سوشل میڈیا کارنر، 24 اپریل 2026

Published By : Admin | April 24, 2026 | 20:00 IST

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength

Explore More
شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن

Popular Speeches

شری رام جنم بھومی مندر دھوجاروہن اتسو کے دوران وزیر اعظم کی تقریر کا متن
Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint

Media Coverage

Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Criminals who have been sheltered under TMC will be punished: PM Modi in Jadavpur, West Bengal
April 24, 2026
I assure you that once BJP government is formed in Bengal, several steps will be taken to empower women and help them move forward: PM Modi
TMC has destroyed Bengal’s identity. Infiltrators are being settled here. They are encroaching on land and taking away people’s livelihoods: PM in Jadavpur
Give us your blessings, we will give you freedom from TMC’s fear: PM Modi echoes Netaji in Jadavpur

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

मैं अपना भाषण प्रारंभ करूं उससे पहले... मैं देख रहा हूं छोटे-छोटे कलाकार बालक कुछ चित्र बनाकर ले आए हैं। ये तो बड़ी अमृत टोकड़ी लेकर के आए हैं...लगता है आपका ये प्यार मेरी बहुत बड़ी अमानत है। आप अगर पीछे एड्रेस लिखा होगा तो मैं आपको धन्यवाद की चिट्ठी भेजूंगा। आप जो भी लाए हैं मेरे एसपीजी के साथियों को दे दीजिए.. मैं आपको जरूर पत्र भेजूंगा। वहां दो बालक एकदम दूर खड़े हैं... उनसे ले लीजिए... बढ़िया-बढ़िया ड्रॉइंग बनाकर ले आए हैं आप लोग। मेरा सौभाग्य है आपका इतना प्यार...

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की..

मैं भाषण शुरू करूं उससे पहले यहां के जो कैंडिडेट्स हैं... उनसे आग्रह करता हूं कि जरा आगे आ जाएं... जो ये चुनाव में कैंडिडेट है वो जरा आगे आ जाएं... मैं एक बार उनसे मिलकर के आता हूं आप लगातार भारत माता की जय बोलते रहिए... बोलिए भारत माता की... जय सत्य नारायण। जय राधा - माधव, जय मां दयामयी काली.... जादवपुर बासी, केमोन आछेन सबाइ?

सबसे पहले मैं शिबानी पीठ की मां काली… और विशालाक्षी माता को प्रणाम करता हूं। मैं चैतन्य महाप्रभु के चरणों में भी नमन करता हूँ।

भाइयों बहनों, सबसे पहले तो मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं... क्योंकि आप लंबे समय से धूप में खड़े हैं... हमारी योजना ये सारी बेकार हो गई पंडाल छोटा पड़ गया, लेकिन आपका प्यार बढ़ता ही जा रहा है। मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं कि हम पूरी व्यवस्था नहीं कर पाए और उसके कारण आपको इतनी भयंकर गर्मी में भरी दुपहरी में तपना पड़ रहा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आप जो धूप में तप कर रहे है ना मैं आपका तप बेकार नहीं जाने, मैं आपके इस तप को ब्याज समेत लौटाऊंगा, आपके इस प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा इस क्षेत्र का विकास कर के।

भाइयों-बहनों,

बंगाल के पहले चरण का मतदान हो चुका है...और बंपर मतदान हुआ है...जबरदस्त मतदान हुआ है। देश आजाद होने के बाद देश ने कभी ऐसा देखा नहीं जो इस बार बंगाल के लोगों ने कर के दिखाया है। हर तरफ यही चर्चा है कि बीजेपी को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है...आज बंगाल के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी... भयमुक्त होकर बीजेपी के साथ हैं। आज बंगाल के टैक्सी वालों से लेकर रिक्शा चलाने वाले तक... भयमुक्त होकर बीजेपी की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं। आज नाव चलाने वालों हो या नाम कमाने वाले हो हर कोई खुलेआम परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार है। आज बंगाल के सरकारी कर्मचारी से लेकर बंगाल के पुलिस कर्मी तक...भयमुक्त होकर उज्ज्वल बंगाल के लिए मैंदान में आए हैं। बंगाल के शिक्षक...यहां के वकील, यहां के डॉक्टर...हर प्रोफेशन के लोग बीजेपी के समर्थन में उतरे हुए हैं। हर कोई कह रहा है… चारों तरफ से ही गूंज रही है एक ही नारा सुनाई दे रहा है एक ही आवाज आ रही है पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार...

साथियों,

पहले चरण के मतदान ने ये पक्का कर दिया है कि कई जिलों में TMC का खाता भी नहीं खुलेगा। अब दूसरे चरण में आपको TMC की करारी हार पर...और विकसित बंगाल के संकल्प पर पक्की मुहर लगानी है। लगाओगे... ज्यादा से ज्यादा मतदान करोगे... ये कल जो हुआ है उसका रिकॉर्ड तोड़ोगे... ये कल जिन्होंने मतदान किया है.. उन्होंने आपके लिए चुनौती खड़ी कर दी है... करोगे मतदान इतना। साथियों- बीजेपी की विजय विशाल और निर्णायक हो...बंगाल में विकास का नया युग पूरी ताकत से आए...अब 29 अप्रैल को, ये काम आपको करना है। ये बंगाल के सामने बहुत बड़ा मौका है। और इसलिए एक भी वोट छूटना नहीं चाहिए। मेरा आपसे आग्रह है... बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर भेजिए...

साथियों,

पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को केवल और केवल लूटने का काम किया है। ऐसा कोई काम नहीं जहां टीएमसी का करप्शन नही.. इसलिए बंगाल की जनता कह रही है भर्ती घोटाला चोलबे ना.. भर्ती घोटाला..भर्ती घोटाला… पूरी ताकत से बोलिए… भर्ती घोटाला… भर्ती घोटाला… . चिटफंड घोटाला… चिटफंड घोटाला… कोयला खनन घोटाला… कोयला खनन घोटाला… बालू के खनन में घोटाला… पूरी ताकत से बोलिए आप मेरे से भी आपकी ताकत ज्यादा होनी चाहिए… गरीबों के राशन की लूट… चोलबे ना.. गरीबों के राशन की लूट…तस्करों को छूट… कटमनी… कमीशन…

साथियों,

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी की सरकार ने बंगाल की पहचान को तहस-नहस कर दिया है। बंगाल में घुसपैठियों को लाकर बसाया जा रहा है। यहां घुसपैठिए बंगाल की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, यहां के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं। एक ओर टीएमसी का करप्शन दूसरी ओर घुसपैठियों का दबाव बंगाल के युवाओं को अपना घर छोड़कर....रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है।इस समस्या का समाधान तभी होगा, जब TMC पूरी तरह जाएगी और बीजेपी पूरी शक्ति से आएगी। इसलिए, करप्शन और घोटालों से मुक्ति के लिएस पोल्टानो दोरकार,.. पोल्टानो दोरकार,.. युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए-पोल्टानो दोरकार, बंगाल की सुरक्षा और सम्मान के लिए-पोल्टानो दोरकार,

साथियों,

भाजपा का विश्वास है कि बेटी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा।

इसीलिए, हम हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं।

हम चाहते हैं, कि बंगाल की हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। उसके पास आगे बढ़ने के लिए अवसरों की कमी ना हो। लेकिन आपने देखा, कुछ दिन पहले देश की संसद में कैसे टीएमसी और उसके साथियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया। देश चाहता है कि राजनीति में बेटियों की भागीदारी बढ़े, लेकिन टीएमसी नहीं चाहती। भाजपा चाहती है कि देश की नारी शक्ति सशक्त हो, लेकिन टीएमसी इसके विरोध में खड़ी हो गई है। आज बंगाल में हमारे साथी घर-घर जाकर मातृशक्ति भोरशा कार्ड दे रहे हैं। हर बहन को हर महीने तीन हजार रुपए का भरोसा मिल रहा है। यानि 36 हजार रुपया.. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं....बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी....उसके बाद, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई और कदम उठाए जाएंगे। जिन अपराधियों और गुंडों को TMC सरकार में पाला गया है.... महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसी घटनाओं के जो दोषी हैं... ऐसे हर अपराधी को.... ऐसे हर अपराधी को कानून सजा देगा। और हम सजा दिलवाकर रहेंगे। TMC राज में यहाँ बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन, बीजेपी राज में एक भी बलात्कारी, एक भी क्रिमिनल सुरक्षित नहीं रहेगा। सबका हिसाब होगा। और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

जादवपुर में सिंडिकेट ने यहां के विकास को अपना बंधक बना लिया है। यहां बालू, ईंट और सीमेंट की सप्लाई पर किसका कब्ज़ा है? क्या ये किसी से छिपा है? बीते वर्षों में अवैध निर्माण के मामले कई गुना बढ़ गए हैं। जो लोग खुद को जादवपुर का शुभचिंतक कहते हैं, वो जमीनों पर अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं। जादवपुर के वेटलैंड्स को देख लीजिए .. यहां लैंड माफिया कैसे पर्यावरण को निगल रहे हैं। क्या ये सब बिना निर्मम सरकार की मिलीभगत के हो सकता है? और अगर कोई अपनी जमीन पर घर बनाने की कोशिश करे, तो उन्हें सिंडिकेट वालों को प्रोटेक्शन मनी देनी पड़ती है। ऐसे हालात को हमें बदलना ही होगा।

साथियों,

जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया भर में सम्मान से लिया जाता था। इस कैंपस की नींव ही राष्ट्रवाद पर रखी गई थी। लेकिन आज यहाँ की स्थिति देखिए। कैंपस के अंदर धमकियां दी जा रही हैं, दीवारों पर देशविरोधी बातें लिखी जा रही हैं... और छात्र अपनी पढ़ाई के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। हम यहाँ अराजकता नहीं, academic माहौल चाहते हैं.. हम यहाँ धमकियां नहीं, संवाद चाहते हैं। जो सरकार अपने ही राज्य के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान को नहीं बचा सकती, वो बंगाल का भविष्य क्या बचाएगी? बंगाल के नौजवानों का भविष्य क्या बचाएगी…

साथियों,

देश जब अंग्रेज़ों के अत्याचार से, अंग्रेज़ों दमन से तंग आ चुका था...

तब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आज़ादी की आस जगाई थी...उन्होंने पूरे देश आह्वान किया थी... तुम मुझे खून दो...मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा। आज बंगाल...15 साल के महा-जंगलराज से परेशान है। 15 सालों के महा-जंगलराज में...यहां बहुत खून बहाया गया है। लेकिन अब बंगाल में नई क्रांति का आरंभ हो रहा है। इस क्रांति के मूल में आप हैं, जनता-जनार्दन है… यहां को नौजवान है… यहां बहनें हैं बेटियां हैं , यहां का किसान है, यहां का मजदूर है… और ये क्रांति आने का रास्ता क्या है

भारत के संविधान से आपको मिली एक वोट की ताकत है। एक वोट की ताकत है। इसलिए, मैं आप सभी से एक विनम्र आग्रह करने आया हूं… भाई ये चित्र ले लो इस बेटी से… एक मिनट बेटा ले लेते हैं...कितनी मेहनत करोगे.. दे दीजिए... धन्यवाद... धन्यवाद बेटा...नेताजी सुभाष बाबू ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। बंगाल के मेरे भाइयों बहनोंं आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हम आपको आज़ादी देंगे।… आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हम आपको आज़ादी देंगे। आज़ादी...TMC के भॉय से। आज़ादी...TMC के भ्रष्टाचार से। आज़ादी...TMC के सिंडिकेट से। आज़ादी...बेटियों पर अत्याचार से। आज़ादी...पलायन की मजबूरी से। आज़ादी...बेरोजगारी और बेकारी से। आज़ादी...घुसपैठियों के कब्ज़े से।

साथियों,

कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई... हर चीज़ की आज़ादी देगा। कमल छाप पर दिया, आपका हर वोट...उस सोच से आज़ादी देगा...जो बंगाल में हिंसा और रक्तपात को बढ़ावा देती है। कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...आपके सपनों को उड़ान देगा...बंगाल को फिर से भारत का नंबर वन स्टेट बनाएगा।

कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...बंगाल को...डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएगा।

साथियों,

जादवपुर और साउथ 24 परगना में बड़ी संख्या में हमारे दलित-वंचित वर्ग के लोग रहते हैं। बंगाल में TMC की सरकार है। लेकिन, हमारे इन दलित भाई-बहनों को पिछड़े भाई-बहनों को इस समाज की सेवा वो नहीं किए. मैं आपको वादा करता हूं कि हम करके रहेंगे , हम आप की सेवा के लिए खप जाएंगे। हमने उज्ज्वला योजना में इस जिले में 11 लाख गैस सिलिंडर दिये हैं। इनमें से लगभग 3 लाख गैस कनेक्शन SC/ST परिवारों को मिले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यहां साढ़े चार लाख किसानों को मदद मिल रही है। इन्हें यहां अब तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। इनमें बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसान वर्ग से आते हैं। ऐसी कितनी ही योजनाएँ केंद्र सरकार इस वर्ग के लिए चला रही है। लेकिन भाइयों बहनों, यहाँ बैठी TMC सरकार खुद तो दलित-वंचित वर्ग के खिलाफ है ही...वो केंद्र सरकार की दलितों के लिए वंचितों के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी अड़ंगे लगा रही है। आप मुझे बताइये...बीजेपी सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहती है। इसके लिए, हम आयुष्मान भारत योजना चला रहे हैं। गरीब परिवारों के 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का खर्च मोदी सरकार उठाती है। लेकिन TMC ने इस योजना को बंगाल में रोक रखा है। पीएम आवास योजना में भी टीएमसी सरकार घपला कर रही है। सही लाभार्थी को पक्के घर मिलने नहीं दिए जा रहे हैं।

साथियों,

ये जादवपुर का सुभाषग्राम, कोडालिया... ये क्षेत्र नेताजी सुभाष की विरासत से जुड़ा है। इतना गौरवशाली क्षेत्र...लेकिन, आज यहाँ लोग साफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आर्सेनिक की वजह से कई जगह पानी जहरीला हो रहा है। गरीब, दलित, वंचित समाज के लोगों का जीवन दांव पर लगा है। लेकिन, TMC सरकार ने इसका कोई ठोस समाधान नहीं दिया है। हमारी केंद्र सरकार ने हर घर नल से साफ जल पहुंचाने के लिए जलजीवन मिशन शुरू किया है। लेकिन, TMC ने उसे भी अपने भ्रष्टाचार का शिकार बना लिया है।

भाइयों बहनों,

इन समस्याओं का समाधान अब दूर नहीं है। 4 मई के बाद बीजेपी की सरकार बनेगी। भारी बहुमत से बनेगी। इसी के साथ, बंगाल की परेशानियों का अंत भी शुरू हो जाएगा। बंगाल के लोगों को, यहाँ के एससी-एसटी समाज को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिलने लगेगा। आप याद रखिएगा... पीएम-सीएम, एक शाथे… पीएम-सीएम, एक शाथे, उन्नोयोन होबे दिने-राते!

साथियों,

कमल के बटन को दबाकर मेरे इन सभी साथियों को मेरे सभी उम्मीदवारों को आप विजयी बनाएं। मुझे विश्वास है बंगाल की माताएं बहने और बेटियां बंगाल में बदलाव के सबसे बड़ी शक्ति बनेगी। आप इतनी बड़ी संख्या में अपना आशीर्वाद देने यहां आए इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

दोनों हाथ ऊपर उठाकर के मुट्ठी बंद कर के पूरी ताकत से बोलिए भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...