Bihar has replaced the outdated ‘M-Y formula’ of some parties with a positive and aspirational formula of ‘Mahila and Youth’: PM Modi after NDA’s sweeping victory
This resounding victory reflects the unshakeable trust of Bihar’s citizens who have created a storm with their verdict: PM Modi on NDA’s win in Bihar
Congress today has turned into the Muslim League–Maoist Congress (MMC): PM Modi
Congress has now become a liability, a political parasite that feeds on the vote bank of its partners to regain relevance: PM Modi warns against the opposition
Bihar has defeated lies and upheld the truth: PM Modi from BJP HQ

भारत माता की जय !

भारत माता की जय !

भारत माता की जय !

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी, राजनाथ सिंह जी, अमित भाई, अन्य सभी वरिष्ठ महानुभाव और देश के कोने-कोने में टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ जुड़े हुए सभी देशप्रेमी नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों। जय छठी मैया, जय छठी मैया, जय छठी मैया। ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर-घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। और मुझे खुशी हुई कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम NDA के लोग, हम तो जनता-जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं। और हम तो जनता-जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हुए हैं। इसलिए पूरे बिहार ने आज बता दिया है, फिर एक बार एनडीए सरकार। और मैंने चुनाव में बार-बार कहा था और बिहार के चुनाव में जब मैं जंगल राज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग कभी विरोध नहीं करते थे। लेकिन कांग्रेस वालों को बहुत चुभता था। और बहुत-बहुत मोदी क्या बोल रहे हैं? ऐसा क्या बोल रहे हैं? लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं। मैं कहूंगा अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार। अब वापस नहीं आएगी। अब वापस नहीं आएगी। अब वापस नहीं आएगी।

साथियों,

बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं, मैं बिहार की जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। अब आज की ये विजय हमें संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाएं।

साथियों,

एक पुरानी कहावत है। लोहा, लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला M.Y माय फार्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक M.Y माय फार्मूला दिया है। और ये है- महिला और यूथ। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है। और इसमें हर धर्म, हर जाति के युवा हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक माय फार्मूले को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं बिहार की बहनों-बेटियों को नमन करता हूं। मैं बिहार के किसानों, श्रमिकों, दुकानदारों, पशुपालकों-मछलीपालकों सभी को नमन करता हूं।

साथियों,

मैं NDA की पूरी टीम को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी, सम्राट चौधरी जी, विजय कुमार सिन्हा जी ने भी लगातार मेहनत की। हमारे जीतन राम मांझी जी, कुशवाहा जी, चिराग जी ने बहुत बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है। NDA के कार्यकर्ताओं ने भी बूथ लेवल पर तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया है। मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। आपने बिहार के हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की, एनडीए की झोली को एक शानदार विजय से भर दिया है। मैं जम्मू कश्मीर के नगरोटा के लोगों का और उड़ीसा में नुआपड़ा की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने उपचुनावों में भाजपा की जीत पक्की की है। साथियों, आज सिर्फ, NDA की विजय ही नहीं हुई है। ये लोकतंत्र की भी विजय है। भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय है। इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ सालों से लगातार भारी मतदान होना वंचितों, शोषितों द्वारा ज्यादा से ज्यादा मतदान करना, ये चुनाव आयोग की बहुत बड़ी सिद्धि है।

साथियों,

ये वही बिहार है जहां पहले माओवादी आतंक हावी था। जहां पर नक्सल प्रभावित इलाकों में 3 बजे तक वोटिंग खत्म हो जाती थी। ये बहुत कम लोगों को पता होगा। बाकी स्थान पर पूरा समय मतदान होता था। लेकिन उस क्षेत्र में 3 बजे के बाद मतदान कराना भी मुश्किल होता था। लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार में बिना किसी डर के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव की तरह वोट दिया है। बिहार में जब जंगल राज था तब क्या-क्या होता था यह भी आप जानते हैं। सरेआम मतदान केंद्रों पर हिंसा होती थी। मतपेटियां लूटी जाती थी। आज वही बिहार रिकॉर्ड मतदान कर रहा है। शांतिपूर्ण मतदान कर रहा है। हर किसी का मत दर्ज हुआ। हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है। साथियों, री-पोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में कोई चुनाव ऐसा नहीं रहता था, जहां री-पोल नहीं होता था। जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर री-पोलिंग हुई थी। 1995 में डेढ़ हज़ार से ज्यादा पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब डेढ़ हज़ार जगहों पर फिर से चुनाव कराना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया वैसे-वैसे स्थितियां ठीक होती गईं। और इस बार दो चरणों के इस चुनाव में कहीं पर भी री-पोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षा बल, बिहार के जागरूक मतदाता सभी का आज अभिनंदन करता हूं। देश को आप सभी पर गर्व है। ये मैं गर्व से कहना चाहता हूं।

साथियों,

बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से ले रहा है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है। और मैं मानता हूं कि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का उसकी अहमियत होती है, उसका हक होता है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़े, शत-प्रतिशत योगदान दें ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके।

साथियों,

बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है। झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। साथियों, भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है, जहां हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलते हैं। जहां अब तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं, इसकी जगह संतुष्टिकरण ने ले ली है, संतुष्टिकरण का सबसे बड़ा मान है। भारत के लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज़ विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं।

साथियों,

नई सरकार के साथ, एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ आगे बढ़ रहा है। बिहार ने ये सुनिश्चित किया है, बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की ये जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने सालों तक आरजेडी के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज वो रेड कॉरिडोर, आतंक के वो दिन इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अब ये यात्रा रुकने वाली नहीं है। साथियों, आज के ये परिणाम उन विकास विरोधियों को भी बिहार का जवाब है, जो कहते थे और बेशर्मी से कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे और हाइवे नहीं चाहिए, जो कहते थे कि बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए, जो कहते थे कि बिहार में ट्रेन, एयरपोर्ट की क्या जरूरत है? आज के ये परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है।

साथियों,

भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक, देश पर शासन किया, उन लोगों ने हमेशा बिहार की एक झूठी छवि बनाई। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया, इन लोगों ने ना बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया, ना बिहार की परंपरा और संस्कृति का आदर किया, और ना यहां के लोगों की इज्जत की। आप खुद सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे? और इनकी हेकड़ी देखिए, साथियों, छठी मैया से कांग्रेस-आरजेडी ने आज तक माफी नहीं मांगी है। बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे। साथियों, बिहार की आन-बान-शान ये हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य ये है कि पूरा देश, पूरी दुनिया इसके महत्व से इस संस्कृति से जुड़ सके। आपने भी इस बार देखा है कि जब इस बार छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंजे तो हर कोई इस पावन पर्व में सम्मिलित होता दिखा।

साथियों,

पिछले वर्ष, देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया था। 60 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला। ये देश के विश्वास का, देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था। और लोकसभा चुनाव के बाद, देश के कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने जय जवान, जय किसान की भावना को आगे बढ़ाया उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्यभूमि महाराष्ट्र में, हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। हम 25 वर्षों के बाद, देश की राजधानी में बहुमत से जीते और आज बिहार में, जहां इतनी बड़ी जनसंख्या ग्रामीण हिस्सों में बसती है। हम वहां इतनी बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं।

साथियों,

देश के हर हिस्से में, हर परंपरा में लोग एनडीए को, एक विश्वास और उम्मीद के साथ देख रहे हैं। देश के महानगरों से, देश के ग्रामीण इलाकों तक देश के फाइनेंशियल सेंटर्स से टियर टू और टियर थ्री शहरों तक देश की नारीशक्ति से देश के फर्स्ट टाइम वोटर्स तक हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय, हर क्षेत्र ने एनडीए को अपना विश्वास, अपना आशीर्वाद दिया है और लगातार अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। साथियों, भाजपा की, NDA की सरकारों को 20-20 साल बाद भी अगर जनता फिर से चुन रही है तो ये देश में प्रो-पीपल, प्रो-गवर्नेंस, प्रो-डवलपमेंट राजनीति की स्थापना है। ये भारत की राजनीति का नया आधार है। और इसी प्रो-पीपल, प्रो-गवर्नेंस, प्रो-डवलपमेंट आधार पर चलते हुए हम बिहार को विकसित बनाएंगे, देश को विकसित बनाएंगे।

साथियों,

जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया उस पर देश की जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस देश के अनेक राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में भी करीब चार दशक और पश्चिम बंगाल में करीब पांच दशक से कांग्रेस की सरकार नहीं लौटी है। साथियों, पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आज ही के दिन सिर्फ एक चुनाव में हमारे जितने विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक नहीं जीत पाई है। साथियों, कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव पॉलिटिक्स हो गया है। कभी चौकीदार चोर है का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, हर इंस्टीट्यूशन को अटैक करना, कभी EVM पर सवाल, कभी चुनाव आयोग को गाली, कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत झूठा आरोप, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, देश के बजाय, देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना, कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं है। सच्चाई ये है कि आज कांग्रेस...और मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूं... आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस यानि MMC बन गई है। ये कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस है, ये MMC है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। और इसलिए अब कांग्रेस के भीतर भी एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। ये जो कांग्रेस के नामदार हैं, ये जिस रास्ते पर कांग्रेस को लेकर चल रहे हैं, इसके प्रति घोर निराशा, घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे तो आशंका है, हो सकता है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। और साथियों, कांग्रेस के जो सहयोगी दल हैं वो भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी नेगेटिव पॉलिटिक्स में सबको एकसाथ डुबो रही है। इसलिए ही तो मैंने बिहार चुनाव के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर, बिहार चुनाव में खुद डूबने और दूसरों को डुबोने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथियों, मैंने पहले भी इसी मंच से कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था। मैंने कहा था कि कांग्रेस एक liability है, कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है जो अपने सहयोगियों के वोटबैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत उसके सहयोगियों को भी है। आज बिहार में आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है। और जैसे मैंने बिहार चुनाव के समय कहा था। बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आने वाला है।

साथियों,

आज की ये विजय, एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर ज़िम्मेदारी और बढ़ा दी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ, आने वाले पाँच साल, बिहार और तेज़ गति से आगे बढ़ेगा। बिहार में नए उद्योग लगेंगे। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिले, इसके लिए लगातार काम किया जाएगा। बिहार में निवेश आएगा, ये निवेश और ज्यादा नौकरियां लाएगा। बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा। दुनिया को बिहार का नया सामर्थ्य दिखेगा। बिहार में हमारे तीर्थों का, आस्था के स्थानों का, हमारी ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा। साथियों, मैं आज देश और दुनियाभर के निवेशकों से भी कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत लिए तैयार है। मैं देश और दुनिया में बसी बिहार की संतानों से भी कहूंगा, ये बिहार में निवेश करने का सबसे उपयुक्त समय है। साथियों, आज मैं बिहार की एक-एक मां, एक-एक युवा, एक-एक किसान, एक-एक गरीब परिवार को कहना चाहता हूँ। आपका भरोसा, ये मेरा प्रण है। आपकी आशा, मेरा संकल्प है। और मेरे नौजवान साथियों, आपकी आकांक्षा, ये मेरी प्रेरणा है। हम मिलकर एक ऐसा बिहार बनाएँगे, जो समृद्ध होगा, विकसित होगा। साथियों, भाजपा की ताकत भाजपा का कार्यकर्ता है। जब भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता। आज भाजपा की हर सफलता का आधार उसका कार्यकर्ता ही है। और अब आज की इस विजय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केरला, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। और हां, गंगा जी यहां बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती हैं। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के बहनों-भाइयों को भी आश्वस्त करता हूं। अब भाजपा आपके साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

साथियों,
मैं एक बार फिर बिहार के हर मतदाता का आभार व्यक्त करता हूं !
आप सब का भी बहुत-बहुत धन्यवाद...।
भारत माता की जय! भारत माता की जय!
ये वर्ष वंदेमातरम् के 150 वर्ष का महत्वपूर्ण वर्ष है।
मेरे साथ बोलिए.. वंदे, वंदे, वंदे, वंदे, वंदे, वंदे, वंदे।

Explore More
شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن

Popular Speeches

شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن
India to remain fastest-growing major economy despite global tensions: RBI

Media Coverage

India to remain fastest-growing major economy despite global tensions: RBI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the value and strength of daughters
January 22, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi said that in a country where daughters are revered as Lakshmi, the Beti Bachao Beti Padhao campaign was launched 11 years ago on this very day. He noted that it is a matter of great pride that today India’s daughters are creating new records across every field and contributing significantly to the nation’s progress.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam reflecting the timeless Indian ethos on the importance of daughters-

“दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्। यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥”

The Subhashitam conveys that a daughter is equal to ten sons, and the merit or virtue that a person attains from ten sons can also be attained from a single daughter.

The Prime Minister wrote on X;

“कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्।

यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥”