For me, every mother, daughter & sister is a form of 'Shakti': PM Modi

Published By : Admin | March 18, 2024 | 11:45 IST
The biggest festival of democracy begins. On May 13 the voters of Telangana will script history: PM Modi
BJP's wave will wipe out the Congress and BRS. The entire country today is saying 'June 4 ko 400 paar', says PM Modi
The INDI alliance in their manifesto said that their fight is against 'Shakti'. For me, every mother, daughter & sister is a form of 'Shakti': PM Modi
Can someone talk about the destruction of 'Shakti'? We dedicated the success of the Chandrayaan mission by naming the point where Chandrayaan landed as 'Shiv Shakti': PM Modi

भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।
ना तेलंगाणा कुटुम्ब सभ्युल्लन्दरिकी नमस्कारालु

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है....दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है। और 13 मई को तेलंगाना के लोग एक नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान, विकसित भारत के लिए होगा। और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा। यहां तेलंगाना में बीजेपी के लिए लगातार जनसमर्थन बढ़ता ही जा रहा है। तेलंगाना का ये दृश्य, जगतियाल का ये जन-सैलाब इसका प्रमाण है। मैं पिछले 3 दिनों में दूसरी बार तेलंगाना आया हूं। उसके पहले मैं तेलंगाना के लिए हजारों करोड़ रुपयों की विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर भी आपकी सेवा में हाजिर हुआ था। इसी महीने मैंने अदिलाबाद से पूरे देश और तेलंगाना के लिए 56 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया था। संगारेड्डी में भी हाइवेज, रेलवेज और एयरवेज इनफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हजारों करोड़ की परियोजनाओं को समर्पित किया था। ये विकास आज तेलंगाना के हर इलाके में पहुंच रहा है। इसीलिए, तेलंगाना के कोने-कोने में बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। आपने देखा होगा, अभी मुझे मल्काजगिरी में भी जनता-जनार्दन... हम सबको अपना आशीर्वाद देने के लिए सड़कों पर उमड़ आई थी। जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में बीजेपी की ये लहर कांग्रेस का, बीआरएस का सूपड़ा साफ कर देगी। और इसीलिए, आज पूरा देश कह रहा है- 4 जून को 400 पार ! 4 जून को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं और इसलिए लोग कह रहे हैं 4 जून को 400 पार ! 4 जून को 400 पार ! 4 जून को 400 पार ! तेलंगाना भी कह रहा है- अबकी बार, 400 पार ! अबकी बार, 400 पार ! विकसित भारत के लिए...400 पार ! विकसित तेलंगाना के लिए...400 पार ! तीसरी सबसे बड़ी इकोनोमी के लिए...400 पार ! गरीब की की उन्नति के लिए...400 पार ! किसान कल्याण के लिए के लिए...400 पार ! युवाओं को नए अवसर के लिए...400 पार ! महिला सशक्तिकरण के लिए...400 पार ! मजबूत भारत के लिए…400 पार ! आत्मनिर्भर भारत के लिए ...400 पार ! समृद्ध भारत के लिए ...400 पार ! नालगु वंदलु दाटाली, बीजेपी-कि वोटु वेय्याली॥

साथियों,
तेलंगाना की ये धरती…भारत माता की...। देखिए…मेरा कितना सौभाग्य है, मेरे सामने शक्ति स्वरूपा एक बेटी शक्ति का रूप धारण करके मुझे आशीर्वाद देने आई है। उधर भी एक बेटी देखिए, शक्ति स्वरूपा बनके, मुझे आशीर्वाद देने आई है। और इधर देखिए इतनी माताएं-बहनें शक्ति स्वरूपा आज मोदी को आशीर्वाद दे रही हैं। अभी कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी और चुनाव घोषित होने के बाद इंडी आलंयस की ये पहली और उनके लिए ये सबसे महत्वपूर्ण रैली थी, उस रैली में उन्होंने अपना घोषणापत्र जाहिर किया। और उनके पहले घोषणापत्र का एलान क्या है। मुंबई के शिवाजी मैदान में जो छत्रपति शिवाजी महाराज कहते थे…जब एक औरत को उठाकर लाया तो उन्होंने कहा, काश! अगर तुम मेरी मां होती मैं भी तेरे जैसा सुंदर होता। ऐसा शिवाजी पार्क जहां से इंडी अलायंस ने अपना घोषणापत्र जाहिर किया और उन्होंने कहा है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है। हर बेटी शक्ति का रूप है। और मेरी माताओं-बहनों की तरफ, माताओं-बहनों आपको मैं शक्ति के रूप में पूजा करता हूं। मैं भारत मां का पुजारी हूं। मैं आप शक्ति स्वरूपा सब मां-बहन-बेटियों का भी पुजारी हूं। और जिन्होंने कल शिवाजी पार्क में, इंडी अलायंस ने अपना घोषणापत्र शक्ति को खत्म करने के लिए किया है, मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। जीवन खपा दूंगा। क्या भारत की धरती पर कोई शक्ति के विनाश की बात कर सकता है क्या? क्या शक्ति का विनाश उन्हें मंजूर है। हम सब शक्ति की आराधना करते हैं कि नहीं करते हैं? पूरा हिंदुस्तान शक्ति की आराधना करता है कि नहीं करता है? अरे, हमने तो चंद्रयान की सफलता को भी किसको समर्पित किया...। चंद्रयान की सफलता को भी, जहां चंद्रयान ने लैंड किया हमने उस सफलता को भी शिव शक्ति नाम देकर शिव शक्ति को समर्पित किया है। और ये लोग शक्ति के विनाश का बिगुल फूंक रहे हैं। माताएं-बहनें शक्ति स्वरूपा आप हैं। क्या ऐसे लोगों को शक्ति के विनाश का मौका देंगे क्या? मौका देंगे क्या? शक्ति का विनाश करने वालों का विनाश होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? शक्ति स्वरूपा माताओं की रक्षा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? शक्ति के संस्कार की रक्षा होनी चाहिए नहीं होनी चाहिए? और इसलिए भाइयों-बहनों इंडी अलायंस ने कल अपनी घोषणा जाहिर कर दी है, घोषणापत्र उनका जाहिर हो गया है और इसलिए लड़ाई एक तरफ शक्ति के विनाश करने वाले लोग हैं दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को जाएगा। कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इसका मुकाबला 4 जून को हो जाएगा।

साथियों,
तेलंगाना की ये धरती कोई साधारण धरती नहीं है। ये वो धरती है, जिसने अंग्रेजों से संघर्ष किया, जो रजाकारों के अत्याचारों से लड़ाई लड़े। इस धरती ने देश की अखंडता और सम्मान के लिए संघर्ष किया। बावजूद इसके, आज़ादी के बाद तेलंगाना को कांग्रेस के सियासी षडयंत्रों को सहना पड़ा। एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर, वो BRS है जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा। और अब, कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM स्टेट बना लिया है। तेलंगाना से लूटा गया ये पैसा दिल्ली तक जाता है, वहां परिवारवादी लोगों की तिजोरी में पहुंचता है। फिर इसी पैसे का इस्तेमाल देश में झूठ और बंटवारे की साजिशों की फंडिंग के लिए होता है। और तेलंगाना के लोग जानते हैं, एक घोटालेबाज, दूसरे घोटालेबाज पर कभी कार्रवाई नहीं कर सकता। इसीलिए, जो कांग्रेस पार्टी, चुनाव के समय BRS पर घोटालों का आरोप लगाती थी, आज वही कांग्रेस BRS की फाइलों पर हाथ धरकर बैठ गई है।

साथियों,
BRS और कांग्रेस की मिलीभगत कितनी जबरदस्त है, ये भी आज तेलंगाना के लोग देख रहे हैं। आज BRS के घोटालों पर कांग्रेस की बोलती बंद हो गई है। कालेश्वरम स्कैम के अरबों रुपये कहां चले गए, कांग्रेस में कोई इसका जवाब नहीं मांग रहा है। और कांग्रेस जो सैकड़ों वादे करके सरकार में आई थी, वो क्यों पूरे नहीं हो रहे, BRS में कोई ये सवाल नहीं पूछता है। दोनों एक-दूसरे को बचा रहे हैं। दोनों एक दूसरे की जमकर मदद कर रहे हैं। और सबकुछ परदे के पीछे कर रहे हैं। और, जब दोनों पार्टियों के स्कैम की जांच होती है तो दोनों मिलकर के क्या करते हैं, एक ही काम… मोदी को गाली…मोदी को गाली….मोदी को गाली…। यही करते हैं न? दिन रात मोदी-मोदी के सिवाय कुछ करते हैं क्या ये लोग? इनके मुंह से कभी भारत माता की जय सुना क्या? मोदी को सौ बार बोलते हैं। मां भारत को एक बार भी याद नहीं करते हैं। लेकिन तेलंगाना के मेरे साथियों, BRS और कांग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फ़ायर कर लें, इनकी एक-एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी, तेलंगाना के लोगों को गारंटी देता है कि तेलंगाना को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है। इदि मोदी गैरंटी।

साथियों,
परिवारवादी पार्टियां, परिवारवाद में डूबे ये लोग केवल देश को लूटने के लिए राजनीति में आए हैं। ये लोग कभी देश का, किसी राज्य का भला नहीं कर सकते। आप परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिये, देश में जितने भी बड़े घोटाले हुये हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी। आप जरा सोचना, ये मीडिया के मित्रों को भी मैं जरा होमवर्क देकर जाता हूं कि आप सोचिए, देश में लाखों करोड़ का 2G स्पेक्ट्रम घोटाला हुआ। किसका नाम आया? दिल्ली दरबार का संरक्षण और डीएमके परिवार की करतूत! देश में नेशनल हेराल्ड घोटाला हुआ। किसका नाम आया?कांग्रेस का सबसे बड़ा परिवार जो कांग्रेस पार्टी को चलाता है। उनका नाम आया। देश में बोफोर्स स्कैम भी हुआ था। किसका नाम आया था? इसी परिवार का। बिहार में इतना बड़ा चारा घोटाला हुआ। कौन अपराधी साबित हुआ? बिहार में ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला हुआ। किसका नाम आया? आरजेडी चलाने वाले उसी परिवार के लोगों का। इसी परिवारवादी भ्रष्टाचार का शिकार हमारा तेलंगाना भी हुआ है। परिवारवादी BRS ने प्रदेश में कालेश्वरम घोटाला किया है, दिल्ली में हुए ‘लिकर स्कैम’ में भी कट-कमीशन खा लिया। इसलिए कांग्रेस हो या BRS- इनसे जितना बचेंगे उनको जितना दूर रखेंगे वही इसकी दवाई है। इसलिए 13 मई को आपको वोटिंग के दिन याद रखना है- BJP को जिताना है, बीजेपी को जिताना है। बीजेपी को जिताना है। बीजेपी को जिताना है। बीजेपी को जिताना है। आप तेलंगाना में बीजेपी को जितनी ज्यादा सीटें देंगे, उतनी ही मेरी ऊर्जा बढ़ेगी। और ये जो शक्ति स्वरूपा का विनाश करने निकले हैं न, उनकी रक्षा करने के लिए मुझे ताकत चाहिए अब। मैं विकसित भारत के लिए और ज्यादा परिश्रम करुंगा। आपको भरोसा है न। मैं परिश्रम करूंगा इस बात पे भरोसा है न। क्या कभी मैंने मेहनत करने में कमी रखी है क्या? खुद को खपाउंगा, और कुर्सी की परवाह किए बिना आपकी भलाई के लिए जो जरूरी है वो निर्णय करूंगा।

साथियों,
हमारा विज़न है- विकसित तेलंगाना से विकसित भारत का निर्माण! बीते 10 वर्षों की एक बड़ी उपलब्धि है कि हमने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। हमने इसके लिए योजनाएं बनाईं। हमने ईमानदारी से हर योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया। हमने देश भर में गरीब परिवारों को 4 करोड़ से ज्यादा पीएम आवास बनाकर दिये। हमने 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचाया। हमने देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा। आज 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है। पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

साथियों,
हमारी सरकार ने इन सभी योजनाओं का लाभ तेलंगाना की जनता तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया है। हमने तेलंगाना की माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के 11 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए। हम तेलंगाना के 30 लाख किसानों को हर साल किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये भेज रहे हैं। तेलंगाना में आयुष्मान भारत योजना से 80 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है। आज भी BJP सरकार तेलंगाना के 2 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन की व्यवस्था कर रही है। अगर यहां तेलंगाना में BJP की सरकार होती तो हम तेलंगाना को और आगे ले जाने में हमें सुविधा रहती है क्योंकि हम जनता को साथ लेकर चलते। साथियों, पिछले दिनों विधानसभा के चुनाव में आपने BRS के प्रति जो गुस्सा था किसी भी हालत में आप BRS को खतम करना चाहते थे, आपने वो काम कर दिया। ये चुनाव दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार को लाने का चुनाव है।

साथियों,
हमने सिर्फ 10 साल में भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। हमने ये भी सुनिश्चित किया है कि इस प्रगति में हमारा किसान, हमारा श्रमिक वर्ग भी पीछे न रहे। इसीलिए, हमने पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शुरू कीं। हमने किसान की आर्थिक ताकत को बढ़ाया, और साथ ही उस पर फर्टिलाइजर के बढ़ते दामों का बोझ भी नहीं आने दिया। हमने किसान की आय बढ़ाने के लिए फसलों की MSP बढ़ाई। आज इन प्रयासों का लाभ तेलंगाना के किसानों को मिल रहा है। 2014 में धान की जो MSP 1300 रुपए थी, वो आज 2200 रुपए है। हमने अकेले तेलंगाना के किसानों से 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए की धान की खरीद की है। ये क्षेत्र हल्दी के किसानों का भी क्षेत्र है। कांग्रेस-BRS ने कभी उनकी भी चिंता नहीं की। हमने टर्मरिक किसानों के लिए ‘टर्मरिक बोर्ड’ का गठन किया। 2014 में हल्दी की जो कीमत 6 हजार से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल थी, आज उसके 20 हजार रुपए तक मिल रहे हैं। गन्ना किसानों के लिए भी हमने प्रति क्विंटल मूल्य बढ़ाकर 340 रुपए कर दिया है। यहां की राज्य सरकारों का आलम ये है कि, वो अभी तक बंद पड़ी निज़ाम शुगर फ़ैक्टरी को शुरू नहीं कर पाये हैं। लेकिन, हमने करीब 6400 करोड़ रुपए खर्च करके रामागुंडम फर्टिलाइज़र फ़ैक्टरी फिर से शुरू कर दी है। इस फ़ैक्टरी में आज 75 हजार टन यूरिया बन रहा है। इससे किसानों का फायदा तो हो ही रहा है, युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। अब अगले 5 वर्षों में हमें किसानों को समृद्धि की नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

साथियों,
पहले देश में विकास से जुड़े वायदों को सबसे बड़ा चुनावी झूठ माना जाता था। लेकिन, इन 10 वर्षों में विकास भारत की सबसे बड़ी पहचान बनकर उभरा है। आज भारत के आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। इन 10 वर्षों में हमने तेलंगाना के इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व काम किया है। हमारे तेलगू भाषी लोग दुनिया के हर देश में मिलेंगे। अच्छी पोजिशन में मिलेंगे। मेहनत करने वाले मिलेंगे। और आप पूछिए, जो भी तेलगू भाषी दुनिया में रहता है उसको पूछिए आज दुनिया में उसका सम्मान है कि नहीं है। वो सीना तान करके कहेगा, मैं जहां भी जाता हूं हिंदुस्तान का गौरव होता है। हमने यहां करीब 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके नेशनल हाईवेज बनवाए हैं। 2014 तक तेलंगाना में सिर्फ 2500 किलोमीटर नेशनल हाइवेज़ बने थे। जरा आंकड़ा याद रखिए, 2014 के पहले, यानि देश आजाद हुआ तब से लेकर के 75 साल 70 साल जो भी है समय, सिर्फ 2500 किलोमीटर। ये उनका काम देखिए और ये मोदी का कमाल देखिए। हमने केवल 10 वर्षों में 2000 किलोमीटर नेशनल हाइवेज़ बना दिए हैं। करीमनगर से वारंगल के बीच ढाई हजार करोड़ रुपए के फोर लेन प्रोजेक्ट जैसे विकास के काम यहां हुए हैं। हम तेलंगाना के रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बना रहे हैं, यहां वंदे भारत की कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं।

साथियों,
आने वाले 2 जून को तेलंगाना के जन्म के 10 साल पूरे होंगे। इसलिए, 4 जून को नतीजों के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी, वो देश के साथ ही तेलंगाना के अगले दशक का भाग्य बनाएगी। इसलिए अगले 5 वर्ष तेलंगाना के लिए बहुत अहम हैं। अगले 5 वर्षों में हम तेलंगाना के हाइवेज़ और एक्सप्रेसवेज़ नेटवर्क को और आधुनिक बनाना चाहते हैं। अगले 5 वर्षों में हम यहां के रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर को बेहतरीन बनाएंगे। अगले 5 वर्षों में हमें डिजिटल इंडिया का विस्तार गांव-गांव तक करना है। अगले 5 वर्षों में हमें ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों नए गोदाम बनाने हैं ताकि किसानों को लाभ हो। अगले 5 वर्षों में हमें घरों पर ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल लगवाने हैं ताकि बिजली बिल जीरो हो जाए। और इस सबमें तेलंगाना और तेलंगाना के प्रतिभाशाली युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका होगी। ये 18वीं लोकसभा का चुनाव है। 18 साल के ऊपर के हर युवा को विकसित भारत के लिए वोट करना है, विकसित तेलंगाना के लिए वोट करना है। और, ये तब होगा, जब आप इस चुनाव में कमल के निशान पर BJP को अपना आशीर्वाद दें। इस चुनाव में निजामाबाद से भाई अरविंद धर्मपुरी गारू, करीमनगर से बंडी संजय कुमार गारू और पेद्दापल्ले से ‘मेरे भाई’ गोमासा श्रीनिवास गारू को भारी मतों से इनको विजयी बनाना है। आशीर्वाद मिलेंगे आपके। हर पोलिंग बूथ पे जिताएंगे? हर पोलिंग बूथ में जाएंगे?

और मैं आपको एक और बात बताऊंगा। अभी किशन रेड्डी ने इसके बारे में विस्तार से बताया। अब देखिए मैंने एक हिम्मत की है। अब वो हिम्मत तो मेरी तब काम आएगी, जब आप मेरी मदद करेंगे। करेंगे मदद? देखिए मैंने मेहनत की है, हिम्मत भी की है। लेकिन आपकी मदद के बिना कुछ होना नहीं है, करेंगे मदद? देखिए मैंने एक काम किया है। टेक्नोल़ॉजी की मदद से मैं अब तेलगू में आपसे बात करना चाहता हूं। 100 परसेंट तो नहीं हो सकता लेकिन 80-90 परसेंट तो हो जाएगा, लेकिन इसके लिए आपको एक काम करना पड़ेगा। करेंगे? आप अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया में जो एक्स होता है न एक्स। एक्स साइट होती है, वहां जाकर के नमो इन तेलगू हैंडल पर जाइए, तो वहां आपका ये सेवक तेलगू में बात करेगा। अच्छा मेरा एक और काम करेंगे आप। पहले वाला तो करेंगे न। सब बताइए करेंगे न। जरा हाथ ऊपर करके बताइए करेंगे न। अच्छा दूसरा एक काम करोगे, अभी मैंने ये हिम्मत की है, शुरुआत की है। अगर आप उसको सुनकर के उसमें क्या-क्या गलतियां रह गई है। उसमें क्या-क्या कमी रह गई है। क्या मुझे बताएंगे क्या? आप मेरे टीचर। काम करेंगे न। मुझे सिखाएंगे तेलगू? तो मुझे आपकी मदद चाहिए। मैं तेलगू में आपलोगों से लगातार बात करना चाहता हूं। और इसीलिए मैंने टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। मैं चाहता हूं आप ही नहीं, पूरा तेलंगाना मोदी को तेलगू में सुने। और आप जब मोबाइल पर जाकर, एक्स पर जाकर के नमो इन तेलगू डाउनलोड करोगे, फिर आप किसी को भी कह सकते हैं, ए गड़बड़ मत कर, मोदी मेरी जेब में है। ऐसा कह सकते हैं न। देखिए, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मुझे अपनी बात पहुंचानी है, उनकी भाषा में पहुंचाने का मैं प्रयास करूंगा। लेकिन उसके लिए तेलंगाना के हर मोबाइल फोन पर मोदी होना चाहिए। मोदी इन तेलगू होना चाहिए। और मैं आपको गारंटी देने आया हूं। मैं आपको विकसित तेलंगाना की गारंटी देता हूं। मुझे विश्वास है, आप भी मुझे इस बार तेलंगाना में बीजेपी का परचम लहराने की गारंटी देंगे। देंगे न? आप भी मुझे गारंटी देंगे न? देखिए आपकी गारंटी के लिए आप अपने मोबाइल फ्लैश चालू कीजिए। आपके मोबाइल फ्लैश लाइट बनाइए। ये मुझे गारंटी देनी है आपको। आपके मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट…हर किसी के मोबाइल की फ्लैश लाइट जलनी चाहिए। ये आपकी गारंटी है मुझे। ये आपकी गारंटी है मुझे। ये मेरे तेलंगाना के बहनों-भाइयों की गारंटी है।

मेरे साथ बोलिए…भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।
बहुत-बहुत धन्यवाद!

Explore More
شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن

Popular Speeches

شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن
 PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs

Media Coverage

PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Uttar Pradesh has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM Modi in Jewar
March 28, 2026
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future: PM
UP has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM
Airports are not just basic facilities in any country, they give wings to progress: PM
Our government is making unprecedented investments in modern infrastructure to build a Viksit Bharat: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

उद्धघाटन हो गया? उद्धघाटन हो गया? नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ वो पर्दा हटाया है, लेकिन मैं आज चाहता हूं इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन यहां जो भी उपस्थित हैं, आप सब करें, और इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिये, अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाईट कीजिए और आपका इसका उद्धघाटन कर रहे हैं। आप दीया जलाकर के यहां उपस्थित हर व्यक्ति, आज इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन कर रहा है। ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरूषार्थ है और इसलिए इसका उद्धघाटन भी आपके हाथों से हो रहा है, आप अपने भारत माता की जय बोलकर के, हाथ ऊपर करके, फ्लैश लाईट पूरी तरह से दिखाइये। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। बहुत-बहुत धन्यवाद। अब उद्धघाटन हो गया।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्री राममोहन नायडू जी, पंकज चौधरी जी, ज्यूरिक एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर जी, अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक, अन्य महानुभाव और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।

मैं देख रहा हूं, आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है, सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं, उत्साह से भरे युवा हैं, जोश से भरे हुए युवा हैं, क्योंकि इन युवाओं को पता है, ये जो काम हो रहा है ना, ये नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाले राज्यों में से एक हो गया है। और आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। एक तो ये है कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करने का सौभाग्य आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्धघाटन का सौभाग्य भी मुझे दिया, लेकिन मैंने उस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों से उद्धघाटन करवा दिया। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उसकी पहचान के साथ, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

साथियों,

नोएडा का ये एयरपोर्ट, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिन्दुस्तान को और उत्तर प्रदेश को तो होना ही होना है। ये एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों, यहां के नौजवानों के लिए, अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही, ये विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। मैं उत्तर प्रदेश को, विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज का ये कार्यक्रम, भारत के नए मिज़ाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल-डीज़ल-गैस, खाद, ऐसी कई ज़रूरी चीज़ों का चारो तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है, प्रयास कर रहा है। और हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है, देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत तो बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, ये जहां युद्ध चल रह है ना, इस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर, इस संकट का बोझ न पड़े।

साथियों,

संकट के इस समय में भी, भारत ने अपने तेज़ विकास को निरंतर जारी रखा है। मैं सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही बात करुं, तो पिछले कुछ सप्ताह में ही, ये चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। इन कुछ ही सप्ताह में, इस दौरान नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ, इसी कालखड में देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो-भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया, और इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सबके हाथों से उद्धघाटन भी हो गया।

साथियों,

ये सारे प्रोजेक्ट्स, यूपी के विकास के लिए, डबल इंजन सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण हैं। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल, तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है। और ये हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। और आपने अभी वीडियो में देखा, ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

साथियों,

जेवर का ये एयरपोर्ट, डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। अब आप सोचिये, इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने 2003 में ही फाइल में मंजूरी दे दी थी। 2003 में, आपमें से बहुत होंगे जिसका जन्म नहीं हुआ होगा, बहुत वो लोग होंगे जो उस समय 25-30 साल के 35 साल के हुए होंगे और आज रिटायर भी हो गए, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरु के दो-तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी, दिल्ली में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरु भी हो गया है।

साथियों,

एयरपोर्ट के अलावा ये क्षेत्र देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर्स का भी हब बन रहा है। ये फ्रेट कॉरिडोर मालगाड़ियों के लिए बिछाई गई स्पेशल पटरियां हैं। इससे उत्तर भारत की बंगाल और गुजरात के समंदर से कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। और दादरी वो स्थान है जहां ये दोनों कॉरिडोर्स आपस में मिलते हैं। यानी यहां किसान जो उगाते हैं, यहां उद्योग जो कुछ बनाते हैं, वो जमीन से, हवाई मार्ग से, दुनिया के कोने-कोने तक तेज़ी से जा पाएगा। ऐसी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के कारण, यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण बन रहा है।

साथियों,

जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वो उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की, कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अर्से तक सेवा करने का मौका देगा। अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये पूरा क्षेत्र, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।

साथियों,

इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में, खेती-किसानी का बहुत महत्व है। मैं आज उन मेरे किसान भाई-बहनों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी जमीनें दी है। उन किसानों के लिए जोरदार तालियां बजाइये दोस्तों, मेरे किसान भाई-बहनों के लिए जोरदार तालियां बजाइये। मेरे किसान भाई-बहन, आपके इस योगदान से ही, इस पूरे क्षेत्र में विकास का एक नया दौर शुरु होने जा रहा है। आधुनिक कनेक्टिविटी का जो विस्तार यहां हो रहा है, उससे पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को और बल मिलेगा। अब यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाज़ारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे।

साथियों,

यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल, कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। अगर इथेनॉल का उत्पादन ना बढ़ता, पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिंग ना बढ़ती, तो देश को हर वर्ष साढ़े चार करोड़ बैरल, साढ़े चार करोड़ बैरल यानी लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को इस संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है।

साथियों,

इथेनॉल से देश को तो फायदा हुआ ही है, किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ हुआ है। इससे करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची है। यानी इथेनॉल न बनाते तो ये पैसा विदेश जाना जय था। बीते वर्षों में इतना सारा पैसा, देश के किसानों को मिला है, गन्ना किसानों को मिला है।

साथियों,

यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के वो दिन भी देखे हैं, जब कई-कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

साथियों,

किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होता। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले, देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से अधिक एयरपोर्ट्स देश में हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले जो सरकारें रही हैं, वे मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए ही होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार ने, सामान्य भारतीय के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों के नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर सत्रह कर दी है।

साथियों,

भाजपा सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि एयरपोर्ट भी बने और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे। इसलिए, हमने उड़ान योजना शुरु की थी। इस स्कीम के कारण, बीते कुछ सालों में एक करोड़ साठ लाख से अधिक देशवासियों ने उड़ान योजना से टिकट लेकर सस्ती दरों पर हवाई यात्रा की है। और मैं आपको एक और जानकारी देना चाहता हूं। हाल में ही केंद्र सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है। इसके लिए लगभग 29 हज़ार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। आने वाले वर्षों में इसके तहत, छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।

साथियों,

भारत का एविएशन सेक्टर, बहुत तेज़ से गति और विकास कर रहा है। जैसे-जैसे भारत में नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, वैसे-वैसे नए हवाई जहाज़ों की ज़रूरत भी बढ़ती जा रही है। इसलिए देश की अलग-अलग एयरलाइन्स ने सैकड़ों नए जहाजों के ऑर्डर दिए हैं। ये जो नई सुविधाएं हैं, नए जहाज आ रहे हैं, इनको उड़ाने वाले, इनमें सर्विस देने वाले, मेंटनेस से जुड़े, ऐसे हर काम के लिए बहुत बड़ी संख्या में वर्कफोर्स की ज़रूरत रहेगी। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इसलिए हमारी सरकार, एविएशन सेक्टर में ट्रेनिंग की सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है।

साथियों,

आप जब अपनी कोई गाड़ी खरीदते हैं, तो ये जरूर देखते हैं कि उस गाड़ी बनाने वाली कंपनी का सर्विसिंग सेंटर आसपास है या नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे देश में हवाई जहाजों की सर्विसिंग, यानी उनके मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल की पुख्ता व्यवस्थाएं ही नहीं थीं। भारत के 85 एयरपोर्ट, 85 परसेंट हवाई जहाजों को आज भी मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल यानी MRO के लिए, इस काम के लिए विदेश भेजना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने ठाना है कि MRO सेक्टर में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अब भारत में ही, बहुत बड़े पैमाने पर MRO सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आज यहां जेवर में भी MRO सुविधा का शिलान्यास हुआ है। ये सुविधा जब तैयार हो जाएगी, तो ये देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी। इससे देश को कमाई भी होगी, हमारा पैसा भी देश में ही रहेगा, और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।

साथियों,

आज हमारी सरकार की प्राथमिकता देश के नागरिकों की सुविधा है। देश के नागरिक का समय बचे और उसकी जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, ये हमारा लक्ष्य है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का इसी भाव से ही विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल, इसका कितना फायदा हो रहा है, ये भी हम सब देख रहे हें। अभी तक नमो भारत, ढाई करोड़ से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। दिल्ली-मेरठ के जिस सफर में पहले घंटों लग जाते थे, अब वो सफर मिनटों में ही पूरा हो रहा है।

साथियों,

विकसित भारत के विकसित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुणा से अधिक बढ़ाया गया है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खर्च किए गए हैं, एक लाख किलोमीटर से अधिक के हाईवे का निर्माण किया गया है। 2014 तक रेलवे में सिर्फ 20 हजार किलोमीटर रूट का बिजलीकरण हुआ था। जबकि 2014 के बाद से 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक का बिजलीकरण किया गया है। आज ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। आज कश्मीर घाटी हो या नॉर्थ ईस्ट की राजधानियां, ये पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ रही हैं। पोर्ट यानी बंदरगाहों की क्षमता, बीते दशक में दोगुने से अधिक हुई है। देश में नदी जलमार्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से काम कर रहा है।

साथियों,

विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत ज़रूरी है। ये आवश्यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करे, और वैश्विक संकटों का एकजुट होकर सामना करें। अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों का सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से भी लंबी चर्चा हुई है और बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी जनता-जनार्दन से फिर कहूंगा, मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा। हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, मिल जुलकर के, इस संकट का सामना करना है। ये पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। मैं यूपी के, देश के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं, विनती पूर्वक कहना चाहता हूं, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। जो भारतीयों के हक में है, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाज़ी करने वाले, राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के महासंकट के दौरान भी, कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, वैक्सीन को लेकर झूठ बोले, ताकि सरकार का काम मुश्किल हो, देश को नुकसान हो। परिणाम क्या हुआ? जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया, ठुकरा दिया। मुझे पूरा भरोसा है, कि देश के सभी राजनीतिक दल भी इससे सबक सीखेंगे और देश के एकजुट प्रयासों को वो बल देंगे, ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ, एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को इस शानदार एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

बहुत-बहुत धन्यवाद।