूट दी गई है। इसी तरह पर्यावरण क्‍लीयरेंस से लेकर इंस्‍पेक्‍शन तक के नियमों को बहुत सरल किया गया है। इन तमाम प्रयासों से छोटे और मझले उद्योगों को आने वाले समय में और गति मिलेगी और आगरा और आस-पास के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

व्‍यापार और कारोबार तब फलता-फूलता है जब नियम कायदे आसान होते हैं। जो व्‍यापारी को भी समझ आए और ग्राहक को भी समझ आए। व्‍यापारी और ग्राहक के रिश्‍ते और उनके आपसी विश्‍वास और भरोसे को ही मजबूत करने की व्‍यवस्‍था की ये जीएसटी है। अभी इस नई व्‍यवस्‍था को सिर्फ डेढ़ वर्ष हुआ है। और लगातार जनसुनवाई, लोगों की शिकायतें सुनते-सुनते उसमें बदल होते रहे हैं सुधार होते रहे हैं। और एक सामान्‍य व्‍यवस्‍था की दिशा में इतना बड़ा देश, इतना बड़ा काम दुनिया के लोगों को भी अचरज कर रहा है।

भाइयो और बहनों, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं और इसलिए एक बात हम समझे कि पहले जितने कर लिखते थे उसके ऊपर एक जीएसटी नाम का नया कर आ गया ये झूठ है, ये भ्रम है, जीएसटी ये कोई नया कर नहीं है। पहले जो कर लगते थे 25 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 22 प्रतिशत और वो छुपे हुए रहते थे, पता ही नहीं चलता था और हम देते रहते थे उन सबको खत्‍म कर दिया गया है और जो 40 प्रतिशत था, 25 प्रतिशत था, 30 प्रतिशत था, 35 प्रतिशत था, 28 प्रतिशत था उन सबको कम करते हुए 99 प्रतिशत चीजों को 18 प्रतिशत से नीचे ला दिया गया है। कोई 18 में है, कोई 12 में है, कोई 5 में है कोई जीरो में है और इसका लाभ जो ग्राहक जागरूक है वो इसका पूरा-पूरा फायदा उठा रहा है। और इसलिए भाइयो-बहनों जीएसटी को व्‍यापारियों और उपभोक्‍ताओं के लिए और सरल करने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है।

जनभागीदारी से चलने वाली ये सरकार आप सभी से मिल रहे सुझावों पर अमल कर रही है। और इसलिए हमने अब जीएसटी कांउसिल से आग्रह किया है कि जीएसटी के दायरे में आने वाले उद्ययमों की आय सीमा को, ये मैंने बहुत आग्रह किया है, निर्णय मेरे हाथ में नहीं है, निर्णय जीएसटी कांउसिल के हाथ में है। जीएसटी कांउसिल में सभी राजनीतिक दल सरकारे हैं, सभी राज्‍य सरकारे हैं। और उन सबने मिलकर के निर्णय करना है। लेकिन मैंने उनसे आग्रह किया है। कि जीएस्‍टी के दायरे में आने वाले उद्यमों की आय सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 75 लाख तक किया जाए।

इसके अलावा मध्‍यम वर्ग के लिए घर बनते हैं उनको भी सिर्फ और सिर्फ 5 प्रतिशत के दायरे में लाया जाए। ये दोनों बातें जीएसटी कांउसिल को मैंने आग्रह से कही है। पिछली बार भी कही थी लेकिन पिछली बार कुछ राज्‍यों ने विरोध किया, सहमति नहीं बन पाई। मैं आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में जब जीएसटी कांउसिल मिलेगी तो जनता जर्नादन की इस बात का भी वो ध्‍यान रखेगी।

साथियों, सबका साथ सबका विकास ये सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि ये सुशासन की आत्‍मा है। देश का कोई वर्ग, कोई व्‍यक्ति, कोई क्षेत्र अवसरों से वंचित न रहे यही प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

भाइयो-बहनों कल पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास किया गया है।

आजादी के इतने दशकों के बाद गरीबी के कारण बड़ी असमानता को स्‍वीकार करते हुए उसका समाधान खोजने का एक प्रयास किया गया है। सामान्‍य श्रेणी के जनरल केटेगरी के गरीब परिवारों को, शैक्षणिक संस्‍थानों और सरकारी सेवाओं में आरक्षण मिले इस तरफ एक महत्‍वपूर्ण बड़ा कदम उठाया गया है।

और मजा ये है क्‍योंकि मुझे मालूम है कि पहले भी नारेबाजी बहुत हुई, चुनावों के समय घोषनाएं भी बहुत हुई। और तब मैं सबको खुलकर के कहता था। चुनाव में लाभ हो कि न हो इसकी परवाह नहीं करता था। मैं बता देता था कि देखिए 50 प्रतिशत के बाहर अगर कोई वायदा करता है तो सब बेईमानी करते हैं ऐसा मैं कहता था। क्‍योंकि 50 प्रतिशत के ऊपर जाना है तो संविधान संशोधन के बिना नहीं जा सकते, अगर उसके सिवाय किसी ने वायदे किए थे तो कोई दलितों को जो मिला है उसमें से चोरी करना चाहता था। कोई आदिवासियों को जो मिला है उसमें से चोरी करना चाहता था, कोई ओबीसी को मिला है उसमें से चोरी करना चाहता था। और उसमें से निकाल-निकाल करके उसी की झोली भरना चाहता था। ताकि उनकी वोट बैंक की झोली भर जाए। और इसलिए हमनें कहा था कि पहले संविधान संशोधन इसके लिए आवश्‍यक होगा।

और आज मुझे खुशी है जो बात कभी मुख्‍यमंत्री के नाते बोला करता था आज प्रधानमंत्री के नाते मैंने उस बात का पालन किया। संविधान संशोधन की दिशा में आगे बढ़े और दलितों से कुछ भी चोरी किए बिना, आदिवासियों के हक को छीने बिना, ओबीसी के हक में से कोई भी कमी किए बिना, अतिरिक्‍त संविधान संशोधन करके मैंने मेरे देश के सवर्णों में उच्‍च वर्ग के लोगों के भी, गरीब बच्‍चों की चिंता करने का काम किया है।

कुछ लोग ये कहते हैं कि मोदी जी ये चुनाव के समय क्‍यों लाए, मुझे बताइए ऐसे कोई छह महीने हमारे देश में जाते हैं क्‍या जब कहीं न कहीं चुनाव न हो, अगर तीन महीने पहले लाता तो आप कहते मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान इलाके चुनाव के लिए लाए हो, उसके पहले लाता तो आप कहते कि कर्नाटक के चुनाव के लिए लाया हूं। यानी हिंदुस्‍तान में चुनाव साल में दो-दो बार चलते रहते हैं, कहीं न कहीं चुनाव चलते रहते और इसीलिए मैं कहता रहता हूं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव देश में एक साथ हो जाएं। पांच साल में एक बार ही चुनाव, ऐसा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। ये खर्चा बंद होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। ये दिन-रात इसी में लगे रहना बंद होना है कि नहीं होना है। सरकार पांचा साल पूरा काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। वो बार-बार चुनाव में लगे रहे। पुलिस के लोग कानून व्‍यवस्‍था देखेंगे कि चुनाव की डिब्‍बे संभालेंगें। यही चलता रहता है। लेकिन ये नेताओं को देश की चिंता नहीं है। उनकों तो, जो एक-दूसरे का मुंह देखने को तैयार नहीं थे।

चौकीदार को दूर से ही देखकर के ऐसे घबरा जाते हैं, ऐसे घबरा जाते हैं उनको लगता है हमारा जो होगा- होगा, हिसाब-किताब बाद में देख लेंगे पहले ये चौकीदार को निकालो। अरे चौकीदार गया तो सब लूट-मारकरके जिंदगी गुजारा कर लेंगे लेकिन चौकीदार है तब तक जीना मुश्किल करके जाएगा। आप मुझे बताइए ये चौकीदार को अपना काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए, ये चौकीदार को किसी से डरना चाहिए क्‍या? ये चौकीदार पे आपका आशीर्वाद है क्‍या? ये चौकीदार को ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। देश का लूटा हुआ धन वापिस आना चाहिए कि नहीं आना चाहिए। गरीब को हक मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए। हर चौकीदार मैं हर देश को एक-एक चौकीदार के रूप में खड़ा करने पर लगा हुआ हूं।

भाइयो-बहनों सवर्ण समाज के गरीबों के आरक्षण के लिए जो काम हुआ है, संसद ने बहुत बड़ा काम किया है। देश के हर नागरिक का, संसद के सभी साथियों का समता और समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए जो-जो भी आगे आए हैं उन सबका मैं आभार व्‍यक्‍त करता हूं।

साथियों, इस कदम से देश के लाखों युवा साथियों को अवसर मिलेगा जो अभावों के कारण, गरीबी के कारण पीछे रह जाते थे। गरीबी किसी के विकास में किसी के जीवन स्‍तर को ऊपर उठाने में अड़चन न बने इसके लिए ऐतिहासिक पहल की गई है।

भाइयो और बहनों सिर्फ नियुक्तियों में ही आरक्षण की व्‍यवस्‍था नहीं बल्कि देश में उच्‍च शिक्षा, टेक्‍नीकल और व्‍यवसायिक शिक्षा के संस्‍थानों में हमने एक महत्‍वपूर्ण काम किया है। जैसे हमने ये सवर्ण समाज के गरीब लोगों के लिए आरक्षण किया तो साथ-साथ ये भी निर्णय लिया है कि जो उच्‍च शिक्षा की सीटें हैं उसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाएगी। हम ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते जिससे किसी का हक छीना जाए।

साथियों, इस प्रकार की व्‍यवस्‍था को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति के आधार पर जो हमारे समाज में जो एक खाईं बनी है। उसके आधार पर वर्षों से इस पर मांग चल रही है। इस मांग को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। लेकिन मैं ये भी कहूंगा कि हमें अब उन ताकतों से भी सावधान रहना है। जो अपने स्‍वार्थ के लिए अफवाहों का बाजार गर्म करने में जुट गई है। गरी‍बों के दुश्‍मन ऐसे लोग सोशल मीडिया से लेकर के बड़े-बड़े मंच पर अब झूठ फैलाने, भ्रम फैलाने के काम में जुट गए है। समाज में बंटवारे से जिनका स्‍वार्थ सिद्ध होता है उनकी हर चाल, हर साजिश को हमें पूरी तरह परास्‍त करना है।

साथियों, सरकार ने एक और महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है। नागरिकता से जुड़े संविधान में संशोधन का, ये देश के उस संकल्‍प का हिस्‍सा है जिसके मुताबिक हम उन सभी लोगों के साथ खड़ें रहेंगें। जो कभी भारत-भूमि का ही हिस्‍सा थे। बंटवारे के समय और उसके बाद अलग-अलग परिस्थितियों के चलते जो हमसे अलग हुए उनका अगर आस्‍था के आधार पर शोषण होता है तो भारत का उसके साथ खड़ा होना जरूरी है। मुझे विश्‍वास है कि विपक्ष के जो साथी इस कदम का विरोध कर रहे हैं। वो भी इस भावना को समझेंगे।

साथियों, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आपने साढ़े चार साल पहले मुझे जो आदेश दिया था उस पर भी मैं पूरी क्षमता से खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूँ। इस कारण कैसे इस चौकीदार के खिलाफ कुछ लोग इकट्ठा होना शुरू हो गये हैं। ओर ये भी स्‍पष्‍ट दिख रहा है कि उत्‍तर प्रदेश में तो आप ये भी देख रहे हैं कि बालू, मोरन लेकर शोषितों, वंचितों का अधिकार तक जो खा गए। ऐसे लोगों ने भ्रष्‍टाचार में साझेदारी का अभियान शुरू किया है। एक-दूसरे के घोटाले और घपलों को छिपाने के लिए वो हाथ मिला रहे हैं। जो कभी एक-दूसरे से आँख मिलाने के लिए तैयार नहीं थे।

भाइयों और बहनों राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए लखनऊ के गेस्‍ट हाऊस का शर्मनाम वो कांड उसे भी भूला दिया गया। मुज़फ्फ़रनगर समेत पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्‍सों में क्‍या हुआ था इसको भी भुलाने की कोशिश की जा रही है। ये सब कुछ सिर्फ और सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्‍योंकि चौकीदार जागता है। चौकीदार सामने खड़ा हुआ है। पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा हुआ है। चौकीदार को हटाने के एकमात्र अभियान के लिए हर टुकड़े हर तिनके को जोड़ रहे हैं। जब जांच एंजेसियां इनके कर्मों का हिसाब मांग रही हैं तो ये चौकीदार के विरुद्ध ही साजिश रच रहे हैं।

भाईयो और बहनों, 2-3 दिन पहले आपने पार्लियामेंट में देखा होगा। हमें गर्व है हमारे देश की एक बेटी जो पहली बार देश की रक्षा मंत्री बनी है। और पहली बार एक नारी सवा सौ करोड़ देशवासियों की रक्षा की बागडोर संभाल रही है। ये नारी गौरव का विषय है। नारी अभिमान का विषय है। और जब हमारी रक्षा मंत्री एक महिला ने पार्लियामेंट में विरोधी दल के नेताओं के छक्‍के छुड़ा दिए। उनके सारे झूठ को बेनकाब कर दिया, आपने देखा उनकी आंखे फटी की फटी रह गई थी। और हमारी रक्षा मंत्री एक के बाद एक सत्‍य को पार्लियामेंट के सदन पर रख रही थी। ऐसे बौखला गए, ऐसे बौखला गए कि वो एक नारी का अपमान करने पर तुले हुए हैं। एक महिला रक्षा मंत्री का अपमान करने पर तुले हैं। ये रक्षा मंत्री का नहीं ये पूरे हिन्‍दुस्‍तान की नारी शक्ति का अपमान है और जिसकी कीमत ये गैर जिम्‍मेवार नेताओं को चुकानी पड़ेगी।

भाइयो और बहनों, ये जितने मर्जी प्रयास कर लें लेकिन जांच एंजेसियां तो अपना काम करेगी, इन लोगों से हिसाब मांगेगी। साथियों, चौकीदार अगर इन सभी को आज इस स्थिति पर लाने में सफल हुआ है तो ये कैसे हुआ, ये मोदी के कारण नहीं हुआ है। ये आपके आशीर्वाद के कारण हुआ है। 130 करोड़ भारतवासियों के विश्‍वास के कारण हुआ है। आपके इस विश्‍वास पर खरा उतरने का निरंतर मैं प्रयास कर रहा हूं।

भाइयो और बहनों, अब मिशेल मामा की कथा तो याद हो गई न आपको, हेलिकॉप्‍टर अब वो राजदार हिन्‍दुस्‍तान के कब्‍जें में आ गया है और इसलिए इनका पसीना छूटा हुआ है। ये राजदार कुछ बोल देगा तो क्‍या होगा। और इसलिए राजदार को पकड़कर जेल से लाए तो कांग्रेस ने अपना एक वकील तुरंत उसकी रक्षा करने के लिए भेज दिया।

भाइयो और बहनों, ये क्‍या दिखाता है अगर राजदार की मदद में कांग्रेस का वकील पहुंच जाता है, उसको बचाने के लिए पहुंच जाता है तो दाल में काला है ये देखने के लिए समय लगेगा क्‍या? समझ आ जाएगा न! परदे के पीछे खेल क्‍या है पता चल जाएगा न!

भाइयो और बहनों, अब चौकीदार से उनकी परेशानी बढ़ रही है, उनको लगता था ये मोदी कुछ भी कहे लेकिन ये भी सब राजनेताओं की तरह समय रहते ऐसे ही जो जाएगा। लेकिन जब चार साल हो गए लेकिन मोदी तो वैसा का वैसा खड़ा रहा तो उनको लग रहा है ये चौकीदार, ये चौकीदार बचने नहीं देगा। और इसलिए परेशान हैं। एक बार फिर आप सभी को विकास की इन परियोजनाओं के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और आप इतनी बड़ी संख्‍या में आशीर्वाद देने के लिए आए, इसके लिए भी मैं आपका आभार व्‍यक्‍त करता हूं। मेरे साथ बोलिए ....

भारत माता की जय...

भारत माता की जय...

भारत माता की जय...

आप सबको मकर संक्राति की एंडवास में बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Explore More
শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ

জনপ্রিয় ভাষণ

শ্রী রাম জন্মভূমি মন্দিরের ধ্বজারোহণ উৎসবে প্রধানমন্ত্রীর বক্তব্যের বাংলা অনুবাদ
IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature

Media Coverage

IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of Prime Minister addresses the Indian Community in Paris
June 18, 2026

नमस्ते!

बों जू!

ऐसा लग रहा है, आप सब छुट्टी के मूड में हैं।

साथियों,

ये पेरिस शहर, Lights का शहर है, रंगों का शहर है, यहां Art है, Ideas हैं, और innovation की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बना देते हैं। नए नए रंगों से भर देते हैं।

कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, तो कोई मराठी है, और कोई बंगाली है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

साथियों,

मैं जब 14 जून को नीस पहुंचा था तो सबसे पहले भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल हुआ था। आज जब मैं फ्रांस से वापसी की तैयारी में हूं तो लग रहा है जैसे भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं।

फ्रांस में रहने वाले आप लोगों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह कनेक्ट किया है, वो हमारी Strategic Partnership की बहुत बड़ी ताकत बन रही है। मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप निरंतर 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया।

साथियों,

बीते 12 वर्ष, 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं। 12 साल के इस कालखंड में भारत का GDP दोगुना हुआ है। Airports की संख्या दोगुनी हुई है। Universities की संख्या भी दोगुनी हो गई है। Highway Construction की स्पीड तीन गुना बढ़ गई। और Metro Network, चार गुणा बड़ा हो गया है।

मैं आपको कुछ और फैक्ट्स दूंगा, उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि भारत किस स्पीड और कितने बड़े स्केल पर काम कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत का Defence Export 35 गुणा यानि Thirty Five Times बढ़ गया है।

औऱ एक फैक्ट सुनिए भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्टरिंग यूनिट्स में, 100 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 100 times. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile phone manufacturer है। इसी गति, इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की Fastest Growing Major Economy है।

साथियों,

आज भारत की कहानी सिर्फ Economic Progress की कहानी नहीं है। सिर्फ यहाँ अटक नहीं जाती है। ये Social Transformation की भी कहानी है।

पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यानि एक ऐसी प्रगति जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। फ्रांस में जितने घर हैं, उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 वर्ष में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं।

अब हर परिवार के पास, गरीब से गरीब क्यों न हो, Bank Account है। Financial Inclusion एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान बना है।

साथियों,

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में, एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से, या अंकों से, नहीं मापा जा सकता। वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास।

आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। इसलिए ये सिर्फ Achievements के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने का कालखंड रहा है।

साथियों,

एक समय था जब दूर-दराज के गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना वाकई बहुत मुश्किल भरा था। आज उन्हीं गांवों में बिजली भी है, इंटरनेट भी है, और डिजिटल सेवाओं की पूरी दुनिया भी है। आज एक क्लिक पर, कभी भी, कहीं भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज मोबाइल फोन, भारत के नागरिकों को अनेक सुविधाओं से कनेक्ट कर रहा है। हमारे किसान, हमारे मछुआरे, हमारे dairy farmers, हमारी महिलाएं, हमारे स्टूडेंट्स, सभी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त हो रहे हैं, और अपने लिए नए अवसर बना रहे हैं।

साथियों,

आपने 125 करोड़ से अधिक Aadhaar IDs के बारे में सुना है। लेकिन आज भारत सिर्फ पहचान को डिजिटल नहीं बना रहा। आज करीब 90 करोड़ भारतीयों की Unique Digital Health IDs बनाई जा चुकी हैं। जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और accessible बन गए हैं। इससे हेल्थकेयर डिलीवरी और अधिक आसान और efficient हो रही है।

साथियों,

इन उपलब्धियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें कुछ वर्ष पहले तक कल्पना जैसी लगती थीं। कौन सोच सकता था कि गांव-गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा ? कौन सोच सकता था कि दूर-सुदूर के गांवों में भी QR code जीवन का हिस्सा बन जायेगा ? गांव में कोई बहन, ड्रोन से खेती करने में मदद करेगी, ये भी असंभव लगता था।

लेकिन आज यह सब, भारत के करोड़ों लोगों के जीवन का सामान्य हिस्सा बनता जा रहा है। और आपको गर्व होगा साथियों, यही नए भारत की पहचान है।

जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हुआ है, औऱ ये करने के पीछे सबसे बड़ी ताकत क्या है? किसकी वजह से ये सब संभव हुआ है? यह मोदी के कारण नहीं, वो ताकत है- भारत का लोकतंत्र, भारत की डेमोक्रेसी। इस डेमोक्रेसी में सबका साथ है, सबका विकास है।

साथियों,

आज से 50 या 100 साल बाद जब भारत के इस कालखंड की समीक्षा होगी, तो ये बात उभरकर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की Aspirations ने ड्राइव किया। यह भारत के एस्पिरेशन्स का नया युग है।

जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, वे Smart Living चाहते हैं। जहां ट्रेन पहुंची है, वहां लोग High-Speed Connectivity चाहते हैं। जहां हाईवे बने हैं, वहां लोग World-Class Expressways चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा है, वहां लोग AI और Digital Innovation में नेतृत्व चाहते हैं।

यानि आज भारत के लोग अपने जीवन को भी Next Level पर ले जाना चाहते हैं, और भारत को भी Next Level पर ले जाना उनका मकसद है, उनका संकल्प है, उनके सपने है।

और साथियों,

यही Aspirations आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं आपको भारत की Space Journey का उदाहरण दूंगा।

भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के South Pole पर उतारा। दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना। लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर रुका नहीं। आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत अंतरिक्ष में अपना Space Station बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारे Space Startups Global Space Economy में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोश काम कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,

Green Energy के क्षेत्र में भी भारत की यही एस्पिरेशंस दिखाई देती है। Solar Power में भारत की उपलब्धियों की दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही हैं। लेकिन भारत अगली छलांग की तैयारी कर रहा है।

Green Hydrogen में बड़े निवेश हो रहे हैं। Advanced Nuclear Energy पर तेजी से काम हो रहा है। आपने भारत के Fast Breeder nuclear Reactor से जुड़ी प्रोग्रेस के बारे में भी सुना ज़रूर होगा। ये भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांतिकारी परिवर्तन करने का बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारे सीसेन्टिस्टों ने किया है।

साथियों,

आज का भारत भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

अभी आपने कुछ दिन पहले ही देखा है नीस में भारत इनोवेट्स का एक आयोजन किया। ये इवेंट भारत के डीप टेक सामर्थ्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक और माध्यम था। इसमें भारत के 120 Deep-Tech Startups उपस्थित थे। Bharat Innovates में करीब एक हजार चार सौ B2B Meetings हुईं है। कई Startups के लिए Investment Commitments आगे बढ़ीं, Commercial Orders के लिए रास्ते खुले। French और European Universities तथा Incubators के साथ Engagements बढ़ रही हैं।

Student Exchanges, Joint Research, और Innovation Support के नए रास्ते बने। इसलिए Bharat Innovates सिर्फ एक Summit नहीं रहा। यह Innovation Diplomacy का एक नया मॉडल बना है।

और आज ही पेरिस में VivaTech इवेंट के जरिए, इस यात्रा को हमने और आगे बढ़ाया। नीस में हमने Ideas को Capital से जोड़ा और पेरिस में Indian Innovation को Global Scale से जोड़ा। आज दुनिया देख रही है भारत केवल भविष्य के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत भविष्य को आकार दे रहा है।

साथियों,

एक समय था, जब देशों के बीच रिश्ते केवल व्यापार से तय होते थे। आज व्यापार के साथ-साथ Trust यानि भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

हर देश Reliable Supply Chains चाहता है। हर देश Stable Partnerships चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। और ऐसे समय में, भारत विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है।

एवियां में G7 बैठक के दौरान मैंने trust based partnerships बनाने पर ज़ोर दिया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ equal पार्टनर्स के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारत का G7 समिट में संदेश था Global Governance तभी प्रभावी होगी जब वह Inclusive होगी। Global Growth तभी Sustainable होगी जब वह शेयर्ड होगी। और Global Technology तभी मानवता के लिए उपयोगी होगी जब वह Trusted होगी।

साथियों,

भारत और दुनिया के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा नज़र आ रही है। फ्रांस के साथ भारत का ट्रेड लगतार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के अनेक देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। यूरोपियन यूनियन हो, यूनाइटेड किंगडम हो दुनिया के हर देश, हर रीजन के साथ भारत समझौते कर रहा है।

अगले महीने से भारत और UK के बीच ट्रेड एग्रीमेंट भी लागू हो जाएगा। यह एग्रीमेंट भारत के farmers, workers और innovators को अनेक नए अवसर प्रदान करेगा।

साथियों,

आज दुनिया Uncertainty और Disruption के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत स्तंभ बन रहा है।

इस वर्ष हमने भारत और फ्रांस के संबंधों को Special Global Strategic Partnership का दर्जा दिया था। नीस में मेरे मित्र President Macron और मैंने हमारे संबंधों को force for global good बनाने पर चर्चा की। Defence से लेकर space और नुक्लियर तक AI और क्रिटीकल मिनरल्स से लेकर high speed railway तक, हर क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।

साथियों,

Solar energy हो, या AI के क्षेत्र में सहयोग हो, भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के हित में हैं। पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने AI Summit को Co-chair किया।

अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष “तृष्णा” satellite को लॉन्च करने जा रहें हैं। यह “तृष्णा” satellite जो विश्व में फूड और वाटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

और साथियों,

यह सभी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट पहलो में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ये आप हैं जो भारत और यूरोप के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आप दोनों समाजों को समझते हैं। दोनों बाजारों को समझते हैं। आने वाले समय में Talent, Trade, Technology, Tourism और Investment के नए अवसरों को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका लगातार बढ़ने वाली हैं।

साथियों,

भारत और फ्रांस के रिश्तों को साझा इतिहास, साझा मूल्यों और साझा विश्वास ने आगे बढ़ाया है। विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस की धरती पर बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें जोड़ती हैं।

मुझे पहले नव शापेल में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, पिछले वर्ष प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मार्सेय के वॉर मेमोरियल जाने का अवसर भी मिला। ये हमारी साझा विरासत है।

फ्रांस, भारतीयों के योगदान को संजोता भी है और सराहता भी है। भारतीय मूल की नूर इनायत खान हों, जिन्होंने फ्रांस की Resistance के लिए अपना जीवन बलिदान किया, या महाराजा रणजीत सिंह के साथ काम करने वाले जनरल जां फ्रांस्वा अलार हों ये सभी भारत और फ्रांस की साझा विरासत के प्रतीक हैं।

भारत के राज्य पुडुचेरी में भी फ्रेंच विरासत की झलक दिखाई देती है। वहां का Architecture, वहां की कला-संस्कृति और खान-पान सभी में हमारे संबंधों की महेक है।

साथियों,

इस समय फ्रांस समेत पूरी दुनिया में International Yoga Day की तैयारी भी चल रही है। इस अवसर पर मैं, फ्रांस में योग को आगे बढ़ाने वाले श्रीमान महेश घाट्राड्याल जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शार्लोत शोपां जी को भी प्रणाम करता हूं। जिन्होंने सौ वर्ष की आयु में भी, योग के माध्यम से फ़्रांस को भारत की विरासत से जोड़ा है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है: Yoga does not add years to life, it adds life to years.

साथियों,

मैं फ्रेद नेग्री जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धापूर्वक याद करता हूं। भारतीय विरासत को संरक्षित करने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।

साथियों,

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, और वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी, चप्पे-चप्पे पर दिखती है। लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज़ सिर चढ़कर बोलता है।

खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ़्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से शुरू की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

जाने से पहले, आप सभी के लिए कुछ और अच्छी खबरें भी लेकर के आया हूँ। वो आपके लिए हैं। पिछले वर्ष, मार्सेय में कॉन्सुलेट खोला गया, इससे काफी अधिक सुविधा मिल रही है। कुछ हफ्ते पहले, Indian Nationals के लिए French Airports पर Visa-free Transit की व्यवस्था शुरू हो गई है।

Students और Professionals की Mobility बढ़ाना हो, या Educational Qualifications की Mutual Recognition की बात हो, या फिर French Universities के भारत में Campus खोलना हो, इन सभी पर हम मिलकर आगे बढ़ रहें हैं।

अब फ्रांस में UPI के उपयोग का दायरा भी और बढ़ने जा रहा है। यानि भारत-फ्रांस कनेक्ट भी Instant और आपसी Payment भी Instant!

साथियों,

इन सभी पहलों से, हम भारत और फ़्रांस को और करीब ला रहें हैं। और मैं फिर कहूंगा इस साझेदारी की नींव, इस रिश्ते की असली ताकत आप सभी हैं। आप सब मेरे देशवासी हैं।

आज जब भारत तेज़ी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तो मैं आप सभी से भारत के साथ और गहराई से जुडने का आग्रह करूंगा। इससे भारत की विकास यात्रा को नई शक्ति मिलेगी, और आपको अपनी पुरखों की धरती की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी के प्रेम आपके उत्साह और इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद।