This is an era of 'Internet of Things': PM Modi

Published By : Admin | April 1, 2017 | 22:02 IST
Technology lays foundation for the future: PM Modi
Technology gives us such solutions, which could not be thought about until a few years ago. This is an era of 'Internet of Things': PM
The youth of India wants to find solutions to the nation's problems. They want results that are quick and credible: PM
Everyone has power to dream. But dreams should be turned into resolutions. Never allow any idea to die: PM

मेरे प्‍यारे दोस्तों आप सुबह से बैठे हैं, थक गए होंगे? अभी 36 घंटे और निकालने हैं तो और थक जाओगे क्‍या? लेकिन आप लोगों ने सोचा होगा कि कोई 10 बजे प्रधानमंत्री थोड़े आते हैं, और आपको फिर याद आया होगा आज तो पहली अप्रैल है तो शायद मोदी जी April Fool कर रहे होंगे हमारा। दोस्‍तों आज मुझे आप सभी के साथ जुड़कर वाकई बहुत ही खुशी हो रही है।

Smart India Hackathon भारत में अपनी तरह सबसे बड़ा experiment है। जिस देश की जनसंख्‍या में 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हों, जो देश दुनिया का युवा देश हो, वहां की युवा शक्ति आज; इस वक्‍त अपने समाज, अपने देश की कुछ अहम समस्‍याओं का solution निकालने में जुटी हुई है। अपना innovation दिखाने के लिए, अपनी creativity दिखाने के लिए आप सब; सारे नौजवान, जिस जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे हैं, वो प्रशंसा के योग्‍य हैं। 15 घंटे लगातार काम करने के बाद भी इस वक्‍त आपके चेहरों पर शिकन नहीं है। आपके चेहरों पर मुस्‍कान मैं देख रहा हूं। जब ऐसी ऊर्जा, ऐसे जज्‍बे के साथ काम किया जाता है, तभी नतीजे मिलते हैं।

दोस्‍तों, ज्ञान के क्षेत्र में हमारे देश की अपनी एक पहचान रही है; आज से नहीं, हजारों वर्षों से। कहते हैं शून्य का अविष्‍कार भारत में ही हुआ। आज IT Knowledge के क्षेत्र में भारत विश्‍व का नेतृत्‍व कर रहा है। शून्‍य से मंगलयान की मंगल यात्रा का सफर हमें गौरवान्वित करता है। उपनिषद से उपग्रह तक हमारी यात्रा विस्‍तृत हुई है। लेकिन ये भी सच है कि आज भारत को अपन जरूरतों, अपनी समस्‍याओं को सुलझाने के लिए Information Technology के और ज्‍यादा इस्‍तेमाल की आवश्‍यकता है। एक प्रकार से आज का समाज Technology Driven है। Innovation, Technology, ये समाज जीवन को गति दे रहे हैं, ऊर्जा दे रहे हैं। और इसलिए इस Hackathon के लिए MyGov. की मदद से ऐसी लगभग 500 समस्‍याओं को चुना गया है, जिसका समाधान खोजा जाए, युवा मनों के द्वारा खोज जाए, आधुनिक Technology के द्वारा खोज जाए। इन समस्‍याओं को आपके सामने समाधान के लिए रखा गया है। आपके लिए चुनौती भी है, अवसर भी है। और इस काम से मुझे विश्‍वास है कि आप अपनी Exam के लिए कोई Job work करें, उससे जो आनंद मिलता है, उससे ज्‍यादा आनंद आपको आपके इस काम से मिलेगा। क्‍योंकि जब काम पूरा होगा, और आपको लगेगा कि किसी गरीब के काम आने आपकी मेहनत आने वाली है। आप जो solution खोज रहे हैं वो शायद हिन्‍दुस्‍तान की सरकार की नीति-रीति का हिस्‍सा बनने वाला है। तो आपका जीवन अपने-आप में धन्‍यता अनुभव करेगा।

लोकतंत्र की सफलता जन भागीदार से भागीदारी से ही है। लोकतंत्र का मतलब ये नहीं कि वोट डाल दिया और किसी को 5 साल का Contract दे दिया, लो जाओ भाई मेरी समस्‍या दूर कर दो। और 5 साल में न कर पायें तो कह दिया जाये चलो अब अगला Contractor को पकड़ेंगे; लोकतंत्र ये नहीं है, लोकतंत्र जन-भागीदारी का है। सवा सौ करोड़ देशवासियों ने देश को मिल करके आगे बढ़ाना है। सब कुछ सरकार को ही पता है, सारी समस्‍याओं को हल सरकार ही कर पाएगी, उसके पास सारे उपाय हैं; ये भ्रम है। सरकार में भी तो आप ही की तरह लोग आ करके बैठे हैं। सब समस्‍याओं का समाधान हम सब मिलकर ही कर सकते हैं। जो सरकार में नहीं हैं उनके पास भी अनेक अच्‍छे सुझाव होते हैं, बुद्धि-प्रतिभा होती है, काम करने के लिए एक मूड होता है। और इ‍सलिए मेरी हमेशा कोशिश है कि जन-भागीदारी से कैसे चीजों को आगे चलाया जाये। और आज का ये अवसर, देश के दस हजार नौजवान Engineering Profession होगा, IT Profession होगा, वे जुट करके हमारी रोजमर्रा की 500 समस्‍याओं का समाधान खोज रहे हैं। बिना खाये-पिए, बैठे, लगे हैं; ये एक अपने-आप में एक नई ताकत का परिचय करा देगा। और इसलिए सबसे पहले तो इसमें हिस्‍सा लेने वाले, मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, आप सबका अभिनंदन करता हूं।

आज जब आप अपनी ऊर्जा को Governance के Process में Channelize करेंगे तो निश्चित तौर पर बहुत सकारात्‍मक नतीजे मिलेंगे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि Technology के माध्‍यम से, Information Technology के माध्‍यम से हम आज के समाज में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। Technology हमें ऐसे-ऐसे solution देती है, जिसके बारे में कुछ वर्षों पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। किसने सोचा था कि कभी सड़कों पर driver-less कारें चलने लगेंगी? आने वाले समय में Artificial intelligence का फैलाव और भी बढ़ने जा रहा है। 3D Technology की मदद से 3 Dimension Object की Printing, और उसके ऊपर आने वाले भविष्‍य के निर्माण, 3D Technology उसका एक बहुत बड़ा आधार स्‍तम्‍भ बनने जा रही है।

Manufacturing Sector में, even मकानों के design में इसका बहुत बड़ा उपयोग होने वाला है। अब तो दौर “Internet of things” का है। एक ऐसी व्‍यवस्‍था बन रही है जहां काफी कुछ “Internet of things” से ही तय होगा। आज देश में जो शहर Smart City में परिवर्तन किए जा रहे हैं, वहां इस Technology का जमकर इस्‍तेमाल किया जा रहा है, चाहे Smart Parking हो, Smart Lighting हो, Air Quality की Monitoring हो; इनमें “Internet of things” को apply किया जा रहा है।

दोस्‍तों Technology आज की जिंदगी में बहुत बड़े बदलाव कर रही है। कुछ नई चीजें, नई परम्‍पराएं, पैदा हो रही हैं; कुछ पुरानी चीजें, पुराने तरीके खत्‍म हो रहे हैं। आप खुद देखिए, आपके सामने ही Floppy, Tape Recorder, Walkman, ये सारी चीजें आईं और चली गईं; खत्‍म हो गईं। लम्‍बा, लम्‍बे तक तो वो टिकी नहीं; नई Technology ने जगह ले ली। एक जमाना था जब रेडियो, आज के जो Microwave Oven होते हैं, उतनी size का हुआ करता था। और आज रेडियो, माचिस की डिब्‍बी में भी फिट हो सकता है। Technology ने दुनिया को छोटा करने के साथ ही सुविधाओं का विस्‍तार और बढ़ाने में मदद की है। आपने देखा होगा कि पिछले कुछ महीनों में कैसे हमारे देश में Cashless Transaction का प्रसार तेजी से बढ़ा है। और इस क्षेत्र में भी लगातार नए Innovative Solutions सामने आ रहे हैं।

दोस्‍तों Innovation ही बेहतर भविष्‍य का आधार है। इतिहास उन लोगों के द्वारा लिखा जाता है, जो चली आ रही परम्‍पराओं को चुनौती देते हैं, उनमें बदलाव लाते हैं। इसके लिए एक और बात बहुत जरूरी और वो है Perseverance, दृढ़ता, लगातार जुटे रहना। बचपन से हम लोगों को, कई कथाएं आप लोगों ने भी सुनी होंगी; कहते हैं कि वो चींटी अपने खाना ले जा रही थी, Sugar का दाना, और ले जाते, ले जाते कितनी बार उससे छूट गया, नहीं ले जा पा रही थी, ऊपर दीवार चढ़नी थी लेकिन आखिरकार ले जाकर ही वो रुकी। एक चींटी भी लगातार कोशिश करने की प्रेरणा का कारण बन जाती है और इसलिए हमें भी इस बात को याद रखना है कि Innovations के रास्‍ते में कई बार आपको असफलता मिल सकती है। लेकिन आपको हार नहीं माननी और इसलिए जो जीत का संकल्‍प ले करके चलता है वो जूझना भी जानता है और जो जूझना जानता है वो जीत कर को पाने का तक मादा भी रखता है। आप सफल होंगे, उस दिन इसी दुनिया के लोग कहेंगे कि आपका रास्‍ता सही था, आपके Method सही थे। लेकिन इस दौरान एक बात का अवश्‍य ध्‍यान रखिए कि आपके Innovation का End Product है Quality.

Quality से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, नहीं किया जा सकता। Quality ऐसी चीज है जिसे लोग याद रखते हैं। आपके Innovation से, आपके Product से लोगों की जिंदगी, Quality of Life में जो बदलाव आता है वह महत्‍वपूर्ण है। दोस्‍तों आप सभी जितने Innovative हैं, जितने Energetic हैं; देश की, समाज की समस्‍याओं को सुलझाने के लिए आपकी जो Approach है वो New India को और मजबूत करने वाली है। जैसे तकनीक पहले की अपेक्षा कई गुना तेजी से बदल रही है, वैसे ही आज की Generation पहले की अपेक्षा कई गुना तेजी से सोचती है, काम कर रही है। कुछ लोग कहते हैं कि आज का नौजवान सवाल बहुत पूछता है, ये कोई खराब बात नहीं है, ये तो अच्‍छी बात है। आज का युवा, कोई Baggage लेकर चलता है और हर बात को शुरूआत से समझना चाहता है, अपने नजरिए से देखना चाहता है। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि आज के युवा में धैर्य नहीं है। मैं कहता हूं कि यही बात तो आज की पीढ़ी के नौजवानों की और उनके अंदर Innovation के लिए प्रेरणा का कारण बन जाती है। जीवन में धैर्य होना चाहिए, अधीर जीवन नहीं चल सकता है, लेकिन ऐसा भी धैर्य न हो कि जो नया सोचने के लिए प्रेरित न करे; ठहराव ले आए। और इसी वजह से वो ज्‍यादा तेजी से काम कर रहे हैं, और मैंने देखा है ऐसे नौजवान नतीजे भी ला करके रहते हैं। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि आज का युवा Monotonous work नहीं चाहता, उसे वो पसंद नहीं है; वो बदलाव चाहता है। मैं मानता हूं कि उसकी यही सोच है जो Automation में नये-नये आइडिया ला रही है। अगर वो भी पुराने ढर्रे में जीरा चाहता तो, तो नया कहां मिलता? जो पुराना तोड़़ करके निकलना चाहता है वो ही तो नया देता है। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि आज का युवा एक ही समय पर कई काम एक साथ करना चाहता है। कुछ लोगों को लगता है कि ये कोई ऐसे अपना फालतु समय बर्बाद करता है। लेकिन मैं कभी-कभी जिन युवकों में ऐसी विधा होती है, एक, सात, पांच, दस चीजें अपने-आप एक साथ कर लेते हैं; मैं इसे बुरा नहीं मानता। अब Multitasking के लिए अपने-आप को तैयार करना चाहिए। हर किसी ने कोशिश, और जो करता है उसे प्रोत्‍साहन देना चाहिए। कुछ लोगों को नौजवानों की Ambition से भी Problem हो जाता है। वो कहता है आज का नौजवान बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। दोस्‍तों में आगे बढ़ने के पक्ष में हूं लेकिन कुछ लोग कम समय में धन इकट्ठा करने के लिए आगे दौड़ते हैं, वो शायद ही जीवन में सफल होते हैं। कुछ कर दिखाने के लिए जो आगे दौड़ते हैं, तेजी से दौड़ते हैं, समय से पहले कर लेते हैं, वो खुद को भी कुछ देते हैं, दुनिया को भी कुछ देते हैं। और यही तो New India की जब मैं बात करता हूं, तो इसी spirit को ले करके कर रहा हूं।

मेरे भारत का युवा समस्‍याओं के समाधान जल्‍दी खोजना चाहता है, उन्‍नति ये जल्‍दी चाहता है और मैं इसे अच्‍छा मानता हूं। आज का युवा किसी की नौकरी करने से ज्‍यादा खुद ऐसा बनना चाहता है, जो दूसरों को रोजगार दे सके। निश्‍चित तौर पर इसमें Capital की जरूरत तो होती है, लेकिन उससे भी अहम है Purpose of Life, Sense of Mission, जिसकी हमारे युवाओं में कोई कमी नहीं है। वो अपने Ideas को, अपने Innovative Solutions को इस तरह जमीन पर उतारना चाहते हैं कि चीजें और efficient और Economically Viable हों। आप जैसे लाखों-करोड़ों नौजवानों की इस अद्भुत क्षमता को ही ध्‍यान में रखते हुए सरकार “Start-up India” अभियान चला रही है। मुद्रा योजना के तहत आप जैसे करोड़ों युवाओं को Bank Guarantee की चिन्‍ता से मुक्‍त करते हुए करोड़ों रुपयों का कर्ज दिया जा रहा है।

दोस्‍तों, सपने देखने की क्षमता हर किसी में होती है। आप इतने लोग यहां बैठे हैं, हर दिन कोई नया सपना देखने वाले लोग होंगे। सपने देखने की क्षमता हर किसी में होती है। सपनों को संकल्‍प में बदलने की क्षमता होनी चाहिए। और संकल्‍प को सिद्ध करने के लिए सारी क्षमताओं को झोंक देना चाहिए। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके सपने, संकल्‍प और सिद्धि अनेक लोगों की प्रेरणा का कारण भी बनते हैं। आपने IT की दुनिया में ही देखा होगा कि कई बड़े-बड़े Innovations की शुरूआत किसी एक छोटे से कमरे में, किसी गैराज में बहुत छोटे स्‍तर पर हुई थी। लोगों ने शुरू में उन्‍हें खारिज कर दिया था, लेकिन ऐसे लोग अपने सपने को, अपने संकल्‍प को, पूरी ताकत से जुट करके सिद्ध करने में जुटे रहे, सफल भी रहे। कभी जिन Ideas को बहुत छोटा समझा गया वो आज Billion Dollar की कम्‍पनी चला रहा है। इसलिए आप सभी को मेरी सलाह है, आपके सामने लम्‍बा समय है, आपको बहुत कुछ करना है। अपनी Journey में किसी Idea को यूं ही खत्‍म मत होने दीजिए। हो सकता है आपको ऐसा ही कोई Idea कल Billion Dollar की कम्‍पनी में बदल जायें और Billion लोगों की जिंदगी में बदलाव का कारण भी बनें।

दोस्‍तों, आपको आज की तेजी से बदलती दुनिया में Knowledge और Skill के बीच का फर्क भी समझना होगा। दोनों में बहुत बड़ा फर्क है। Knowledge है किसी Concept को समझना, Basic चीजों को समझना; जैसे ये जानना कि Electric Circuit कैसे काम करता है, लेकिन Skill है इस Concept को Apply कैसे करना। बहुत से लोग होंगे जिन्‍होंने Electronics या Electrical Engineering पढ़ी होगी, लेकिन घर में अगर Fuse उड़ जाये तो उसे ठीक करने के लिए बाहर से किसी को बुलाता है। Knowledge को Sharpen करके उसे Apply करना ही Skill है। इसलिए आज जितनी तेजी से जानकारी बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से Skill का भी बढ़ना आवश्‍यक है और इसलिए मैं कहता हूं Skill Engagement Optimization (SEO), Internet की दुनिया Search Engine की धूरी पर घूमती है और इसलिए उसमें Search Engine Optimization की बड़ी भूमिका होती है।

आपकी हमारी दुनिया Public Welfare और Public Participation की धुरी पर घूमती है, इसलिए उसमें Skill Engagement Optimization की बड़ी भूमिका होती है। और दुनिया ऐसे लोगों को चाहती है जो Knowledge करे Apply करना जानते हैं, जो अपनी Skill के जरिए लोगों से, Client से Engage हो सके। जब आप लोग Skill Engagement Optimization पर ध्‍यान शुरू कर देंगे, देश को Demographic Dividend भी Development Dividend में बदलेगा। New India के लिए रास्‍ता और मजबूत करेगा।

दोस्‍तों, आपको जो Task दिया गया है, अगले कुछ घंटों में आप उसका कोई न कोई Solution सजाने जा रहे हैं, लेकिन हमें सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकना है। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 29 Ministries हिस्‍सा ले रहे हैं। और उन सभी को जिम्‍मेदारी है कि इस Hackathon से जो Solution निकलेंगे, उसे आखिरी Stage तक, Logical End तक पहुंचाया जाये। कुछ सुधार की गुंजाइश हो तो उसमें सुधार करके उसे system में उतारा जाये। आज के प्रयास में आप सफल हों, कुछ नया Solution दें, इसके लिए सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Bharat Innovates is becoming a bridge between Indian talent and European capital: PM Modi in Nice, France
June 14, 2026

Your Excellency, my dear friend, President मैक्रों,

VCs, industry leaders and innovators,

बों-जू!
नमस्ते!

भारत इनोवेट्स में शामिल सभी साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं। और इस कार्यक्रम के लिए सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

दुनिया में अलग-अलग देश एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं, अलग-अलग देशों के बीच, स्ट्रेटीजिक पार्टनर्शिप्स भी होती हैं, लेकिन कुछ रिलेशन्स ऐसे होते हैं, जो शेयर्ड इंटरेस्ट्स के साथ-साथ, शेयर्ड विजन से भी ड्राइव होते हैं। भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है।

इस रिश्ते में Connection भी है, Conviction भी है। इस रिश्ते में Innovation भी है, Inspiration भी है। इस रिश्ते में Shared Values भी हैं, Shared Vision भी है।

और इसी रिश्ते की नींव पर, बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहलें शुरू की हैं। नए विचारों को दिशा दी है। और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का भरसक प्रयास किया हैं।

चाहे International Solar Alliance हो, AI से जुड़ा संवाद हो, सिक्युरिटी से लेकर सस्टेनिबिलिटी तक हमारी साझेदारी हो। यानि ह्यूमेनिटी से जुड़ी चुनौतियों का सोल्यूशन देना हो, हम दोनों देश मिलकर चलें हैं।

इसी साल फरवरी में ही, India–France Year of Innovation की शुरुआत हुई है। और आज हमे बहुत खुशी है कि Bharat Innovates की शुरुआत भी, हम फ़्रांस के साथ कर रहें हैं।

मैं अपने मित्र, प्रेसिडेंट मैक्रों का इस अवसर पर यहां आने के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। प्रेसिडेंट मैक्रों अभी भारत यात्रा के दौरान, आपने कहा था कि इस सदी की चुनौतियों के समाधान के लिए भारत और फ्रांस को एक साथ आगे आना होगा। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये initiative, उसी दिशा में एक कदम है।

भारत इनोवेट्स का ये मंच भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां भारत के यंग माइंड्स को, यूरोपियन एक्स्पर्टीज़ से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

साथियों,

आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है। आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है। इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए माइंडसेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है। और हमारे नौजवानों के वर्ल्ड क्लास सोल्युशंस को ग्लोबल स्टेज पर लाने का माध्यम ही है भारत इनोवेट्स। IIT Delhi के बोर्ड के Chairperson मेरे मित्र हरीश सलवे जी ने इसके आयोजन मे बड़ा योगदान दिया है, और इसके लिए मैं उन्हें और पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ।

साथियों,

आज यहां इतनी बड़ी संख्या में यंग एंटरप्रेन्योर्स जुड़े हुए हैं। आपको यहाँ भारत के भविष्य की झलक दिखाई देती है। आपको भारत के युवाओं का आत्मविश्वास दिखाई देता है। आपको नए भारत की ऊर्जा दिखाई देती है।

एक ऐसा भारत, जो Solutions का Consumer नहीं Solutions का Contributor बनकर उभर रहा है। यहां कोई AI से गांवों का जीवन बदलने के लिए काम कर रहा है, कोई किसानों की मदद के लिए Satellite Technology का इस्तेमाल कर रहा है। कुछ युवा Smart Cities, Advanced Manufacturing और नए Materials से भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। कोई Green Hydrogen, Electric Mobility और Battery Technologies से एक सस्टेनबल फ्यूचर सुनिश्चित कर रहा है। और कुछ Start-ups Defence और Security के क्षेत्र में नई तकनीकें विकसित कर रहे हैं।

आपके सामर्थ्य को देखते हुए मैं कहूंगा Bharat innovates with Scale and Speed. Bharat innovates for a Sustainable Future. And Bharat innovates for the whole World.

साथियों,

आज बहुत सारे VCs और इंडस्ट्री लीडर्स भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। मैं उनके सामने विशेष तौर पर भारत से आए इन नौजवान साथियों की प्रशंसा करूंगा।

यहां जितने भी साथी आए हैं, उन्होंने पुराने रास्ते पर चलने की जगह, उसको छोड़ कर के, उन्होंने एक नयी जगह का रास्ता चुना हैं। एक नई लीक बनाई है। और यहां आप सबको 100 - 125 स्टार्टअप्स दिख रहे हैं, लेकिन भारत में ऐसे 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का मेगा पूल है। और अब ये सारे स्टार्टअप्स एक नई ऊर्जा के साथ भारत और वर्ल्ड इकॉनमी की ग्रोथ में कॉन्ट्रिब्यूट कर रहे हैं।

साथियों,

दुनिया के लिए ये डेकेड, डिसरप्शन और डेवलपमेंट, दोनों का है। संघर्षों और climate change के बढ़ते प्रभाव के बीच, विश्व एक अभूतपूर्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। लेकिन आज मानवता के सामने जो चुनौतियां ज़्यादा हैं, तो अवसर भी उतने ही ज़्यादा हैं।

Artificial Intelligence, Quantum Computing, Biotechnology, Space Technologies और Advanced Materials ये सभी ऐसी technologies हैं, जो मानवता के फ्यूचर को शेप करेंगे। ये ह्यूमेन सिविलाइजेशन के अगले चैप्टर हैं।

हर Technological Revolution, मानवता को एक नया अवसर देता है। और हर अवसर, एक नई जिम्मेदारी भी लेकर आता है। आज दुनिया ऐसी Technologies की ओर देख रही है, जो Trusted हों, जो Inclusive हों, जो Human-Centric हों, और जिसका लक्ष्य ग्लोबल गुड का हो। और ऐसे समय में, भारत की प्रियॉरिटी है - Technology For Humanity, ह्युमेन सेंट्रिक इनोवेशन।

साथियों,

यही मंत्र हमारी डिजिटल रेवोल्यूशन का केंद्र रहा है। यही भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी सार रहा है। हमारे AI विजन का भी मूल तत्व है - AI for All - सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय। दिल्ली में आयोजित AI impact summit की थीम भी यही थी।

साथियों,

भारत ने दिखाया है कि इनोवेशन और इंक्लूजन एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि पूरक हैं। इसका मतलब है किसी भी Innovation की महानता केवल उसके valuation में नहीं होती। उसकी महानता उसके Human Impact में होती है।

यही Bharat Innovates की भावना है। यही भारत का दृष्टिकोण है। यहां मौजूद स्टार्ट अप जगत के साथ, आप सभी साथियों के लिए भी ये उतनी ही बड़ी प्रेरणा है।

Friends,

Innovation is in India's DNA. हजारों वर्षों से भारत ने अपने Knowledge और Innovation से दुनिया को नई दिशा दी है। Mathematics से लेकर Astronomy तक, Medicine से लेकर Yoga तक, भारत का योगदान सम्पूर्ण मानवता की प्रगति का आधार रहा है। आज हमने इसी विरासत को नई गति और नई दिशा दी है।

साथियों,

बीते 11-12 वर्षों में, भारत ने Innovation के लिए एक मजबूत Ecosystem तैयार किया है। पेटेंट फाइलिंग से लेकर इंक्यूबेशन नेटवर्क्स तक, स्टार्टअप इंडिया से लेकर पॉलिसी सपोर्ट तक, ये पूरी जर्नी एक Mission Mode में आगे बढ़ी है।

आज भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। लेकिन हमारी सोच केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। हमने Innovation को Grassroot Level तक पहुंचाने का काम किया है।

स्कूलों में Atal Tinkering Labs बनाए गए हैं, युवाओं को Hackathons और Innovation Challenges से जोड़ा जा रहा है, पूरे देश में Incubators और Research Institutions का विस्तार किया जा रहा है, और स्पेशली वीमेन इनोवेटर्स को हम ढेर सारी नई टेक्नॉलजी से जोड़ रहे हैं।

इन सब के कारण, भारत में बहुत बड़ी मात्रा में चेंज हुआ है। आज ड्रोन दीदी से लेकर, स्टार्टअप्स के फाउंडर बनने तक हमारी Women Power नई सक्सेज स्टोरीज़ लिख रहीं है।

साथियों,

नौजवानों की इसी एनर्जी को और आगे बढ़ाने के लिए, भारत के Defence Sector को भी Innovation के लिए खोला गया है। आज Defence और Space से जुड़े सैकड़ों Start-ups भारत में बहुत शानदार काम कर रहे हैं।

और हाल ही में, भारत ने Nuclear Energy Sector में भी महत्वपूर्ण Reforms किए हैं। इससे Clean Energy, Advanced Reactors और Frontier Research के क्षेत्र में नई संभावनाएं बनने जा रही हैं।

यह reforms की एक्स्प्रेस, रुकेगी नहीं, लगातार चलती रहेगी। और भारत से निकलने वाले start-ups की संख्या भी कई गुना बढ़ती रहेगी।

Friends,

एक दशक पहले तक, दुनिया भारत को टेक्नॉलॉजी adopter के रूप में देखती थी। आज भारत, technology provider के रूप में emerge हो रहा है। और भारत, जो भी इनोवेट करता है, जो भी solution देता है, उसका फायदा humanity के बहुत बड़े हिस्से को मिलता है। भारत इनोवेट्स, का भी यही लक्ष्य है।

Bharat Innovates is an invitation to the world to co-create the next chapter of global innovation with India.

मैं अगले तीन दिनों में आपके सेशन्स और Discussions के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। हम Partnership चाहते हैं। हम Co-development चाहते हैं। हम Joint Research चाहते हैं। हम Shared Manufacturing चाहते हैं। और हम Long-term Collaboration चाहते हैं।

मैं आज यहां मौजूद हर Investor, हर University, हर Research Institution, और हर Entrepreneur को बहुत आग्रहपूर्वक आमंत्रित करता हूं। आप भारत आइए। हमारे साथ मिलकर काम करिए। भारत में Design कीजिए। भारत में Develop कीजिए। और दुनिया के लिए Solutions तैयार कीजिए।

आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Thank You very much.