There was a concept of a 'Steel bridge' in Bengaluru. Congress government turned it into 'Steal bridge': PM Modi
Bengaluru was known as the 'computer capital' but the present government has changed it to a 'crime capital': PM Modi in Bengaluru
Congress has changed garden city to garbage city, says PM Modi in Bengaluru
Women safety is one of the biggest concerns in Karnataka, crimes against women are on the rise under the Congress government: PM
Congress has no respect for the sacrifices of our soldiers. When our soldiers did surgical strikes, the shameless Congress party questioned the strikes: PM
Government of India is devoting significant resources towards improving the irrigation network: PM Modi
When the BJP is elected, the Lotus blooms and people prosper, but when the Congress wins only a few families shine: PM
Karnataka has a ‘Sidda-Rupaiah Sarkar’. It has created a debt-burden for the state: PM Modi
In Karnataka, not even a single work is possible without corruption and bribery: PM
Congress is involved vote-bank politics and dividing people on the grounds of caste; it did not let OBC Commission get Constitutional status in Parliament: PM

भारत माता की जय। भारत माता की जय।

मंच पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ महानुभाव, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार और विशाल संख्या में पधारे कलबुर्गी के मेरे प्यारे भाइयो बहनो।

ये सभा का रूप देखकरके लग रहा है कि आपको इस मई महीने की गर्मी तो सहन करनी है लेकिन आप कांग्रेस की सरकार को सहन नहीं करनी है, ये आपका मिजाज ...। ये आपका मिजाज दिखाई दे रहा है।

भाइयो बहनो।

चुनाव आते हैं, जाते हैं। जनसभाएं होती हैं। आरोप-प्रत्यारोप होते हैं लेकिन ऐसा जनसैलाब, ऐसा गुस्सा, सरकार को बदलने को ऐसा संकल्प, आम तौर पर नहीं दिखाई देता है। जो इस बार कर्नाटक में चारो तरफ दिखाई दे रहा है। कर्नाटक की जनता का संकल्प है कि 5 साल तबाह हो गए। अब एक पल भी कर्नाटक को बर्बाद नहीं होने देना है।

और इसलिए भाइयो बहनो।

आज देश में क्या कारण है देश के हर कोने से, कांग्रेस पार्टी की छुट्टी हो रही है। कहीं पर नजर कीजिए। पिछले 4 साल में देश के हर कोने में कांग्रेस पार्टी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। आजादी के बाद पहली बार देश की जनता को देशव्यापी एक विकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक नई आस्था, नया उमंग, नया विश्वास पैदा हुआ है।

भाइयो बहनो।

ये चुनाव हमारे इस क्षेत्र में कौन विधायक बने कौन न बने। कौन पार्टी जीते, कौन पार्टी हारे। किसकी सरकार बने, किसकी सरकार न बने। इस छोटे से काम के लिए चुनाव नहीं है। यह चुनाव तो कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य तय करने के लिए है। कर्नाटक के किसानों का भाग्य बदलने के लिए है। कर्नाटक की माताओं-बहनों को सुरक्षा और सम्मान देने के लिए चुनाव है। यहां के नौजवानों को हक का, अधिकार का जो मिलना चाहिए, वो मिलने के लिए चुनाव है।

और इसलिए मेरे भाइयो बहनो।

12 मई को जब आप मतदान करेंगे तो आप सिर्फ और सिर्फ कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य को ही ध्यान में रखकर के कमल के निशान पर बटन दबाइए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली सरकार मोदी सरकार कर्नाटक के विकास के लिए, कर्नाटक की भाजपा की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

भाइयो बहनो।

कलबुर्गी। ये देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन खपाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल का कलबुर्गी के साथ एक विशेष रिश्ता रहा है। ये सरदार पटेल थे जिन्होंने कलबुर्गी को लोकतांत्रिक भारत का हिस्सा बनाया। निजाम ने जब विलय के पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। तब लौहपुरुष ने उनको झुकने पर मजबूर कर दिया था।

गोरोटा गांव वहां जो शहीद हुए। मैं आज इस धरती से उन वीर शहीदों को भी नमन करता हूं। जालियावाला बाग में जो अंग्रेजों ने किया, उसी प्रकार का अत्याचार निजाम के राज में गोरोटा के शहीदों को झेलना पड़ा था।

भाइयो बहनो।

मैं आप सभी को विशेषकर कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने शहीद स्मारक का निर्माण किया। ये काम जो स्थानीय जनता ने किया वो कांग्रेस सरकार भी कर सकती थी, लेकिन जहां भी सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम आता है, तो कांग्रेस के एक परिवार की नींद उड़ जाती है। और पूरे कांग्रेस के लोग भी सरदार बल्लभ भाई पटेल से पीछा छुड़ाने के लिए भागते रहते हैं।

भाइयो बहनो।

कांग्रेस के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति तिरस्कार ये नई घटना नहीं है। ये उनके स्वभाव में है।

भाइयो बहनो।

कांग्रेस के स्वभाव में ये भी है। सिर्फ संसद वाले भाई नहीं, देश के अन्य वीर शहीद नहीं। ये कांग्रेस पार्टी तो शहीदों और देशभक्तों को, उनको नीचा दिखाना, उनको भुला देना, उनको अपमानित करना क्योंकि तभी एक परिवार की गाड़ी चल पाए। इसलिए इतिहास को भूला देने का लगातार प्रयास रहा है।

आप कल्पना कर सकते हैं। हमारे वीर सैनिकों ने आतंकवादियों के किले में जा करके सर्जिकल स्ट्राइक करके उनके छक्के छुड़ा दिए। और भारत के प्रसिद्ध अखबार ने लिखा था कि वहां के लोग कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ट्रकों में पाकिस्तान को मृत देह उठाने पड़ रहे थे। ऐसा पराक्रम, सर्जिकल स्ट्राइक हमारे वीर सैनिकों ने किया। तब ये कांग्रेस बेशर्मी के साथ देश के शहीदों का अपमान करने की आदत रखने वाली, देश के वीरों का अपमान करने की आदत रखने वाली, मातृभूमि के लिए जी-जान से मरने-मिटने वालों को भुला देने वाली कांग्रेस को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भी सवालिया निशान खड़े कर दिया और कहा, मोदी जी जरा सबूत लाइए, सबूत लाइए।

मैं जरा कलबुर्गी के भाइयो बहनो से पूछना चाहता हूं।

क्या आपको सबूत की जरूरत है ...। क्या मेरे वीर जवान कैमरा लेकर जाएं या बंदूक लेकर जाएं ...।

भाइयो बहनो।

सबूत चाहिए तो पाकिस्तान में जो मुर्दे हटाए जा रहे थे। जरा उनकी जानकारी ले ले कांग्रेस के लोग तो उनको पता चल जाएगा कि हमारे वीर सैनिकों ने कैसा पराक्रम किया।

भाइयो बहनो।

लेकिन जो उनके सर्वश्रेष्ठ नेता भी खुलेआम भरी सभा में अगर वंदे मातरम का अपमान कर सकते हैं तो उनसे देशभक्ति के पराक्रमों के प्रति सकारात्मक भाव व्यक्त होना असंभव होता है।

और इसलिए भाइयो बहनो।

आजादी के दीवानों के प्रति और कर्नाटक में भी इस कांग्रेस पार्टी का सेना के साथ कैसा नाता रहा है। ये हमारे कर्नाटक के भाइयो से ज्यादा कौन जानता है। लेकिन फील्ड मार्शल करिअप्पा और जनरल थिमैया पूरे विश्व में जिनका सेनानायकों में नाम था, पूरा हिन्दुस्तान जिनका नाम लेते ही गर्व अनुभव करता है। आज उनका स्मरण करते हुए हमारे हिन्दुस्तान की सेना का जवान मर-मिटने को निकल पड़ते हैं। लेकिन करिअप्पा हो या जनरल थिमैया हो, उनके प्रति कांग्रेस सरकारों का क्या रवैया रहा था। किस प्रकार से उनको अपमानित किया गया था। ये इतिहास भलीभांति आपको बताता है। 1948 में पाकिस्तान से युद्ध जीता, जनरल थिमैया जी के नेतृत्व में लेकिन उस पराक्रम के बाद कश्मीर को बचाने वाले जनरल थिमैया का उस समय के प्रधानमंत्री नेहरू और उस समय के रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन ने बार-बार अपमान किया था। और इसी के कारण जनरल थिमैया को अपने पद से सम्मान के खातिर इस्तीफा देना पड़ा था। मैं कर्नाटक की नई पीढ़ी को बताना चाहता हूं। ये रवैया कांग्रेस का देश के सेना के मुखिया के प्रति रहा है। कर्नाटक के वीर पुत्र के प्रति रहा है। ये बात कर्नाटक के नौजवानों को भुलनी नहीं चाहिए।

भाइयो बहनो।

फील्ड मार्शल करिअप्पा 1962 भारत-चीन की घटना आज भी इतिहास की तारीखों में दर्ज है। उनके साथ क्या व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमारे वर्तमान सेनानायक को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता उन्होंने यहां तक कह दिया किया कि ये तो गुंडे हैं गुंडे।

भाइयो बहनो।

मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस देश में कभी भी कोई अनपढ़ व्यक्ति भी क्या कभी हमारे सेनानायक को, हमारी सेना को, देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले जवानों को कभी भी, क्या कभी भी कोई हमारे वीर सैनिकों को कभी गुंडा कहने का पाप कर सकते हैं क्या ...। कर सकते हैं क्या ...। क्या कांग्रेस ने सेना को गुंडा कहने वाले लोगों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया क्या ...। क्या कांग्रेस पार्टी से उनको निकाला क्या ...। क्या कांग्रेस पार्टी उनको संरक्षण दे रही है कि नहीं कर रही है ...। मंच पर बिठाकर उसको शोभायमान कर रही है कि नहीं कर रही है ...।

भाइयो बहनो।

जय जवान जय किसान। ये मंत्र, हिंदुस्तान की सेना, हिन्दुस्तान के किसान को ताकत देता रहा है। जवानों के साथ लगातार क्या करते रहे हैं, उसके इतिहास में और ज्यादा जाना नहीं चाहता हूं। लेकिन मेरा किसान।

भाइयो बहनों।

ये हमारा क्षेत्र जो दाल पैदा करने वाला क्षेत्र है। कलबुर्गी को तूअर दाल का खलिहान या कन्नड़ में तोगाड़ी कनाजा भी कहा जाता है। यहां के किसानों की मेहनत आज हिन्दुस्तान भर में कुलबर्ग तुअर दाल एक ब्रांडेड नाम बन गया है। और पूरे कर्नाटक में जितनी तुअर दाल उसकी आधी तुअर दाल यहीं के मेरे किसानों के परिश्रम से पैदा होती है।

भाइयो बहनो।

इस वर्ष कलबुर्गी में फिर दाल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। निश्चित तौर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के किसानों ने उठाया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लक्ष्यों को उत्पादन के साथ जोड़ा है। और उसके नतीजे भी मिल रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा किसान दाल का उत्पादन करे। उन्हें दाल के सही दाम मिले। खरीद केंद्रों की स्थापना हो, इस पर सरकार भारत सरकार लगातार ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार दाल उत्पादन पर रोड मैप बना करके देश में आगे बढ़ रही है। लेकिन ये कर्नाटक की कांग्रेस सरकार दाल के किसानों के प्रति रत्तीभर भी संवेदनशील नहीं है।

मुझे बताया गया कि भारत सरकार ने एमएसपी तो तय किया लेकिन उस एमएसपी का फायदा किसान अभी भी इंतजार कर रहा है। ऐसी कैसी सरकार चलाई कि भारत सरकार की इतनी बड़ी योजना का फायदा भी तुअर दाल पैदा करने वाले मेरे कलबुर्गी के किसानों को ये सरकार पहुंचा नहीं पाई।

भाइयो बहनो।

ऐसी सरकार वादे करने का बाद भी आगे आपको कुछ नहीं दे पाएगी। और इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं। यूपी में तो अभी-अभी हमारी सरकार बनी। यूपी में पहले की सरकारों में एमएसपी के गीत गाने की आदत थी लेकिन किसानों को एमएसपी का फायदा मिले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। ये हमारी योगी जी की सरकार बनी। तीन महीने के भीतर-भीतर उन्होंने बीड़ा उठाया। जितना धान पहले एमएसपी में खरीदा जाता था, उन्होंने एक ही साल के अंदर दस गुना धान एमएसपी में खरीद करके किसानों को हक के पैसे दिलवाने की योजना बना करके दिखाई।

भाइयो बहनो।

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। किसान नेता और किसानों को समर्पित किसानों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले येदुरप्पा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। किसानों के कल्याण में जो सारी रूकावटें हैं, इनको दूर करके आपको पूरा हक दिया जाएगा।

भाइयो बहनो।

आपको भलीभांति पता है कि एमएसपी के अंदर हमने तय किया है स्वामिनाथन कमीशन के अनुसार लागत जो होगी इसका डेढ़ गुना एमएसपी दिया जाएगा। इसकी घोषणा हमने करके इसको लागू कर दिया है। आज कांग्रेस वाले। मैं कहीं अगर एमएसपी की बात बोलता हूं तो उनको जरा तकलीफ हो जाती है। मैं जरा उनको पूछना चाहता हूं। अनेक वर्षों तक ये स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को अलमारी में चढ़ा देने का पाप आपकी कांग्रेस की सरकार ने किया था। हमने तो इसे बाहर निकाल करके लागू करने का काम किया है। कम से कम सच नहीं बोल पाओगे मैं जानता हूं लेकिन चुप तो रह पाओगे। अरे इतना तो सीखो।

भाइयो बहनो।

अगर किसान में ताकत है। अगर उसको पानी मिल जाए, समय पर पानी मिल जाए तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करने की ताकत रखता है। कृष्णा और तुंगभद्रा जैसी जीवनदायनी नदियों के वाबजूद कलबुर्गी और पूरे क्षेत्र के किसानों के खेत सूख होने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार है। कांग्रेस ने भले ही इन सारे चीजों पर उदासीनता रखी है।

लेकिन मेरे किसान भाइयो बहनो।

मैं कांग्रेस ने पाप किया इसलिए राजनीतिक फायदा उठाने के लिए चुप बैठा रहूं। ये मेरा काम नहीं है। मेरा काम है किसानों की चिंता करना। कांग्रेस ने भले न किया हो ...। और हमने देशभर में करीब 100 ऐसी योजनाएं खोज करके निकाली। जो 20-20, 30-30, 40 सालों से कोई पूछ नहीं रहा था, लटकी पड़ी थीं, 5 तो आपके कर्नाटक की है। हजारों करोड़ रुपए खर्च करके सिंचाई के इस काम की ओर लगे हैं। और 4000 करोड़ रुपए के खर्च से ये जो हम प्रोजेक्ट लागू कर रहे हैं। इसमें से एक तो पूर्ण हो चुका है और चार भी बहुत जल्द पूरे होने वाले हैं। और उसका फायदा बिदर, बीजापुर, बेलगाम, हाबेरी, कलबुर्गी आदि इन सभी क्षेत्रों को इसका फायदा मिलने वाला है। आप कल्पना कर सकते हैं कि किसान को इसका कितना लाभ होने वाला है।

पीएम फसल बीमा योजना।

भाइयो बहनो।

आजाद हिन्दुस्तान में किसानों को सुरक्षा देने वाली ऐसी योजना इससे पहले कभी नहीं बनी। और हमारे एमपी महोदय ने अपने क्षेत्र में किसानों को फसल बीमा योजना का सबसे अधिक फायदा देने का काम किया। मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन कर्नाटक की सरकार, उनको लगता है कि इससे भारत सरकार की इज्जत बढ़ रही है। हम कर्नाटक में इसके पीछे धन क्यों खर्च करें। हमारी जिम्मेदारी को क्यों निभाएं।

लेकिन भाइयो बहनो।

इसके कारण किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भरपूर लाभ आने वाले दिनों में किसानों को मिलेगा। और जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं, ये हमारी प्राथमिकता रहेगी। कर्नाटक में भी बीजेपी की सरकार बनने के बाद हमारी प्राथमिकता रहेगी। आज कर्नाटक में करीब 14 लाख किसानों को इसका कवरेज मिला है। लेकिन ये बहुत कम है। करीब-करीब 11 सौ करोड़ रुपया किसानों की जेब में गया है। लेकिन हम इससे भी आगे जाना चाहते हैं।

इसलिए भाइयो बहनो।

मैं आपसे आग्रह करना चाहूंगा कि आइए हम इस विकास की यात्रा में और आगे बढ़े।

और भाइयो बहनो।

कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं श्रीमान खड़गे जी। ये कांग्रेस की कमाल देखिए। इस चुनाव में वो दलितों के नाम पर गीत गा रहे हैं। पिछले चुनाव में कह रहे थे कि आप हमें वोट दीजिये, सरकार बनाइए। हम खड़गे जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। ऐसा कहा था कि नहीं कहा था ...। ये दलितों को गुमराह किया था कि नहीं किया था ...। खड़गे जी के नाम पर वोट मांगा और गुप्त मतदान के रूप में वोट की बात करके खड़गे जी को ...। कर दिया कि नहीं कर दिया ...।

और भाइयो बहनो।

ये दलितों की बात करने वाली कांग्रेस को मैं पूछना चाहता हूं।

भाइयो बहनो।

जहां भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का अवसर मिलता है। वहां लोगों का विश्वास जीतते हैं और उसके कारण हमारा कमल का फूल खिलता है। लेकिन जहां-जहां कांग्रेस को अवसर मिलता है। वहां सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। कोई अंदाज लगा सकता है कि खड़गे जी की परिवार की संपत्ति कितनी होगी।

भाइयो बहनो।

क्या ये दलितों का विकास हुआ।

इतना ही नहीं भाइयो बहनो।

दलितों पर जो अत्याचार की घटनाएं कर्नाटक में हुई है, वो किसी से छिपी हुई नहीं है। यहां पड़ोस में बिदर में दलित बेटी के साथ क्या हुआ था। ये सोशल मीडिया में आज भी पड़ा हुआ है। दिल्ली में कैंडल मार्च निकालने वाले कांग्रेस के लोगों से पूछ रहा हूं कि जब बिदर में दलित बेटी से अत्याचार हुआ था तो ये तुम्हारी कैंडल लाइटें कहां खो गई थी। तुम्हारे नेता कहां थे।

भाइयो बहनो।

एससी एसटी के कानून को हमारी सरकार बनने के बाद 2015 में हमने मजबूत बनाया। छोटी-छोटी बातों में भी सामाजिक भेदभाव, अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग, समाज के कुछ वर्गों को पीड़ित करने का प्रयास, किसी भी समाज को शोभा नहीं देता। और इसलिए एससी-एसटी के लोगों को सम्मान पूर्वक जीने के लिए हमने कानून को और मजबूत बनाया। और इतना ही नहीं, हम पूरे देश में ये न्याय दिलाने के लिए हम कोर्ट का मजबूत जाल, डेडीकेटेट कोर्ट का जाल ये भी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ताकि समाज में भेदभाव की स्थिति न बने, ऊंच-नीच की स्थिति न बने, मान-अपमान के किस्से न बने। और सबलोग साथ रह करके जीने की दिशा में आगे बढ़े। उस दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं।

भाइयो बहनो।

हम वो सरकार हैं जो आदिवासियों के कल्याण से जुड़ी हुई सरकार है। इस देश के आदिवादियों ने आजादी की जंग में बहुत बड़ा योगदान दिया। लेकिन एक परिवार का भला करने के उत्साह में एक ही परिवार को साष्टांग प्रणाम करने वाली कांग्रेस ने 70 साल में देश के इतिहास को कुचल दिया। सामान्य मानवी के पराक्रम को कुचल दिया है। हमने तय किया है हिन्दुस्तान के हर राज्य में जहां-जहां आदिवासियों ने 1857 स्वातंत्र्य संग्राम से लेकरके 1947 तक आजादी के जंग में अपनी आहुति दी है। उनके अलग म्युजियम बनाए जाएंगे। और उनको सम्मानित करके नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम किया जाएगा।

भाइयो बहनो।

हमने एक बड़ा महत्वपूर्ण कानून बनाया। हमारे देश में ज्यादातर खनिज उस इलाके में हैं जहां हमारी आदिवासी बस्ती रहती है, समाज के पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं। हमने बनाया और हमने तय किया है खनिज में जो पैदावार होगी उसका एक निश्चित हिस्सा उसी इलाके के आदिवासियों के विकास और विस्तार के लिए खर्च करना पड़ेगा।

और भाइयो बहनो।

उसका लाभ आज कर्नाटक में भी कई क्षेत्रों को भी मिलना चाहिए। लेकिन सरकार ऐसी सोई पड़ी है। रुपये तो ले लेती है लेकिन खर्च करने की योजना नहीं बना रही है। ये इनका आदिवासियों के प्रति ये झुकाव है।

भाइयो बहनो।

उज्जवला योजना। हमारे देश में गैस सिलेंडर 9 मिलेंगे कि 12 मिलेंगे। इसकी बहस करके चुनाव लड़े जाते थे। एक गैस सिलेंडर लेने के लिए, एक गैस का कनेक्शन लेने के लिए मध्यम परिवार के लोगों को राजनेताओं के घर के चक्कर काटने पड़ते थे। हमने स्थित बदल दी। हमने सामने से कहा कि मैं मेरे देश की गरीब से गरीब मां को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाना चाहता हूं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ परिवारों में गैस चूल्हा पहुंचाने का संकल्प किया। सवा तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया गया।

भाइयो बहनो।

काम कैसे होता है। इसका जीता जागता सबूत है।

भाइयो बहनो।

हमारी कोशिश रही है कि सामान्य से सामान्य व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आए। विकास के नए पैमानों पर देश के सामान्य व्यक्ति को कैसे पहुंचाया जाए। और इसी काम को ले करके आज भारतीय जनता पार्टी आपसे वोट मांग रही है।

और इसलिए भाइयो-बहनो।

12 मई को कमल के फूल पर बटन दबा करके  येदुरप्पा जी के नेतृत्व में हम सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित कर्नाटक निर्मिष सोणा, बन्नी एल्लरू कै जोड़ी सी। सरकार बदली सी, बीजेपी गेल्ली सी। सरकार बदली सी ...। सरकार बदली सी ...। सरकार बदली सी ...। दोनों मुट्ठी बंद करके हाथ ऊपर करके बोलिए। सरकार बदली सी ...। सरकार बदली सी ...। बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

 

 

Explore More
شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن

Popular Speeches

شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن
Portraits of PVC recipients replace British officers at Rashtrapati Bhavan

Media Coverage

Portraits of PVC recipients replace British officers at Rashtrapati Bhavan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of PM’s address to Indian students and the Indian community in Oman
December 18, 2025

नमस्ते!
अहलन व सहलन !!!

ये युवा जोश आपकी एनर्जी यहां का पूरा atmosphere चार्ज हो गया है। मैं उन सब भाई बहनों को भी नमस्कार करता हूँ, जो जगह की कमी के कारण, इस हॉल में नहीं हैं, और पास के हॉल में स्क्रीन पर यह प्रोग्राम लाइव देख रहें हैं। अब आप कल्पना कर सकते हैं, कि यहाँ तक आएं और अंदर तक नहीं आ पाएं तोह उनके दिल में क्या होता होगा।

साथियों,

मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं, मुझे लगता है यहां बहुत सारे मलयाली भी हैं।

सुखम आणो ?

औऱ सिर्फ मलयालम नहीं, यहां तमिल, तेलुगू, कन्नड़ा और गुजराती बोलने वाले बहुत सारे लोग भी हैं।

नलमा?
बागुन्नारा?
चेन्ना-गिद्दिरा?
केम छो?

साथियों,

आज हम एक फैमिली की तरह इकट्ठा हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

साथियों,

भारत में हमारी diversity, हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है। हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है। हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है।

और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम diversity का सम्मान करते हैं। हम वहां के कल्चर, वहां के नियम-कायदों के साथ घुलमिल जाते हैं। ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं।

यह भारत का डायस्पोरा co-existence का, co-operation का, एक लिविंग Example बना हुआ है।

साथियों,

भारत की इसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक और अद्भुत सम्मान हाल ही में मिला है। आपको शायद पता होगा, यूनेस्को ने दिवाली को Intangible Cultural Heritage of Humanity में शामिल किया है।

अब दिवाली का दिया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा। यह दुनिया भर में बसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। दिवाली की यह वैश्विक पहचान हमारी उस रोशनी की मान्यता है, जो आशा, सद्भाव, और मानवता के संदेश को, उस प्रकाश को फैलाती है।

साथियों,

आज हम सब यहां भारत-ओमान "मैत्री पर्व” भी मना रहे हैं।

मैत्री यानि:
M से maritime heritage
A से Aspirations
I से Innovation
T से Trust and technology
R से Respect
I से Inclusive growth

यानि ये "मैत्री पर्व,” हम दोनों देशों की दोस्ती, हमारी शेयर्ड हिस्ट्री, और prosperous future का उत्सव हैं। भारत और ओमान के बीच शताब्दियों से एक आत्मीय और जीवंत नाता रहा है।

Indian Ocean की Monsoon Winds ने दोनों देशों के बीच ट्रेड को दिशा दी है। हमारे पूर्वज लोथल, मांडवी, और तामरालिप्ति जैसे पोर्ट्स से लकड़ी की नाव लेकर मस्कट, सूर, और सलालाह तक आते थे।

और साथियों,

मुझे खुशी है कि मांडवी टू मस्कट के इन ऐतिहासिक संबंधों को हमारी एंबेसी ने एक किताब में भी समेटा है। मैं चाहूंगा कि यहां रहने वाला हर साथी, हर नौजवान इसको पढ़े, और अपने ओमानी दोस्तों को भी ये गिफ्ट करे।

अब आपको लगेगा की स्कूल में भी मास्टरजी होमवर्क देते हैं, और इधर मोदीजी ने भी होमवर्क दे दिया।

साथियों,

ये किताब बताती है कि भारत और ओमान सिर्फ Geography से नहीं, बल्कि Generations से जुड़े हुए हैं। और आप सभी सैकड़ों वर्षों के इन संबंधों के सबसे बड़े Custodians हैं।

साथियों,

मुझे भारत को जानिए क्विज़ में ओमान के participation बारे में भी पता चला है। ओमान से Ten thousand से अधिक लोगों ने इस क्विज में participate किया। ओमान, ग्लोबली फोर्थ पोज़िशन पर रहा है।

लेकिन में तालियां नहीं बजाऊंगा। ओमान तो नंबर एक पे होना चाहिए। मैं चाहूँगा कि ओमान की भागीदारी और अधिक बढ़े, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ें। भारतीय बच्चे तो इसमें भाग ज़रूर लें। आप ओमान के अपने दोस्तों को भी इस क्विज़ का हिस्सा बनने के लिए मोटिवेट करें।

साथियों,

भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता ट्रेड से शुरू हुआ था, आज उसको education सशक्त कर रही है। मुझे बताया गया है कि यहां के भारतीय स्कूलों में करीब फोर्टी सिक्स थाउज़ेंड स्टूड़ेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें ओमान में रहने वाले अन्य समुदायों के भी हज़ारों बच्चे शामिल हैं।

ओमान में भारतीय शिक्षा के पचास वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये हम दोनों देशों के संबंधों का एक बहुत बड़ा पड़ाव है।

साथियों,

भारतीय स्कूलों की ये सफलता His Majesty the Late सुल्तान क़ाबूस के प्रयासों के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने Indian School मस्कत सहित अनेक भारतीय स्कूलों के लिए ज़मीन दी हर ज़रूरी मदद की।

इस परंपरा को His Majesty सुल्तान हैथम ने आगे बढ़ाया।

वे जिस प्रकार यहां भारतीयों का सहयोग करते हैं, संरक्षण देते हैं, इसके लिए मैं उनका विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आप सभी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं। यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस प्रोग्राम से जुड़ते हैं। मुझे यकीन है, कि यह चर्चा आपके काम आती होगी, पैरेंट्स हों या स्टूडेंट्स, सभी को stress-free तरीके से exam देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है।

साथियों,

ओमान में रहने वाले भारतीय अक्सर भारत आते-जाते रहते हैं। आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं। आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है। भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारी परफॉर्मेंस में नज़र आती है।

कुछ दिन पहले ही इकॉनॉमिक ग्रोथ के आंकड़े आए हैं, और आपको पता होगा, भारत की ग्रोथ 8 परसेंट से अधिक रही है। यानि भारत, लगातार दुनिया की Fastest growing major economy बना हुआ है। ये तब हुआ है, जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है। दुनिया की बड़ी-बड़ी economies, कुछ ही परसेंट ग्रोथ अचीव करने के लिए तरस गई हैं। लेकिन भारत लगातार हाई ग्रोथ के पथ पर चल रहा है। ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य आज क्या है।

साथियों,

भारत आज हर सेक्टर में हर मोर्चे पर अभूतपूर्व गति के साथ काम कर रहा है। मैं आज आपको बीते 11 साल के आंकड़े देता हूं। आपको भी सुनकर गर्व होगा।

यहां क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स आए हैं, तो शुरुआत मैं शिक्षा और कौशल के सेक्टर से ही बात करुंगा। बीते 11 साल में भारत में हज़ारों नए कॉलेज बनाए गए हैं।

I.I.T’s की संख्या सोलह से बढ़कर तेईस हो चुकी है। 11 वर्ष पहले भारत में 13 IIM थे, आज 21 हैं। इसी तरह AIIMs की बात करुं तो 2014 से पहले सिर्फ 7 एम्स ही बने थे। आज भारत में 22 एम्स हैं।

मेडिकल कॉलेज 400 से भी कम थे, आज भारत में करीब 800 मेडिकल कॉलेज हैं।

साथियों,

आज हम विकसित भारत के लिए अपने एजुकेशन और स्किल इकोसिस्टम को तैयार कर रहे हैं। न्यू एजुकेशन पॉलिसी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है। इस पॉलिसी के मॉडल के रूप में चौदह हज़ार से अधिक पीएम श्री स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

साथियों,

जब स्कूल बढ़ते हैं, कॉलेज बढ़ते हैं, यूनिवर्सिटीज़ बढ़ती हैं तो सिर्फ़ इमारतें नहीं बनतीं देश का भविष्य मज़बूत होता है।

साथियों,

भारत के विकास की स्पीड और स्केल शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी दिखती है। बीते 11 वर्षों में हमारी Solar Energy Installed Capacity 30 गुना बढ़ी है, Solar module manufacturing 10 गुना बढ़ी है, यानि भारत आज ग्रीन ग्रोथ की तरफ तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है।

आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इकोसिस्टम है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Steel Producer है। दूसरा सबसे बड़ा Mobile Manufacturer है।

साथियों,

आज जो भी भारत आता है तो हमारे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर हैरान रह जाता है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि बीते 11 वर्षों में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर पर पांच गुना अधिक निवेश किया है।

Airports की संख्या double हो गई है। आज हर रोज, पहले की तुलना में डबल स्पीड से हाइवे बन रहे हैं, तेज़ गति से रेल लाइन बिछ रही हैं, रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन हो रहा है।

साथियों,

ये आंकड़े सिर्फ उपलब्धियों के ही नहीं हैं। ये विकसित भारत के संकल्प तक पहुंचने वाली सीढ़ियां हैं। 21वीं सदी का भारत बड़े फैसले लेता है। तेज़ी से निर्णय लेता है, बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता है, और एक तय टाइमलाइन पर रिजल्ट लाकर ही दम लेता है।

साथियों,

मैं आपको गर्व की एक और बात बताता हूं। आज भारत, दुनिया का सबसे बड़ा digital public infrastructure बना रहा है।

भारत का UPI यानि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। आपको ये बताने के लिए कि इस पेमेंट सिस्टम का स्केल क्या है, मैं एक छोटा सा Example देता हूं।

मुझे यहाँ आ कर के करीब 30 मिनट्स हुए हैं। इन 30 मिनट में भारत में यूपीआई से फोर्टीन मिलियन रियल टाइम डिजिटल पेमेंट्स हुए हैं। इन ट्रांजैक्शन्स की टोटल वैल्यू, ट्वेंटी बिलियन रुपीज़ से ज्यादा है। भारत में बड़े से बड़े शोरूम से लेकर एक छोटे से वेंडर तक सब इस पेमेंट सिस्टम से जुड़े हुए हैं।

साथियों,

यहां इतने सारे स्टूडेंट्स हैं। मैं आपको एक और दिलचस्प उदाहरण दूंगा। भारत ने डिजीलॉकर की आधुनिक व्यवस्था बनाई है। भारत में बोर्ड के एग्ज़ाम होते हैं, तो मार्कशीट सीधे बच्चों के डिजीलॉकर अकाउंट में आती है। जन्म से लेकर बुढ़ापे तक, जो भी डॉक्युमेंट सरकार जेनरेट करती है, वो डिजीलॉकर में रखा जा सकता है। ऐसे बहुत सारे डिजिटल सिस्टम आज भारत में ease of living सुनिश्चित कर रहे हैं।

साथियों,

भारत के चंद्रयान का कमाल भी आप सभी ने देखा है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है, जो मून के साउथ पोल तक पहुंचा है, सिर्फ इतना ही नहीं, हमने एक बार में 104 सैटेलाइट्स को एक साथ लॉन्च करने का कीर्तिमान भी बनाया है।

अब भारत अपने गगनयान से पहला ह्युमेन स्पेस मिशन भी भेजने जा रहा है। और वो समय भी दूर नहीं जब अंतरिक्ष में भारत का अपना खुद का स्पेस स्टेशन भी होगा।

साथियों,

भारत का स्पेस प्रोग्राम सिर्फ अपने तक सीमित नहीं है, हम ओमान की स्पेस एस्पिरेशन्स को भी सपोर्ट कर रहे हैं। 6-7 साल पहले हमने space cooperation को लेकर एक समझौता किया था। मुझे बताते हुए खुशी है कि, ISRO ने India–Oman Space Portal विकसित किया है। अब हमारा प्रयास है कि ओमान के युवाओं को भी इस स्पेस पार्टनरशिप का लाभ मिले।

मैं यहां बैठे स्टूडेंट्स को एक और जानकारी दूंगा। इसरो, "YUVIKA” नाम से एक स्पेशल प्रोग्राम चलाता है। इसमें भारत के हज़ारों स्टूडेंट्स space science से जुड़े हैं। अब हमारा प्रयास है कि इस प्रोग्राम में ओमानी स्टूडेंट्स को भी मौका मिले।

मैं चाहूंगा कि ओमान के कुछ स्टूडेंट्स, बैंगलुरु में ISRO के सेंटर में आएं, वहां कुछ समय गुज़ारें। ये ओमान के युवाओं की स्पेस एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने की बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।

साथियों,

आज भारत, अपनी समस्याओं के सोल्यूशन्स तो खोज ही रहा है ये सॉल्यूशन्स दुनिया के करोड़ों लोगों का जीवन कैसे बेहतर बना सकते हैं इस पर भी काम कर रहा है।

software development से लेकर payroll management तक, data analysis से लेकर customer support तक अनेक global brands भारत के टैलेंट की ताकत से आगे बढ़ रहे हैं।

दशकों से भारत IT और IT-enabled services का global powerhouse रहा है। अब हम manufacturing को IT की ताक़त के साथ जोड़ रहे हैं। और इसके पीछे की सोच वसुधैव कुटुंबकम से ही प्रेरित है। यानि Make in India, Make for the World.

साथियों,

वैक्सीन्स हों या जेनरिक medicines, दुनिया हमें फार्मेसी of the World कहती है। यानि भारत के affordable और क्वालिटी हेल्थकेयर सोल्यूशन्स दुनिया के करोड़ों लोगों का जीवन बचा रहे हैं।

कोविड के दौरान भारत ने करीब 30 करोड़ vaccines दुनिया को भेजी थीं। मुझे संतोष है कि करीब, one hundred thousand मेड इन इंडिया कोविड वैक्सीन्स ओमान के लोगों के काम आ सकीं।

और साथियों,

याद कीजिए, ये काम भारत ने तब किया, जब हर कोई अपने बारे में सोच रहा था। तब हम दुनिया की चिंता करते थे। भारत ने अपने 140 करोड़ नागरिकों को भी रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन्स लगाईं, और दुनिया की ज़रूरतें भी पूरी कीं।

ये भारत का मॉडल है, ऐसा मॉडल, जो twenty first century की दुनिया को नई उम्मीद देता है। इसलिए आज जब भारत मेड इन इंडिया Chips बना रहा है, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है, तब दुनिया के अन्य देशों में भी उम्मीद जगती है, कि भारत की सफलता से उन्हें भी सहयोग मिलेगा।

साथियों,

आप यहां ओमान में पढ़ाई कर रहे हैं, यहां काम कर रहे हैं। आने वाले समय में आप ओमान के विकास में, भारत के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे। आप दुनिया को लीडरशिप देने वाली पीढ़ी हैं।

ओमान में रहने वाले भारतीयों को असुविधा न हो, इसके लिए यहां की सरकार हर संभव सहयोग दे रही है।

भारत सरकार भी आपकी सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। पूरे ओमान में 11 काउंसलर सर्विस सेंटर्स खोले हैं।

साथियों,

बीते दशक में जितने भी वैश्विक संकट आए हैं, उनमें हमारी सरकार ने तेज़ी से भारतीयों की मदद की है। दुनिया में जहां भी भारतीय रहते हैं, हमारी सरकार कदम-कदम पर उनके साथ है। इसके लिए Indian Community Welfare Fund, मदद पोर्टल, और प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसे प्रयास किए गए हैं।

साथियों,

भारत के लिए ये पूरा क्षेत्र बहुत ही स्पेशल है, और ओमान हमारे लिए और भी विशेष है। मुझे खुशी है कि भारत-ओमान का रिश्ता अब skill development, digital learning, student exchange और entrepreneurship तक पहुंच रहा है।

मुझे विश्वास है आपके बीच से ऐसे young innovators निकलेंगे जो आने वाले वर्षों में India–Oman relationship को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अभी यहां भारतीय स्कूलों ने अपने 50 साल celebrate किए हैं। अब हमें अगले 50 साल के लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ना है। इसलिए मैं हर youth से कहना चाहूंगा :

Dream big.
Learn deeply.
Innovate boldly.

क्योंकि आपका future सिर्फ आपका नहीं है, बल्कि पूरी मानवता का भविष्य है।

आप सभी को एक बार फिर उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद!
Thank you!